आज जिनका जन्मदिन है, जानें कैसा रहेगा आने वाला साल

punjabkesari.in Sunday, Aug 20, 2023 - 08:08 AM (IST)

शास्त्रों की बात, जानें धर्म के साथ

Today's Birthday Prediction: आज आप के जन्मदिन की आप को बहुत-बहुत शुभकामनाएं। 20 अगस्त में जन्में व्यक्तियों का मूलांक 2 होता है जिनके स्वामी चंद्र देव हैं। मूलांक 2 वाले जातकों का स्वभाव बहुत ही चंचल कोमल होता है। ये लोग दूसरों से हमेशा मुस्कुरा कर बात करते हैं। मूलांक 2 वाले जातक दूसरों के साथ बहुत जल्दी अपनापन बना लेते हैं। ये लोग कभी अकेले नहीं रह सकते। इन्हें हर समय अपने आसपास परिवार या दोस्त चाहिए होते हैं। ये लोग बहुत ही भावुक होते हैं। ये लोग बुद्धि के साथ-साथ हमेशा अपने मन की भी सुनते हैं। इन्हें दूसरों के दर्द से भी रोना आ जाता है। ये लोग छोटी-छोटी बातों से परेशान होकर मन विचलित कर लेते हैं। मूलांक 2 वाले जातकों की कल्पना शक्ति बहुत अच्छी होती है। इन्हें एक अच्छे कवि के रूप में उभरते हुए देखा जाता है। मूलांक 2 वाले जातकों की एकाग्रता शक्ति अच्छी होने के कारण उनकी शिक्षा प्रायः अच्छी रहती है। मूलांक 2 वाले जातक परिस्थितियों से जल्दी से नहीं घबराते। ये लोग हर परिस्थिति के अनुसार स्वयं को ढालने की क्षमता रखते हैं।

PunjabKesari Todays Birthday Prediction

आज जिन जातकों का जन्मदिन है यह वर्ष आपके लिए थोड़े उतार-चढ़ाव भरा रहेगा। इस साल आपको अपने लक्ष्य प्राप्त करने के लिए मेहनत अधिक करनी होगी। मानसिक तनाव की स्थिति उत्पन्न हो सकती है, सकारात्मक सोच के साथ आगे बढ़े सफलता अवश्य मिलेगी। अगस्त के महीने का समय यात्राओं के योग लेकर आया है। नौकरी में स्थानांतरण भी संभव है। सितंबर के महीने में आलस्य के कारण आपका मन काम में नहीं लगेगा। आपके नीरस स्वभाव के कारण रिश्तों में दूरियां उत्पन्न हो सकती हैं। अक्टूबर के महीने में आप मनोबल में वृद्धि महसूस करेंगे। दृढ़ संकल्प के साथ अपने काम को पूरा करने की कोशिश करें ताकि आने वाले समय का लाभ उठाया जा सके। नवंबर के महीने में उत्साह और जोश आपके अंदर भर रहेगा। किसी नए काम की जिम्मेदारी आपको मिलेगी जिसे पूरा करने में आप समर्थ है। दिसंबर के महीने में नकदी धन की स्थिति अच्छी बनी रहेगी। मां से किसी शुभ समाचार की प्राप्ति होगी। 

PunjabKesari Todays Birthday Prediction

वर्ष 2024 के जनवरी के महीने में छोटे बहन-भाइयों के साथ बेकार के विवाद को नजरअंदाज करें। फरवरी के महीने में नौकरी की तलाश कर रहे लोगों को शुभ समाचार मिल सकता है। मार्च के महीने का समय विद्यार्थियों के लिए अच्छा रहेगा। अप्रैल के महीने में भी बच्चों का मन पढ़ाई में लगेगा। वो अपनी पढ़ाई की तरफ केंद्रित नजर आएंगे। मई के महीने का समय कामकाज की अधिकता लेकर आएगा। दस्तावेजों के लेन-देन में सावधानी बरतें। जून और जुलाई के महीने में विवाह योग्य जातकों को शादी के प्रस्ताव प्राप्त हो सकते हैं। खर्च अधिक बने रहेंगे।

PunjabKesari Todays Birthday Prediction

उपाय- इस वर्ष के शुभ फल प्राप्त करने के लिए शनि देव जी के मंदिर में सरसों के तेल का दीपक जलाएं। कोई जंग लगी हुई लोहे की वस्तु घर में न रखें। जरूरतमंद की सहायता करें। कोई अनैतिक काम करने से बचें। पीपल के वृक्ष की सेवा करें। गुरुजनों एवं बड़ों का सम्मान करें। गले में पीले रंग का धागा पहनें। दूध में हल्दी डालकर सेवन करें। कौए को नमकीन गाठिया खिलाएं। माता-पिता के चरण स्पर्श का आशीर्वाद लें।

आचार्य लोकेश धमीजा
वेबसाइट – www.gurukulastro.com


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Writer

Niyati Bhandari

Recommended News

Related News