लव राशिफलः जल जल के धुआं हो रहे हैं हम, नस नस में नशा भीगा है मन

punjabkesari.in Sunday, Mar 27, 2022 - 09:35 AM (IST)

शास्त्रों की बात, जानें धर्म के साथ

मेष- इस राशि के जो लोग सिंगल है उनके जीवन में अलग ही प्रकार की खुमारी छाने वाली हैं। यही खुमारी मोहब्बत को आपकी लाइफ में खास जगह देगी। पति-पत्नी आज एक दूसरे के साथ समय बिताने के बहाने ढूंढेंगे। 

वृष- आज आपके हमदम की आंखों में आपके लिए एक अलग ही कशिश दिखेगी, जिसे देखकर आप पूरी तरह मदहोश हो जाएंगे। साथ में बिताए वक्त को सुनहरे पलों में तब्दील करेंगे। 

मिथुन- पार्टनर की शैतानियां आज आपको उनके साथ मस्ती करने पर मजबूर करेंगी। पूरा दिन हस्ते-खेलते बिताएंगे। छुट्टी के दिन पार्टनर के साथ अधिक समय बिताएंगे जिससे दिन बेहद रिलेक्स व एन्जॉयबल रहेगा। 

कर्क- प्यार की आघोश में आज सही गलत सब भूल जाएंगे और किसी भी हद तक जाने को तैयार हो जाएंगे। परंतु सावधान रहें, आपकी ये भावना आपको आगे चलकर किसी मुसीबत में डाल सकती है। 

सिंह- सिंगल्स जमाने की परवाह किए बिना आज अपने क्रश के प्यार का इजहार करेंगे। जिसका परिणाम आपको प्रफुल्लित करेगा और आपके जीवन में खुशियां ही खुशियां भरजाएंगी। 

कन्या- इस राशि के लोगों आज खुद को अपने पार्टनर के इतना करीब पाएंगे, कि उन्हें एक दिल एक जान जैसा महसूस होगा। एक दूसरे पर खुद को कुर्बान करने जैसी बड़ी-बड़ी बातें करेंगे। परंतु ज्जबातों पर संयम रखें, ऐसा कुछ न कहे जिसका परिणाम आगे चलकर भुगतना पड़े। 

तुला- आज इस राशि के प्रेमियों को अपनी प्रेमिका की नाराजगी झेलनी होगी। उनकी चुप्पी आपको बेहद परेशान करेगी। उन्हें मनाने का कोई भी मौका नहीं छोड़ेंगे। जिसका परिणाम दिन के आखिर में मिलेगा, जो आपके हक में होगा। 

वृश्चिक- आज पार्टनर की एक झलक पाने को तरसते दिखाई देंगे। उन्हें मिलने का प्लॉन बनाएंगे, परंतु पार्टनर के अधिक व्यस्त होने के कारण उनसे मिल नहीं पाएंगे। लेकिन शाम को उनसे वीडियों काल पर बात करके बेकरारी को राहत मिलेगी। 

धनु- इस राशि के जो लोग आज अपने किसी चाहने वाले को प्यार के इजहार का मौका देंगे। ऐसे में हो सकता है सामने वाला भी बिना कुछ सोचे समझे अपने दिल की हालत को बयां करेगा। जिसे सुनकर आप स्पेश्ल फील करेंगे, और एक नए रिश्ते की शुरुआत हो सकती है। 

मकर- विवाहित लोगों का कुछ दिनों से चल रहा झगड़ा आज प्यारी सी नोंक-झोंक के साथ खत्म होगा। रात को बातों को लेकर अपना अपना पक्ष रखेंगे, जिसके बाद लड़ाई के कारण खत्म होंगे, और एक दूसरे के करीब आएंगे। 

कुंभ- इस राशि के लोग आज अपनी लेड लव की किसी खास तमन्ना को पूरा करेंगे। जिसके रिजल्ट में उन्हें आभार के साथ ढेर सारा प्यार मिलेगा। दिन बेहद खुशनुमा और रोमांटिक हो जाएगा। विवाहित लोग आज किसी कारण वश एक दूसरे मजबूरन दूर रहेंगे। 

मीन- इस राशि के लोग आज किसी मुश्किल में फंसेंगे, परंतु पार्टनर का साथ आपको हर मुश्किल का सामना करने की हिम्मत देगा। इतना ही नहीं मिलकर सब समस्याओं का सामना भी करेंगे और हल निकालेंगे, रिश्तें में नजदीकियां बढे़ंगी।


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Writer

Jyoti

Recommended News

Related News