लव राशिफल 16 अप्रैल-  इस कदर आपसे हमको मोहब्बत हुई

punjabkesari.in Saturday, Apr 16, 2022 - 09:02 AM (IST)

शास्त्रों की बात, जानें धर्म केसाथ
मेष लव राशिफल (Aries Love Horoscope) आज प्यार में हद से आगे बढ़ जाएंगे। सारी सिमाएं लांघ कर एक-दूसरे में डूब जाएंगे। क्रश से अपने दिल की बात करने के लिए दिन अनुकूल है। सिंगल मूवी का लुत्फ उठाएंगे।

वृष लव राशिफल (Taurus Love Horoscope) इस राशि के प्रेमी दूर रहकर भी कुछ ऐसा प्यार का जादू चलाएंगे, साथी आपको अपने पास महसूस करेंगे। विवाहित लोग एक-दूसरे से दिल की बातें शेयर करेंगे। सिंगल नए रिश्ते की शुरुआत कर सकते हैं।

मिथुन लव राशिफल (Gemini Love Horoscope) आपकी किसी बात से साथी के दिल को ठेस पहुंच सकती है, जिसके कारण तकरार होने की संभावना है। सिंगल आज अकेलापन दूर करने के लिए दोस्तों के साथ बाहर घुमने का प्लान बनाएंगे। लव लाइफ नार्मल रहेगी।

कर्क लव राशिफल (Cancer Love Horoscope) इस राशि के जातक पार्टनर को खुश करने के लिए नई-नई तरकीबें सोचेंगे। प्यार का नशा बना रहेगा। पती-पत्नी इंटिमेसी का मज़ा लेंगे। सिंगल का समय अच्छा चल रहा है, डबल होने के योग हैं। 

सिंह लव राशिफल (Leo Love Horoscope) प्रेमी पार्टनर को मिलने के लिए उत्साहित रहेंगे, दिल उनके इंतज़ार में बेचैन रहेगा। जीवनसाथी आपके साथ अपने हर खुशी और गम को बांटेगे। लव लाइफ में रोमांस की गर्माहट बरकरार रहेगी।  सिंगल लोगों के लिए आज का दिन अच्छा नहीं है।

कन्या लव राशिफल (Virgo Love Horoscope) पार्टनर को मनचाहा उपहार देंगे, जिससे उनके दिल को बहुत खुशी मिलेगी। विवाहित लोग आज हसीन लम्हों को एंजॉय करेंगे और यादगार बनाएंगे। लव लाइफ में आकर्षण और प्यार महसूस करेंगे। सिंगल दिल ही दिल में क्रश को पालेंगे।

तुला लव राशिफल (Libra Love Horoscope) गलतफहमी पैदा होने के आसार हैं, तोल-मोल कर बोलें। किसी अन्य की बातों में आकर अपने पार्टनर पर शक करने की भूल न करें। लव लाइफ को मज़ेदार बनाने के लिए कपल्स एक अलग अंदाज़ में इंटिमेसी को एंजॉय करेंगे।

वृश्चिक लव राशिफल (Scorpio Love Horoscope) जो लोग विवाह के बारे में सोच रहे हैं, उचित फैसला लेंगे। विवाहित लोग काम के बोझ की वजह से आज साथ में समय नहीं बिता पाएंगे। अन्य लव लाइफ को खास बनाएंगे। सिंगल के साथ धोखा होने की आशंका है।

धनु लव राशिफल (Sagittarius Love Horoscope) पार्टनर के साथ अनबन होने की संभावना है। लव लाइफ में नीरसता बनी रहेगी। अकेले रहने का मूड होगा। सिंगल लोग अपने रिश्ते की बात सुनकर बहुत खुश नज़र आएंगे।

मकर लव राशिफल (Capricorn Love Horoscope) इस राशि के लोगों का प्यार आज संभाले नहीं संभलेगा, बेकरारी इस कदर बढ़ेगी कि आप एक-दूसरे से दूर नहीं रह पाएंगे। सिंगल लोगों की बात करें तो आज उनके जीवन में ऐसा शख्स आएगा जो जीवन में खुशियों की बहार ले आएगा।

कुंभ लव राशिफल ( Aquarius Love Horoscope) कुंभ राशि के लोग अपनी लव लाइफ के नज़ारे लेंगे। पती-पत्नी बाहर घुमने का प्लान बनाएंगे, जिससे फासले कम होंगे। बात करें सिंगल की तो आज वह मस्ती के मूड में रहेंगे।

मीन लव राशिफल (Pisces Love Horoscope) क्रश की अदाएं आप पर कुछ ऐसा जादू करेंगी कि आप उसकी ओर खीचें चले जाएंगे। लव लाइफ में खुशहाली आएगी। तो वहीं विवाहित वर्ग साथ में धार्मिक स्थल पर जा सकते हैं। जहां जाकर मन की असीम शांति मिलेगी।


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Writer

Niyati Bhandari

Recommended News

Related News