आज जिनका जन्मदिन है, जानें कैसा रहेगा आने वाला साल

punjabkesari.in Wednesday, Jun 09, 2021 - 09:09 AM (IST)

शास्त्रों की बात, जानें धर्म के साथ
आज आप के जन्मदिन की आप को बहुत शुभकामनाएं । 9 जून में जन्में व्यक्तियों का मूलांक 9 होता है जिन के स्वामी मंगल देव हैं। मूलांक 9 वाले जातक साहसी और निडर होते हैं। ये लोग कोई भी काम करने से नहीं घबराते। इन लोगों में साहस और ऊर्जा भरपूर होती है। हर कठिन से कठिन कार्य को करने के लिए तैयार रहते हैं। मूलांक 9 वाले जातकों में गुस्सा और क्रोध देखने को मिलता है। ये लोग हर छोटी छोटी बात पर गुस्सा हो जाते हैं। इनके गुस्सैल स्वभाव के कारण इनकी लड़ाई झगड़े भी बहुत अधिक होते हैं। 

परंतु ये लोग बातों को मन से लगाकर नहीं बैठते। अगले ही पल लड़ाई झगड़े और क्रोध को भुला देते हैं। मूलांक 9 वाले जातकों को चापलूसी करवाना अच्छा लगता है। इनकी यह आदत इनके लिए बहुत बार नुकसानदेह भी साबित होती है। लोग इनका गलत फायदा उठाते हैं। मूलांक 9 वाले जातक सीधे स्वभाव के होते हैं। ये लोग हमेशा दूसरों की मदद करने के लिए तैयार रहते हैं। इन लोगों में समाज सेवा का भाव होता है। मूलांक 9 वाले जातकों की दोस्ती काफी गहरी होती है। ये लोग काफी हंसमुख और बोलचाल के मामले में निसंकोची होते हैं।

आज जिन जातकों का जन्मदिन है इस वर्ष आप भावनाओं के जाल में फंसे रहेंगे। कोई भी फैसला सोच समझ कर लें। जून के महीने में आपकी जिम्मेदारियां बढ़ेगी। कार्यभार ज्यादा बना रहेगा। मानसिक तनाव की स्थिति उत्पन्न हो सकती है। जुलाई के महीने का समय शुभ रहेगा। आपकी योजनाएं पूरी होंगी। अगस्त के महीने का समय किसी नए कार्य की शुरुआत के लिए अच्छा है। घरवालों की सलाह से फैसला लें। सितंबर के महीने में किसी को उधार दिया हुआ पैसा वापस मिल सकता है। अक्टूबर के महीने का समय अच्छा बीतेगा। कार्यक्षेत्र पर सफलता हासिल होगी। बच्चों का मन पढ़ाई में लगेगा। नवंबर के महीने का समय सावधानी से बिताएं। 

किसी की कही सुनी बातों में आकर कोई गलत काम ना करें। दिसंबर के महीने में कारोबार से संबंधित फैसले लेने में दिक्कतों का सामना करना पड़ सकता है। बल और बुद्धि दोनों के मध्य सामंजस्य स्थापित करके चलें। वर्ष 2022 के जनवरी के महीने का समय कारोबार के विस्तार के लिए अच्छा रहेगा। फरवरी के महीने में किसी प्रकार के प्रलोभन में आने से बचें। मार्च व अप्रैल के महीने का समय विवाह योग्य जातकों के लिए शुभ रहेगा। मई के महीने में यात्राएं करनी पड़ सकती हैं। वाहन चलाते हुए सावधानी बरतें। 

उपाय- इस वर्ष के शुभ फल प्राप्त करने के लिए हनुमान जी को सिंदूर का चोला चढ़ाएं। 

पीपल के वृक्ष पर सरसों के तेल का दीपक जलाएं। सूर्य को जल दें। 

पिता के चरण स्पर्श कर आशीर्वाद लें। विष्णु सहस्त्रनाम का पाठ करें। 

छोटे भाई बहनों के साथ विवाद ना करें। परनिंदा से परहेज करें। 

काले और नीले रंग से परहेज करें।

आचार्य लोकेश धमीजा
वेबसाइट – www.gurukulastro.com 


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Writer

Jyoti

Recommended News

Related News