आज जिनका जन्मदिन है, जानें कैसा रहेगा आने वाला साल

punjabkesari.in Wednesday, Jul 08, 2020 - 07:43 AM (IST)

शास्त्रों की बात, जानें धर्म के साथ

Todays Birthday Prediction: आज आप के जन्मदिन की आप को बहुत-बहुत शुभकामनाएं। 8 जुलाई में जन्में व्यक्तियों का मूलांक 8 होता है। जिन के स्वामी शनि देव हैं। मूलांक 8 वाले जातक अंतर्मुखी व्यक्तित्व के होते हैं। इन्हें ज्यादा घुलना-मिलना पसन्द नहीं होता। जीवन में एकाकीपन को भी महसूस करते हैं। ये लोग झूठ छलावा व धोखे की प्रवृति से दूर रहते हैं। इन्हें ईमानदारी पसंद होती है। इनकी इन सभी आदतों के चलते इन्हें आज के समय में संघर्षपूर्ण जीवन व्यतीत करना पड़ता है। ये लोग मेहनती होते हैं अतः देरी से ही सही परन्तु अपने लक्ष्यों की प्राप्ति कर लेते हैं।

PunjabKesari Todays Birthday Prediction

आज जिन लोगों का जन्मदिन है यह वर्ष उनके लिए मिलेजुले फल लेकर आया है। इस वर्ष आय के स्त्रोत बढ़ेंगे। विदेश यात्राएं या लम्बी यात्राएं भी करनी पड़ सकती हैं। इन सभी कारोबारी व्यस्तताओं के चलते परिवारिक जीवन को नजरंदाज न करें। प्रेम सम्बन्धों की मधुरता को बनाएं रखें। जुलाई के माह में मेहनत व संघर्ष अधिक रहेगा। अपने स्वभाव में हठ को स्थान न दें। अगस्त के महीने में जनसेवा के कार्यों में हिस्सा लेंगे। वाहन चलाते समय सावधानी बरतें।

सितम्बर का समय शुभ है। किसी नए कार्य से धन उपार्जन के साधन उपलब्ध होंगे। जीवनसाथी के साथ मतभेद की स्थिति बन सकती है। वाणी पर संयम रखें व कटु शब्दों का उपयोग न करें। नवम्बर का महीना शिक्षा के क्षेत्र से जुड़े लोगों के लिए शुभ है। प्रतियोगिता में सफलता प्राप्ति के योग बन रहे हैं। छोटे भाई-बहनों से झगड़ा न करें। दिसम्बर के माह का समय कुछ संघर्षपूर्ण रहेगा। मेहनत के बाद भी पूर्ण रूप से फल की प्राप्ति में विलंब होगा। किसी पर जरूरत से ज्यादा विश्वास न करें।

वर्ष 2021 में फरवरी के महीने का समय अच्छा रहेगा। मार्च व अप्रैल का समय सामान्य होगा। किसी प्रकार के प्रलोभन या लालच में आकर कोई गलत काम न करें। मई व जून के महीने में दाम्पत्य जीवन की ओर ध्यान दें। यह समय परिवार व रिश्तों को समझने और उनके प्रति कर्तव्यों को निभाने का है।

PunjabKesari Todays Birthday Prediction
उपाय- इस वर्ष के शुभ फल प्राप्त करने के लिए श्री विष्णु सहस्त्रनाम का पाठ करें।

केसर का तिलक लगाएं।

किसी जरूरतमंद को कम्बल दान करें।

घर में किसी तरह का खराब विद्युत उपकरण न रखें।

सरस्वती मां की प्रतिमा पर नीले रंग के पुष्प अर्पित करें।

आचार्य लोकेश धमीजा
वेबसाइट –www.goas.org.in

PunjabKesari Todays Birthday Prediction


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Niyati Bhandari

Recommended News

Related News