आज जिनका जन्मदिन है, जानें कैसा रहेगा आने वाला साल

punjabkesari.in Friday, Apr 02, 2021 - 08:51 AM (IST)

शास्त्रों की बात, जानें धर्म के साथ

Today's Birthday Prediction- आज आपके जन्मदिन की आपको बहुत-बहुत शुभकामनाएं। 2 अप्रैल में जन्में व्यक्तियों का मूलांक 2 होता है, जिनके स्वामी चंद्र देव हैं। मूलांक 2 वाले जातक कोमल स्वभाव वाले और मृदुभाषी होते हैं। ये लोग जल्दी से किसी को अपशब्द नहीं कहते। किसी भी प्रकार की बहस में नहीं पड़ते। लड़ाई-झगड़े और क्रोध से बहुत दूर रहते हैं। किसी भी बात पर विवाद इन्हें पसंद नहीं है। मूलांक 2 वाले जातक बहुत शर्मीले होते हैं। अपने मन की बात दूसरों को जल्दी से नहीं कह पाते। जिसके कारण उन्हें बहुत बड़ा नुकसान उठाना पड़ता है। मूलांक 2 वाले जातक किसी को दुखी नहीं देख सकते। ये लोग हमेशा दूसरों की मदद करने के लिए तैयार रहते हैं। जबकि स्वयं अंदर ही अंदर किसी न किसी बात को लेकर चिंतित रहते हैं परंतु अपनी चिंता दूसरों पर जाहिर नहीं करते। मूलांक 2 वाले जातक कल्पनाशील होते हैं। इनकी कल्पना का स्तर बहुत गहरा होता है। यदि जन्मतिथि के अन्य अंक साथ दें तो मूलांक 2 वाले जातकों को एक अच्छे कवि के रूप में उभरते हुए देखा गया है। बहुत बार मूलांक 2 वाले जातकों में पूर्वाभास की शक्ति को भी महसूस किया गया है। मूलांक 2 वाले जातकों का परिवार में अपनी माता के साथ घनिष्ठ संबंध होता है। इन लोगों की शिक्षा अच्छी रहती है। मूलांक 2 वाले जातकों की एकाग्रता शक्ति अच्छी होती है। ये लोग हर कार्य को ईमानदारी और निष्पक्षता के साथ करते हैं।

PunjabKesari Todays Birthday Prediction

आज जिन जातकों का जन्मदिन है, यह वर्ष आपके लिए कारोबार में साझेदारी के प्रस्ताव लेकर आएगा। कोई बड़ा निर्णय घरवालों की सलाह से लें। वाणी पर संयम रखें। किसी दस्तावेज़ पर हस्ताक्षर करते हुए सावधानी बरतें। अप्रैल के महीने में मां अथवा पत्नी के मध्य अनबन हो सकती है। जीवनसाथी के साथ संबंधों में खटास आ सकती है। मई के महीने में माता की सेहत का ख्याल रखें। मन बहुत परेशान रहेगा। जून के महीने में कार्यभार और भागदौड़ ज्यादा लगी रहेगी। मानसिक तनाव का सामना करना पड़ेगा। कार्य धीमी गति से होंगे। जुलाई के महीने का समय पहले से बेहतर रहेगा। आपकी सोच और नजरिया ज्यादा महत्वपूर्ण है। नकारात्मक सोच को लेकर बैठे रहेंगे तो समय बर्बाद होने के अलावा कुछ हाथ नहीं लगेगा। सकारात्मक सोच और दृढ़ निश्चय के साथ आगे बढ़ेंगे तो शुभ परिणाम प्राप्त होंगे। अगस्त के महीने का समय किसी नए कार्य की शुरुआत के लिए अच्छा है। आप मनोबल में वृद्धि महसूस करेंगे। ऑफिस में बॉस से काम की तारीफ प्राप्त होगी। सितंबर के महीने में छोटी बहन से विवाद हो सकता है। क्रोध में आकर वाणी पर संयम न खोएं। अक्टूबर के महीने में कारोबार अथवा नौकरी में पदोन्नति के योग बनते हैं। नवंबर के महीने का समय सावधानी से बिताएं। किसी गलत विचार के चलते अपने निर्णय न बदलें। दिसंबर के महीने में कोई अनैतिक कार्य करने से बचें। वर्ष 2022 में जनवरी के महीने का समय शिक्षा के क्षेत्र से जुड़े लोगों के लिए अच्छा है। कारोबार में विस्तार के योग बनते हैं। फरवरी के महीने में किसी विदेशी तकनीक को सीखने के लिए प्रेरित हो सकते हैं। पैसा उधार लेने की जरूरत महसूस हो सकती है। मार्च के महीने में शिक्षा के क्षेत्र से जुड़े लोगों के लिए समय अच्छा है।

PunjabKesari Todays Birthday Prediction
उपाय- इस वर्ष के शुभ फल प्राप्त करने के लिए पिता के चरण स्पर्श कर आशीर्वाद लें।

यथासंभव चांदी के पात्र में जल पिएं।

चांदी का चौकोर टुकड़ा अपने पास रखें।

काली उड़द की दाल जल प्रवाह करें।

पीपल के वृक्ष पर सरसों के तेल का दीपक जलाएं।

काला-सफेद कम्बल मंदिर में दान दें।

आचार्य लोकेश धमीजा
वेबसाइट –www.goas.org.in

PunjabKesari Todays Birthday Prediction


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Writer

Niyati Bhandari

Recommended News

Related News