आज जिनका जन्मदिन है, जानें कैसा रहेगा आने वाला साल

punjabkesari.in Monday, Jul 06, 2020 - 07:32 AM (IST)

शास्त्रों की बात, जानें धर्म के साथ

Todays Birthday Prediction: आज आपके जन्मदिन की आप को बहुत-बहुत शुभकामनाएं। 6 जुलाई में जन्में व्यक्तियों का मूलांक 6 होता है। जिन के स्वामी शुक्र देव हैं। मूलांक 6 वाले व्यक्ति प्रेम ओर शांति का प्रतीक होते हैं। यह देखने में बहुत ही सुन्दर एवं प्रभावशाली होते हैं। ऐसे व्यक्तियों को सुरुचिपूर्ण एवं सलीकेदार कपड़ें पहनने की आदत होती है। भौतिक सुखों में आस्था रखते हुए ऐसे व्यक्ति जीवन का सही आनंद उठाते हैं। आज जिन जातकों का जन्मदिन है, उन्हें चाहिए कि इस वर्ष अपने उत्तरदायित्व को अच्छे से निभाएं। यह समय है कि आप आगे आएं व परिस्थितियों का प्रतिनिधित्व करें। अपनी कार्यक्षमता व प्रतिभा को दिखाने का उत्तम समय है परंतु स्मरण रहे जहां अधिकार प्राप्त होते हैं वहां कर्तव्य निष्ठा भी अनिवार्य होती है।

PunjabKesari Todays Birthday Prediction

इस जन्म वर्ष के शुरुआती महीने जुलाई में आपको चाहिए कि अपने खर्चों पर अंकुश लगाएं। इस समय आपका आकर्षण स्वंय की सजा-सज्जा, वस्त्रों व आभूषणों की ओर चलते खर्चों में अधिकता का कारण बन सकता है। अगस्त व सितम्बर मास में माता की सेहत का खास ख्याल रखें। अक्टूबर के महीने में आपका मन समाज सेवा के कार्यों में लगेगा। व्यायाम व योग को अपनाएं। नवम्बर के महीने में यात्राओं के योग बनते हैं, वर्तमान स्थिति को देखते हुए स्वास्थ्य का ख्याल रखें। यह समय किसी नए कार्य की शुरुआत के लिए शुभ है। दिसम्बर माह में कार्यों में सफलता हासिल होगी। किसी पर अत्याधिक विश्वास न करें।

वर्ष 2021 के जनवरी के महीने में कोई सकारात्मक परिवर्तन सम्भव हैं। आशाएं व उम्मीदें पूरी होंगी। सन्तान के प्रति मन चिन्तित रहेगा। फरवरी व आगे आने वाला समय विद्यार्थियों के लिए अनुकूल है, अच्छे परिणाम प्राप्त होंगे। नौकरी करने वाले जातकों को भी लाभ प्राप्त होगा। अप्रैल के माह में थोड़ी मेहनत से ही सफलता हासिल होगी। मई व जून का समय संघर्षपूर्ण रहेगा। कोई भी फैसला लेने से पहले विवेकपूर्ण निरीक्षण व घर के बड़ों से परामर्श कर लें। किसी भी प्रकार के प्रलोभन से दूर रहें। संयम व बुद्धि से समय व्यतीत करें।

PunjabKesari Todays Birthday Prediction

उपाय- इस वर्ष के शुभ फल प्राप्त करने के लिए काले व नीले रंग से परहेज़ करें।

सफ़ेद चन्दन का टीका लगाएं।

सफ़ेद वस्त्रों का दान करें।

आचार्य लोकेश धमीजा
वेबसाइट– www.goas.org.in

PunjabKesari Todays Birthday Prediction
 


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Niyati Bhandari

Recommended News

Related News