आज जिनका जन्मदिन है, जानें कैसा रहेगा आने वाला साल

punjabkesari.in Thursday, Sep 14, 2023 - 07:51 AM (IST)

शास्त्रों की बात, जानें धर्म के साथ

Today's Birthday Prediction: आज आप के जन्मदिन की आप को बहुत-बहुत शुभकामनाएं। 14 सितंबर में जन्मे व्यक्तियों का मूलांक 5 होता है जिनके स्वामी बुध देव हैं। मूलांक 5 वाले जातक तेज दिमाग वाले और बुद्धिमान होते हैं। ये लोग हर समस्या का हल अपनी बुद्धि से निकालने की कोशिश करते हैं और सफल भी होते हैं। इन लोगों की चतुराई बुद्धिमत्ता और वाकपटुता ही इनका असली हथियार होती है। मूलांक वाले जातक दूसरों के मन को भा जाए इस प्रकार के रमणीय शब्दों का इस्तेमाल करते हैं। मूलांक 5 वाले जातकों को परिस्थितियों को भांपना बहुत अच्छे से आता है। इन लोगों की शिक्षा भी प्रायः उत्तम रहती है। अपने शिक्षण काल में ये लोग बहुत मान-सम्मान कमाते हैं। इन लोगों की शिक्षा में सामान्यतः कोई बाधाएं नहीं आती। हालांकि मूलांक 5 वाले छात्रों को शिक्षा के बाद नौकरी के स्थान पर स्वयं के कारोबार में ज्यादा रुचि लेते हुए देखा गया है। इन लोगों को पैसे और धन का बेहतर इस्तेमाल करना आता है। इन्हें पैसे से पैसा कमाना बहुत अच्छे तरीके से आता है। मूलांक 5 वाले लोगों को कम्युनिकेशन व संचार के क्षेत्र में भी सफल रूप से कार्य करते हुए देखा जाता है। मूलांक 5 वाले जातकों की कमजोरी है कि ये लोग कन्फ्यूजन में बहुत जल्दी आ जाते हैं। क्या करें और क्या न करें कि स्थिति में अक्सर इन लोगों को झूलते हुए देखा गया है।

PunjabKesari Today's Birthday Prediction

आज जिन जातकों का जन्मदिन है यह वर्ष आपके लिए मिले-जुले फलों वाला रहेगा। इस साल शिक्षा के क्षेत्र से जुड़े हुए लोगों को अच्छे परिणाम प्राप्त होंगे। इस वर्ष कोई भी काम काफी सूझबूझ के साथ करने की कोशिश करेंगे। सितंबर के महीने में अपने कामकाज को आगे बढ़ने का विचार बनाएंगे। अक्टूबर के महीने का समय विदेशी काम के लिए अच्छा रहेगा। किसी नई टेक्नोलॉजी का इस्तेमाल करके अपने काम को आसान बनाएंगे। दिसंबर के महीने में जीवनसाथी के साथ संबंधों में नजदीकियां बढ़ेगी। निजी जीवन की तरफ ध्यान ज्यादा आकर्षित रहेगा।

 वर्ष 2024 के जनवरी के महीने में कुछ रुके हुए कामों को गति मिलेगी। कोई शॉर्टकट अपने की कोशिश करेंगे। फरवरी के महीने का समय आपके लिए अच्छा रहेगा। कुछ सकारात्मक परिवर्तन संभव है। मार्च के महीने में विवाह योग्य जातकों को शादी के प्रस्ताव प्राप्त कर सकते हैं। अप्रैल के महीने में अकस्मात धन लाभ के योग बनते हैं। कुछ यात्राएं भी करनी पड़ सकती हैं। मई के महीने में कामकाज की अधिकता बनी रहेगी। आपके स्वभाव में रूखापन उत्पन्न होने की संभावना बनती है। जून के महीने में अपने क्रोध पर काबू रखें अन्यथा परिस्थितियों को अपने ही विपरीत कर लेंगे। जुलाई के महीने में नौकरी में पदोन्नति के योग बनते हैं। अगस्त के महीने में मन और बुद्धि दोनों के मध्य एक द्वंद्व की स्थिति बनी रहेगी।

PunjabKesari Today's Birthday Prediction

उपाय-  इस वर्ष के शुभ फल प्राप्त करने के लिए विष्णु सहस्त्रनाम का पाठ करें। गुरुजनों एवं बड़ों का सम्मान करें। सोने को न ही तो गिरवी रखें और न ही बेचें। सूर्य भगवान को जल दें। दुर्गा चालीसा का पाठ करें। घर में कोई खराब विद्युत उपकरण न रखें। खोटे सिक्के जल प्रवाह करें। कोई अनैतिक काम करने से बचें। ससुराल पक्ष के साथ संबंधों को मधुर बनाकर रखें। कोई खराब वाद्य यंत्र घर में न रखें।

आचार्य लोकेश धमीजा
वेबसाइट – www.gurukulastro.com

PunjabKesari Today's Birthday Prediction


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Writer

Niyati Bhandari

Related News