Fathers Day Gift Ideas 2026 : फादर्स डे के मौके पर पापा को दें ये खास तोहफे, खुशियों से भर जाएगा उनका दिन
punjabkesari.in Sunday, Jun 21, 2026 - 01:53 PM (IST)
Fathers Day Gift Ideas 2026 : पिता हमारे जीवन का वो मजबूत स्तंभ होता है, जो बच्चे के बिना कहे उनकी सारी ख्वाहिश पूरी करते हैं। हर साल जून के तीसरे रविवार को फादर्स डे मनाया जाता है। इस साल फादर्स डे 21 जून को मनाया जा रहा है। वो एक पिता ही है, जो अपनी सारी ख्वाहिशों को मारकर अपने बच्चे की सारी जरूरतों को पूरा करता है और उनके भविष्य संवारने में लगा रहता है। लेकिन फादर्स डे एक ऐसा मौका है जब हम उन्हें खास महसूस करा सकते हैं। इस दिन को और भी खास और यादगार बनाने के लिए अपने पिता को कुछ खास तोहफे दे सकते हैं। तो आइए जानते हैं कि पिता को फादर्स डे पर यूनिक गिफ्ट आइडियाज के बारे में-

पर्सनलाइज्ड गिफ्ट्स
चीजें वक्त के साथ पुरानी हो सकती हैं, लेकिन यादें हमेशा ताजा रहती हैं। पापा को भावुक और खुश करने के लिए पर्सनलाइज्ड गिफ्ट्स सबसे बेस्ट ऑप्शन हैं। बचपन से लेकर अब तक की उनकी खूबसूरत तस्वीरों का एक कोलाज या एल्बम बनाकर उन्हें दे सकते हैं या एक क्लासी लेदर वॉलेट या प्रीमियम पेन, जिस पर उनका नाम या Best Dad लिखा हो, उन्हें गिफ्ट के तौर पर दे सकते हैं।
गैजेट्स और टेक गिफ्ट्स
अगर आपके पापा को नई टेक्नोलॉजी का शौक है या आप उनकी लाइफ को थोड़ा आसान बनाना चाहते हैं, तो स्मार्ट गैजेट्स जैसे- स्मार्टवॉच और सारेगामा कारवा उन्हें गिफ्ट की तौर पर दे सकते हैं। यह न सिर्फ उन्हें स्टाइलिश लुक देगी, बल्कि उनकी सेहत का भी ख्याल रखेगी। वहीं, अगर पापा को पुराने गानों का शौक है, तो सदाबहार गानों से लैस यह डिजिटल ऑडियो प्लेयर उनके लिए बेस्ट गिफ्ट साबित होगा।

रिलैक्सेशन और कम्फर्ट
पापा जिंदगी भर हमारे लिए दौड़-भाग करते रहते हैं। इस फादर्स डे उन्हें थोड़ा आराम और सुकून गिफ्ट कीजिए। दिनभर की थकान मिटाने के लिए एक अच्छा इलेक्ट्रिक मसाजर उनके लिए बहुत उपयोगी साबित होगा। घर पर अखबार पढ़ते या टीवी देखते समय आराम करने के लिए एक आरामदायक कुर्सी उन्हें राजा जैसा फील कराएगी।
ग्रूमिंग और लाइफस्टाइल
पापा अक्सर खुद पर खर्च करने से कतराते हैं। इस बार आप उनके ग्रूमिंग रूटीन को अपग्रेड करें। एक अच्छी ब्रांड की शेविंग और बियर्ड केयर किट अपने पिता को दे सकते हैं। वहीं, एक क्लासिक और सोंधी खुशबू वाला परफ्यूम, जो उनके व्यक्तित्व को और भी निखारे उन्हें तोहफे के रूप में दे सकते हैं।

शास्त्रों की बात, जानें धर्म के साथ
