आज जिनका जन्मदिन है, जानें कैसा रहेगा आने वाला साल
punjabkesari.in Friday, Mar 10, 2023 - 08:13 AM (IST)

शास्त्रों की बात, जानें धर्म के साथ
Today's Birthday Prediction: आज आपके जन्मदिन की आपको बहुत-बहुत शुभकामनाएं। 10 मार्च में जन्में व्यक्तियों का मूलांक 1 होता है, जिनके स्वामी सूर्य देव हैं। मूलांक 1 वाले जातक स्वाभिमानी एवं महत्वाकांक्षी होते हैं। इन लोगों को अपने जीवन में मान-सम्मान, प्रसिद्धि एवं सत्ता प्राप्त होती है। जिसके कारण बहुत बार इन लोगों को स्वाभिमान और अभिमान के मध्य का अंतर पता नहीं चलता। जो इनके लिए भविष्य में बहुत नुकसानदेह साबित होता है। मूलांक 1 वाले जातकों में अच्छी नेतृत्व शक्ति होती है। ये लोग दूसरों को कार्य करने के लिए उत्साहित और प्रेरित कर सकते हैं तथा उन्हें एक सही मार्ग दिखा सकते हैं। इन लोगों में अच्छी प्रबंधन शक्ति भी होती है। मूलांक 1 वाले जातकों को मुख्यतः नेतृत्व करने का कार्यभार स्वतः ही प्राप्त हो जाता है। इन लोगों का परिवार में पिता के साथ घनिष्ठ संबंध होता है। मूलांक 1 वाले जातक अपने जीवन में सरकारी विभाग से अक्सर लाभ प्राप्त करते हैं। मूलांक 1 वाले जातकों के जीवन लक्ष्य काफी ऊंचे और विशाल होते हैं। यदि जन्मतिथि के अन्य अंक भी साथ दें तो ये लोग अपने लक्ष्य की प्राप्ति अवश्य करते हैं। इन लोगों का रुझान निजी जीवन की अपेक्षा कारोबार और व्यवसाय की तरफ ज्यादा होता है। इन लोगों को दोनों में सामंजस्य स्थापित करना चाहिए।
आज जिन जातकों का जन्मदिन है यह वर्ष आपके लिए शुभ परिणामों वाला रहेगा। इस साल आपका मन प्रसन्न रहेगा। काम में आपका मन लगेगा। इस वर्ष मां के साथ संबंधों में घनिष्ठता बढ़ेगी। मार्च के महीने में कारोबार से संबंधित कुछ परिवर्तन हो सकते हैं। अप्रैल के महीने में निजी जीवन के नजरिए से गतिविधियां अहम रहेंगी। कामकाज पर कम ध्यान दे पाएंगे। मई के महीने का समय यात्राओं के योग लेकर आया है। धर्म स्थान की यात्रा पर जा सकते हैं। जून के महीने में जीवन साथी के साथ संबंधों में खटास उत्पन्न होने की संभावना बनती है। मानसिक तनाव की स्थिति भी उत्पन्न हो सकती है। जुलाई के महीने में अधूरे काम पूरे होंगे। प्रतियोगिता में सफलता मिलेगी। अगस्त के महीने में किसी नए काम में निवेश कर सकते हैं। सितंबर के महीने में बच्चों का मन पढ़ाई में लगेगा। अक्टूबर के महीने का समय आपके लिए अच्छा रहेगा। नौकरी में तरक्की के योग बनते हैं। नवंबर महीने का समय थोड़ा सावधानी से बिताएं, कोई गलत काम को करने से बचें। दिसंबर के महीने में व्यापार में लाभ होगा।
वर्ष 2024 के जनवरी के महीने में बच्चे अपनी आगे की शिक्षा को लेकर योजना बनाएंगे। फरवरी के महीने में सेहत का ख्याल रखें। गले से संबंधित परेशानियां उत्पन्न हो सकती हैं।
उपाय- इस वर्ष के शुभ फल प्राप्त करने के लिए यथासंभव शिवलिंग पर जलाभिषेक करते रहें। चांदी के आभूषण धारण करें। माता-पिता के चरण स्पर्श कर आशीर्वाद लें। छोटे बहन-भाइयों के साथ संबंधों को मधुर बनाकर रखें। हनुमान चालीसा का पाठ करें। लाल रंग का रुमाल अपने पास रखें। काले और नीले रंग से परहेज करें। कुत्ते को मीठी रोटी खिलाएं। गाय को हरा चारा खिलाएं। खोटे सिक्के जल प्रवाह करें। कोई खराब विद्युत उपकरण घर में न रखें।
आचार्य लोकेश धमीजा
वेबसाइट – www.gurukulastro.com
1100 रुपए मूल्य की जन्म कुंडली मुफ्त में पाएं। अपनी जन्म तिथि अपने नाम, जन्म के समय और जन्म के स्थान के साथ हमें 96189-89025 पर व्हाट्सएप करें