आज जिनका जन्मदिन है, जानें कैसा रहेगा आने वाला साल

punjabkesari.in Saturday, May 27, 2023 - 09:26 AM (IST)

शास्त्रों की बात, जानें धर्म के साथ

Today's Birthday Prediction: आज आपके जन्मदिन की आपको बहुत-बहुत शुभकामनाएं। 27 मई में जन्में व्यक्तियों का मूलांक 9 होता है। जिनके स्वामी मंगल देव हैं। मूलांक 9 वाले जातक साहसी और निडर होते हैं। ये लोग किसी भी काम को करने से घबराते नहीं हैं। जल्दी से परिस्थितियों के सामने हार नहीं मानते। हर कठिन से कठिन कार्य को करने के लिए तत्पर रहते हैं। मूलांक 9 वाले जातको का स्वभाव रौबदार होता है। इन लोगों की आवाज में भी भारीपन होता है। मूलांक 9 वाले जातकों को गुस्सा बहुत जल्दी आ जाता है। ये लोग हर छोटी-छोटी बात पर क्रोधित हो जाते हैं। इन लोगों का गुस्सा लंबे समय तक नहीं ठहरता। ये  लड़ाई झगड़े को भूलकर आगे बढ़ जाते हैं। मूलांक 9 वाले जातक काफी गहरी मित्रता निभाते हैं। इन लोगों के लिए इनके मित्र भाई जैसे होते हैं। मूलांक 9 वाले जातक हमेशा दूसरों की मदद करने के लिए तैयार रहते हैं। मूलांक 9 वाले जातकों को अपनी बढ़ाई और तारीफ सुनना अच्छा लगता है। जबकि इन लोगों को ऐसे चापलूसों से दूर रहना चाहिए। क्योंकि लोग बहुत बार इनकी इस आदत का गलत फायदा उठाने की कोशिश करते हैं। लोग इनके सामने इनकी अच्छाइयों का बखान अपने काम निकलवाने के लिए करते हैं, जिसको ये लोग समझ नहीं पाते।

PunjabKesari Today's Birthday Prediction

PunjabKesari Today's Birthday Predictionआज जिन जातकों का जन्मदिन है यह वर्ष आपके लिए शुभ परिणामों वाला रहेगा। इस साल आपको अपनी मेहनत के उचित परिणाम मिलेंगे। अपने अनुभव और सूझबूझ के साथ उचित निर्णय लेने की कोशिश करें। किसी प्रलोभन में आकर कोई अनैतिक काम करने से बचें। मई के महीने में आलस्य के कारण आपका मन काम में नहीं लगेगा। जून के महीने का समय आपके लिए अच्छा रहेगा। किसी समाज सेवा के कार्य में भागीदार बन सकते हैं। जुलाई के महीने में प्रतियोगिता और सरकारी कामों में सफलता मिलने के योग बनते हैं। अगस्त महीने में आपकी आय में वृद्धि होने के योग बनते हैं। सितंबर के महीने का समय विद्यार्थियों के लिए अच्छा रहेगा। अक्टूबर के महीने में कोई गलत काम करने से बचें। नवंबर और दिसंबर के महीने का समय विवाह योग्य जातकों के लिए शुभ रहेगा। दिसंबर के महीने में आपके परिवार में कोई शुभ कार्य संपन्न होने के योग बनते हैं।

वर्ष 2024 के जनवरी के महीने में दस्तावेजों के लेन-देन में सावधानी बरतें। अकस्मात धन लाभ के योग भी बनते हैं। फरवरी के महीने में कामकाज में कुछ परिवर्तन हो सकता है। मई के महीने में वाहन खरीदने की योजना बना सकते हैं। अप्रैल के महीने में वाहन चलाते समय गति सीमा का ध्यान रखें, दुर्घटना होने की संभावना बनती है।

उपाय- इस वर्ष के शुभ फल प्राप्त करने के लिए विष्णु सहस्त्रनाम का पाठ करें। गले में पीले रंग का धागा पहनें। गायत्री मंत्र का जाप करें। माता-पिता के चरण स्पर्श कर आशीर्वाद लें। कुत्ते को मीठी रोटी खिलाएं। परनिंदा से परहेज करें। संतान पक्ष के साथ संबंधों को मधुर बनाकर रखें। कोई खराब विद्युत उपकरण घर में न रखें। शनि देव जी के मंदिर में सरसों के तेल का दीपक जलाएं। सूर्य को जल दें।

PunjabKesari Today's Birthday Prediction

आचार्य लोकेश धमीजा
वेबसाइट – www.gurukulastro.com

 1100  रुपए मूल्य की जन्म कुंडली मुफ्त में पाएं। अपनी जन्म तिथि अपने नाम, जन्म के समय और जन्म के स्थान के साथ हमें 96189-89025 पर व्हाट्सएप करें

PunjabKesari kundli
 


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Writer

Niyati Bhandari

Recommended News

Related News