आज जिनका जन्मदिन है, जानें कैसा रहेगा आने वाला साल
punjabkesari.in Sunday, Jun 14, 2020 - 09:01 AM (IST)
शास्त्रों की बात, जानें धर्म के साथ
Todays Birthday Prediction: आज आपके जन्मदिन की आप को बहुत शुभकामनाएं। 14 जून को जन्में व्यक्तियों का मूलांक 5 है, जिनके स्वामी बुद्ध देव हैं। अतः ये लोग स्वभाविक तौर पर बुद्धिमान होते हैं। मूलांक 5 के जातक व्यापार के क्षेत्र में अधिक सफल होते हैं। इनमें बोलने की एक अद्धभुत कला होती है, जिसके चलते ये लोग सबके साथ अच्छा तालमेल बिठा लेते हैं। इस वर्ष आपका अधिकतर समय पारिवारिक मुद्दों के साथ जूझते हुए बितेगा। बेहतर होगा कि इस समय का सदुपयोग किया जाए, परिवार को समय व प्यार दें। जून के महीने में शादीशुदा जातकों को चाहिए कि पिता की सेहत का ख्याल रखें।
पिता के आशीर्वाद से कार्यों में सफलता मिलेगी। जुलाई व अगस्त के महीने में किसी भ्रम व लुभावने प्रसंगों में न फंसे, समय अनुकूल नहीं है। मन को एकाग्र कर समझदारी से काम लें, लाभ मिलेगा। सितंबर माह में दिखावे की दुनिया आपको आकर्षित करेगी, मन पर काबू पा कर ही परिस्तिथियों पर विजय प्राप्त की जा सकती है। अक्टूबर का महीना व्यापार व नौकरी की दृष्टि से अच्छा है। मेहनत से सफलता अवश्य हासिल होगी। नवंबर व दिसंबर के महीने में जमीन से सम्बंधित किसी वाद विवाद की आशंका है।
वर्ष 2021 में शुरुआत का समय संयम से काम लेने का है। बड़े बुजुर्गों के आशीर्वाद व सलाह से सारे काम बनेंगे। अप्रैल माह में किसी रोग का भ्रम मन को व्याकुल कर सकता है। समय पर चिकित्सक सलाह लें व जांच करवाएं।
इस वर्ष के शुभ फल प्राप्त करने के लिए बुधवार को गाय को हरा चारा खिलाएं। जीवनसाथी के साथ विवाद को नज़रअंदाज़ करें। पीपल के वृक्ष पर जल दें। पिता के चरण स्पर्श कर आशीर्वाद लें। नीले व काले रंग का परहेज करें।
आचार्य लोकेश धमीजा
वेबसाइट – www.goas.org.in