आज जिनका जन्मदिन है, जानें कैसा रहेगा आने वाला साल

punjabkesari.in Sunday, Apr 28, 2024 - 07:08 AM (IST)

शास्त्रों की बात, जानें धर्म के साथ

Todays Birthday Prediction: आज आप के जन्मदिन की आप को बहुत-बहुत शुभकामनाएं। 28 अप्रैल में जन्में व्यक्तियों का मूलांक 1 होता है जिनके स्वामी सूर्य देव हैं। मूलांक 1 वाले जातक काफी प्रभावशाली व्यक्तित्व वाले होते हैं। इन लोगों का आभामंडल इतना आकर्षक होता है कि लोग इनकी बातों का अनुसरण करना चाहते हैं। इन लोगों में अच्छी नेतृत्व शक्ति होती है। मूलांक 1 वाले जातक एक अच्छे नेता और प्रशासक के रूप में कार्य कर सकते हैं। इन लोगों में एक अच्छे प्रबंधक के गुण देखने को मिलते हैं। मूलांक 1 वाले जातक अपने जीवन में नाम, मान सम्मान और प्रसिद्धि कमाते हैं। इन लोगों को पद और अधिकार प्राप्त होते हैं, जिनकी जिम्मेदारी इन्हें भली-भांति संभालनी आती है। ये लोग राजनीति के क्षेत्र में भी अच्छा कार्य करते हैं। मूलांक 1 वाले जातक लोगों के अंदर प्रेरणा का स्त्रोत बनकर उनसे काम करवाने की अद्भुत कला रखते हैं। इन लोगों का व्यक्तित्व काफी रौबदार और सामने वाले के मन मस्तिष्क पर गहरी छाप छोड़ने वाला होता है। मूलांक 1 वाले लोग फैसला लेने में ज्यादा देर नहीं लगाते। हालांकि हर परिस्थिति को देख समझकर उत्तम निर्णय लेते हैं। इन लोगों में किसी भी नए कार्य को शुरू करने का उत्साह होता है।

PunjabKesari Todays Birthday Prediction

आज जिन जातकों का जन्मदिन है यह वर्ष आपके लिए थोड़ा उतार-चढ़ाव भरा रहेगा। इस साल अनैतिक काम की तरफ मन प्रलोभन में आ सकता है, परंतु कोई ऐसा काम करने से बचें अन्यथा मानहानि का सामना करना पड़ सकता है। इस वर्ष विदेशी काम की तरफ भी आपका मन ज्यादा आकर्षित रहेगा। अप्रैल के महीने के शेष दिन थोड़े मंदे रहेंगे। आलस्य के कारण काम में मन नहीं लगेगा। मई के महीने का समय हालांकि पहले से बेहतर रहेगा। आप मनोबल में वृद्धि महसूस करेंगे। दोस्तों की सहायता से काम पूरे करने में मदद मिलेगी। जून के महीने का समय आपके लिए अच्छा है। सरकारी कामों में सफलता मिलने के योग बनते हैं। जुलाई के महीने में मां के साथ संबंधों में घनिष्ठता बढ़ेगी। अगस्त के महीने का समय विद्यार्थियों के लिए अच्छा रहेगा। बच्चों का मन पढ़ाई में लगेगा। किसी अनुभवी व्यक्ति की सलाह मानकर चलना आपके लिए लाभदायक रहेगा। सितंबर के महीने में बेकार के दिखावे और प्रलोभन से दूर रहें। अक्टूबर के महीने का समय परिवर्तनशील रहेगा। खर्च अधिक रहेंगे। आर्थिक स्थिति में थोड़ी दिक्कत आ सकती है। नवंबर के महीने में विवाह योग्य जातकों को शादी के प्रस्ताव प्राप्त हो सकते हैं। वाहन खरीदने के भी योग बनते हैं। दिसंबर के महीने में आय के नए साधन प्राप्त होने के योग बनते हैं। सेहत का ख्याल रखें। वर्ष 2025 के जनवरी के महीने का समय थोड़ा परिवर्तनशील रहेगा। व्यापार में भी कुछ परिवर्तन करने का विचार बना सकते हैं। फरवरी के महीने में जीवनसाथी और घर के बड़ों के मध्य कुछ अनबन होने की संभावना बनती है। मार्च के महीने में किसी धर्म स्थान की यात्रा पर घूमने जा सकते हैं।

PunjabKesari Todays Birthday Prediction

उपाय: इस वर्ष के शुभ फल प्राप्त करने के लिए घर में कोई खराब विद्युत उपकरण न रखें। ससुराल पक्ष के साथ संबंधों को मधुर बनाकर रखें। खोटे सिक्के जल प्रवाह करें। संतान पक्ष को अपशब्द न कहें। कुत्ते को मीठी रोटी खिलाएं और उसकी सेवा करें। परनिंदा से परहेज करें। रात्रि में किसी तरल दवाई का सेवन न करें। शनि चालीसा का पाठ करें। कर्मचारी वर्ग के व्यक्ति के साथ अपने स्वभाव को विनम्र बनाकर रखें। दूध में हल्दी डालकर सेवन करें।

आचार्य लोकेश धमीजा
वेबसाइट – www.gurukulastro.com

PunjabKesari Todays Birthday Prediction


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Editor

Prachi Sharma

Recommended News

Related News