आज जिनका जन्मदिन है, जानें कैसा रहेगा आने वाला साल

punjabkesari.in Monday, Jul 13, 2020 - 08:06 AM (IST)

शास्त्रों की बात, जानें धर्म के साथ

Todays Birthday Prediction: आज आप के जन्मदिन की आप को बहुत-बहुत शुभकामनाएं। 13 जुलाई में जन्में व्यक्तियों का मूलांक 4  होता है। जिन के स्वामी राहू देव हैं। अधिकतर मूलांक 4 वाले जातक महान क्रान्तिकारी, वैज्ञानिक या राजनीतिज्ञ होते हैं। घमंड और हठ इनके स्वभाव में होता है। लेकिन ये साहसी व्यवहार में कुशल होने के कारण चकित कर देने वाले कामों को करने में निपुण होते हैं। ऐसे व्यक्ति परम्पराओं को नहीं मानते व मनमौजी स्वभाव के होते हैं। आज जिन जातकों का जन्मदिन है, उनके लिए आने वाला साल मिलाजुला प्रभाव देगा। इस वर्ष आपका ध्यान पारिवारिक मुद्दों के इर्द-गिर्द लगा रहेगा। खरीदारी पर अधिक ख़र्च होने की संभावना बनती है। आय और व्यय में सामंजस्य स्थापित करके चलें। घर के बड़ों की सेहत का ख्याल रखें। जुलाई के महीने में किसी शोध के कार्य में सफलता मिल सकती है। अगस्त माह के उत्तम फल प्राप्त करने के लिए संगति का विशेष ध्यान रखें, बुरी संगति बुरे रास्ते पर ले जा सकती है, वहीं अच्छी संगत आप के अच्छे भविष्य के निर्माण की नींव का आधार बन सकती है। सितम्बर का महीना दम्पति जीवन के लिए सुखमय होगा, पति-पत्नी दोनों एक दूसरे की भावनाओं का सम्मान करेंगे। विवाह के उपरांत भग्योदय के योग बनते हैं। अक्टूबर के माह का समय नौकरी व्यवसाय के लिए शुभ है। कोई गुप्तरोग की संभावना बन रही है, समय पर चिकित्सक से सलाह लें। नवम्बर के महीने में मेहनत अधिक करनी होगी। यात्राओं के भी योग बनते हैं। वर्ष 2020 की समाप्ति के साथ दिसम्बर के महीने में आपको भी चाहिए कि अधूरे कामों को पूरा किया जाए। कारोबार के नजरिए से समय शुभ है। शिक्षा से जुड़े जातकों को प्रतियोगिता में सफलता प्राप्त होगी। 

वर्ष 2021 के शुरुआती समय में चीज़ें कुछ अस्त व्यस्त महसूस होगी परंतु मास अंत तक सब सुचारू रूप से क्रमबद्ध हो जाएगा। मार्च का महीना अच्छा है, प्रयासों को दोगुना कर समय का सदुपयोग करें। अप्रैल के महीने में किसी नए कार्य की शुरुआत सलाह लेकर की जा सकती है। जून का समय विद्यार्थियों के लिए विशेष शुभ है।

उपाय- इस वर्ष के शुभ फल प्राप्त करने के लिए लाल रुमाल अपने पास रखें। 

हनुमान जी के चरणों में शीश झुकाएं व सिंदूर का तिलक लगाएं। 

सरस्वती मां की आराधना करें। 

काली उड़द की दाल जल प्रवाह करें।

आचार्य लोकेश धमीजा
वेबसाइट – www.goas.org.in


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Niyati Bhandari

Recommended News

Related News