Teddy Day in Valentine Week: टैडी डे क्यों मनाया जाता है? जानिए इतिहास, महत्व और ज्योतिष रहस्य
punjabkesari.in Tuesday, Feb 10, 2026 - 07:25 AM (IST)
Valentine Week Special Teddy Day 2026: वैलेंटाइन वीक के चौथे दिन को टैडी डे के रूप में मनाया जाता है। हर साल 10 फरवरी को प्रेमी जोड़े एक-दूसरे को टैडी बियर गिफ्ट कर अपने प्यार, अपनापन और केयर को शब्दों के बिना जाहिर करते हैं। आज के समय में टैडी बियर सिर्फ एक खिलौना नहीं, बल्कि भावनाओं का प्रतीक बन चुका है।

टैडी बियर की कहानी
टैडी बियर की शुरुआत अमेरिका से मानी जाती है। वर्ष 1902 में तत्कालीन अमेरिकी राष्ट्रपति थियोडोर रूज़वेल्ट (जिनका निकनेम टैडी था) शिकार यात्रा पर गए थे। उन्होंने एक घायल भालू को मारने से इनकार कर दिया। यह घटना इतनी लोकप्रिय हुई कि एक खिलौना निर्माता ने इसी पर आधारित “टैडी बियर” बनाया। धीरे-धीरे यह दुनिया भर में प्यार और मासूमियत का प्रतीक बन गया।

क्यों खास है टैडी डे?
टैडी बियर को गले लगाने से सुकून मिलता है। यह अकेलेपन को कम करता है और मानसिक शांति देता है। खासतौर पर लॉन्ग डिस्टेंस रिलेशनशिप में टैडी बियर अपने पार्टनर की मौजूदगी का एहसास कराता है।

ज्योतिष और वास्तु में टैडी का महत्व
वास्तु शास्त्र के अनुसार, सॉफ्ट टॉयज़ घर में सकारात्मक ऊर्जा को बढ़ाते हैं।
बच्चों के कमरे में टैडी रखने से उनकी मानसिक स्थिति बेहतर रहती है।
पिंक या रेड टैडी प्रेम संबंधों में मधुरता लाते हैं।
ब्राउन टैडी स्थिरता और भरोसे का प्रतीक माना जाता है।
ज्योतिष के अनुसार, जिन लोगों के रिश्तों में तनाव रहता है, उन्हें शुक्रवार के दिन टैडी गिफ्ट करना शुभ माना जाता है, क्योंकि यह दिन शुक्र ग्रह से जुड़ा होता है, जो प्रेम और आकर्षण का कारक है।

टैडी को घर में रखते समय ध्यान रखें ये बात
टूटे या फटे टैडी घर में नहीं रखने चाहिए, क्योंकि वास्तु के अनुसार यह नकारात्मक ऊर्जा को बढ़ाते हैं।
टैडी डे सिर्फ एक गिफ्ट देने का दिन नहीं, बल्कि अपने जज़्बातों को बिना बोले व्यक्त करने का खास मौका है। एक छोटा-सा टैडी बियर भी रिश्तों में बड़ी खुशियां ला सकता है।

