आज जिनका जन्मदिन है, जानें कैसा रहेगा आने वाला साल

punjabkesari.in Saturday, Apr 20, 2024 - 07:10 AM (IST)

शास्त्रों की बात, जानें धर्म के साथ

Today's Birthday Prediction: आज आपके जन्मदिन की आपको बहुत-बहुत शुभकामनाएं। 20 अप्रैल में जन्मे व्यक्तियों का मूलांक 2 होता है, जिनके स्वामी चंद्र देव हैं। मूलांक 2 वाले जातक बहुत ही भावुक होते हैं। बहुत बार इन लोगों को जीवन के अहम फैसले भावनाओं के आधार पर लेते हुए देखा गया है। जो कि बहुत बार बाद में नुकसानदेह साबित होता है। मूलांक 2 वाले जातक मृदुभाषी और निर्मल स्वभाव के होते हैं। ये लोग जल्दी से किसी का दिल नहीं दुखाते। इन लोगों की सहनशक्ति अधिक होती है। ये लोग हर परिस्थिति के साथ स्वयं को ढालना बहुत अच्छे से जानते हैं। मूलांक 2 वाले जातक समय के अनुसार स्वयं में परिवर्तन कर हर परिस्थिति को भली-भांति संभाल लेते हैं। ये लोग दिल के साफ होते हैं। अपने मन की बातों को बिना किसी बनावट के दूसरों के सामने रख देते हैं परंतु स्वयं बनावटी दुनियादारी की चपेट में फंस जाते हैं। बहुत बार इनकी भावनाओं को ठेस पहुंचती है। मूलांक 2 वाले जातकों को रचना के क्षेत्र में भी काफी रूचि लेते हुए देखा गया है। इन लोगों की कल्पना का स्तर भी काफी गहरा होता है। इन लोगों को अद्भुत कल्पनाओं को सुंदर रचना के रूप में आकार लेते हुए देखा गया है।

PunjabKesari Todays Birthday Prediction

आज जिन जातकों का जन्मदिन है यह वर्ष आपके लिए व्यापार के नजरिए से अहम रहेगा। इस साल सेहत का ख्याल रखें। अपने बहुत से कामों को शॉर्टकट अपना कर पूरा करने की कोशिश करेंगे। अप्रैल के महीने का समय अपने अधूरे कामों को पूरा करने के लिए अच्छा रहेगा। अपने क्रोध पर काबू रखें और समय नियोजन के साथ काम करने की कोशिश करें। मई के महीने का समय हालांकि आपके लिए अच्छा रहेगा। किसी नए काम की शुरुआत में पैसा निवेश करेंगे। पिता की सहायता से आपके काम पूरे होंगे। जून के महीने में किसी को उधार दी हुई धनराशि वापिस मिल सकती है। मन प्रसन्न रहेगा। जुलाई के महीने का समय विद्यार्थियों के लिए अच्छा रहेगा। कामकाज में भी तरक्की के योग बनते हैं। अगस्त के महीने में विदेशी काम में निवेश सोच-समझ कर करें। दस्तावेजों के इस्तेमाल में सावधानी बरतें। सितंबर के महीने में छोटी बहन के साथ अनबन होने की संभावना बनती है। बातचीत के दौरान अपने शब्दों का चयन सोच-समझ कर करें। अक्टूबर के महीने में भी निजी जीवन की जिम्मेदारियों के कारण थोड़ा परेशान रहेंगे। नवंबर के महीने में शारीरिक और मानसिक थकान महसूस करेंगे। यात्राओं के दौरान दिनचर्या अस्त-व्यस्त हो सकती है। दिसंबर के महीने में कार्यभार की अधिकता बनी रहेगी। आपके स्वभाव में नीरसता और परिपक्वता जन्म लेगी।

वर्ष 2025 के जनवरी के महीने का समय विवाह योग्य जातकों के लिए शुभ रहेगा। निजी जरूरत पर धन खर्च होगा। फरवरी के महीने में मां-बेटी के संबंध अच्छे होंगे। गुप्त विद्या सीखने के लिए मन आकर्षित हो सकता है। मार्च के महीने में आलस्य के कारण कार्य भार बढ़ता चला जाएगा।

PunjabKesari Todays Birthday Prediction
उपाय- इस वर्ष के शुभ फल प्राप्त करने के लिए छोटी बहन के साथ संबंधों को मधुर बनाकर रखें। कन्या को भोजन करवा कर उनका आशीर्वाद लें। दुर्गा चालीसा का पाठ करें। गाय को हरा चारा खिलाएं। यथासंभव चांदी के पात्र में जल पीएं। जल का अपव्यय न करें। शिवलिंग पर जल अभिषेक करते रहें। कोई खराब विद्युत उपकरण घर में न रखें। शनि देव जी के मंदिर में सरसों के तेल का दीपक जलाएं और जाने-अनजाने हुई अपनी गलतियों की क्षमा याचना करें। सूर्य भगवान को तांबे के लोटे से जल दें। घर की पूर्व दिशा को साफ-सुथरा रखें।

आचार्य लोकेश धमीजा
वेबसाइट – www.gurukulastro.com

PunjabKesari Todays Birthday Prediction


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Writer

Niyati Bhandari

Recommended News

Related News