आज जिनका जन्मदिन है, जानें कैसा रहेगा आने वाला साल

punjabkesari.in Friday, May 10, 2024 - 12:56 PM (IST)

शास्त्रों की बात, जानें धर्म के साथ

Today's Birthday Prediction: आज आपके जन्मदिन की आपको बहुत-बहुत शुभकामनाएं। 10 मई में जन्में व्यक्तियों का मूलांक 1 होता है, जिनके स्वामी सूर्य देव हैं। मूलांक 1 वाले जातक स्वाभिमानी होते हैं। इनको अपने जीवन में मान-सम्मान और आदर प्राप्त होता है। इन लोगों का रवैया काफी रौबदार होता है। मूलांक 1 वाले लोगों के चेहरे पर एक अद्भुत तेज देखने को मिलता है। मूलांक 1 वाले जातक अपने जीवन में सत्ता और अधिकार प्राप्त करते हैं। इन लोगों में सब परिस्थितियों को देख-परख कर एक उत्तम निर्णय लेने की शक्ति होती है। ये लोग अपनी जिम्मेदारियों को बखूबी निभाते हैं। मूलांक 1 वाले जातक एक अच्छे प्रबंधक के रूप में कार्य करते हैं। ये लोग जिस भी क्षेत्र में कार्यरत होते हैं, इन्हें स्वतः ही सत्ता, अधिकार, नेता या प्रबंधक जैसे पद प्राप्त हो जाते हैं। जिनका ये लोग बखूबी वहन करते हैं। मूलांक 1 वाले जातक स्वतंत्र विचारों वाले होते हैं। ये लोग सबकी सुन लेते हैं परंतु निर्णय अपनी बुद्धि और समझ के अनुसार ही लेते हैं। मूलांक 1 वाले जातक किसी के अधीन रहकर कार्य नहीं कर सकते। इन लोगों को राजनीति में भी अच्छा कार्य करते हुए देखा गया है। मूलांक 1 वाले जातकों का अपने परिवार में पिता के साथ अधिक स्नेह होता है।

PunjabKesari Todays Birthday Prediction

आज जिन जातकों का जन्मदिन है यह वर्ष आपके लिए शुभ परिणाम वाला रहेगा। इस साल मार्केटिंग और सेल्स से जुड़े हुए लोगों को अच्छे परिणाम प्राप्त होंगे। कुछ सकारात्मक परिवर्तन भी संभव हैं। मई के महीने का समय भी आपके लिए अच्छा रहेगा। सरकारी काम पूरे होने के योग बनते हैं। जून के महीने में किसी को उधार दी हुई धनराशि वापस मिल सकती है। आर्थिक स्थिति में सुधार आएगा। जुलाई के महीने का समय विद्यार्थियों के लिए अच्छा रहेगा। नौकरी में भी पदोन्नति के योग बनते हैं। अगस्त के महीने का समय थोड़ा सावधानी से बिताएं। पिता के साथ कुछ वैचारिक मतभेद होने की संभावनाएं बनती हैं। सितंबर के महीने में किसी भी प्रकार के अंतिम निर्णय पर पहुंचने से पहले पूर्ण रूप से सोच-विचार कर लें। अक्टूबर के महीने का समय निजी जीवन के इर्द-गिर्द बीतेगा जिसके कारण काम पर कम ध्यान दे पाएंगे। नवंबर के महीने में समय आपके लिए अच्छा है। संतान पक्ष से कोई शुभ समाचार मिलेगा लेकिन मन थोड़ा परेशान रहेगा। दिसंबर के महीने में कामकाज की अधिकता के कारण व्यस्त रहेंगे, जिसका प्रभाव आपके निजी जीवन पर नकारात्मक रूप से पड़ सकता है।

वर्ष 2025 की जनवरी के महीने में विवाह योग्य जातकों को शादी के प्रस्ताव प्राप्त हो सकते हैं। फरवरी के महीने में मां की सेहत का ख्याल रखें। मार्च के महीने में जमीन-जायदाद के मामले सामने आ सकते हैं। अप्रैल के महीने का समय आपके लिए अच्छा रहेगा। अपने बल और जोश को एक सही मार्गदर्शन के साथ सही दिशा में लगाने की कोशिश करें अन्यथा विपरीत परिस्थितियों में फंस सकते हैं।

PunjabKesari Todays Birthday Prediction
उपाय- इस वर्ष के शुभ फल प्राप्त करने के लिए दुर्गा चालीसा का पाठ करें। छोटी बहन के साथ अपने संबंधों को मधुर बनाकर रखें। कन्या को भोजन करवा कर उनका आशीर्वाद लें। कोई खराब घड़ी घर में न रखें। कोई खराब वाद्य यंत्र घर में न रखें। गाय को हरा चारा खिलाएं। जीवनसाथी के साथ संबंधों को मधुर बनाकर रखें। विष्णु सहस्त्रनाम का पाठ करें। हनुमान चालीसा का पाठ करें। खोटे सिक्के जल प्रवाह करें। कोई खराब विद्युत उपकरण घर में न रखें। किसी भी प्रकार के प्रलोभन में आने से बचें।

आचार्य लोकेश धमीजा
वेबसाइट – www.gurukulastro.com

PunjabKesari Todays Birthday Prediction

 


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Writer

Niyati Bhandari

Related News