नुकीले कैनाइन दांत वाले लोग क्यों माने जाते हैं खास, जानिए उनके व्यक्तित्व के छिपे राज
punjabkesari.in Monday, Jun 22, 2026 - 02:23 PM (IST)
Personality According To Teeth : सामुद्रिक शास्त्र में इंसान के शरीर के हर अंग का अपना विशेष महत्व बताया गया है। कहा जाता है कि किसी व्यक्ति के चेहरे, आंखों, हाथों और यहां तक कि दांतों की बनावट से भी उसके स्वभाव और व्यक्तित्व के बारे में बहुत कुछ जाना जा सकता है। अगर ध्यान दिया जाएं तो सभी लोगों के दांतों की बनावट अलग-अलग होती है। कुछ लोगों के दांत सीधे होते हैं, कुछ के बाहर की ओर निकले होते हैं, तो कुछ के कैनाइन दांत नुकीले होते हैं। कुछ लोग इन्हें आकर्षक मानते हैं, तो कुछ इन्हें अलग व्यक्तित्व की निशानी समझते हैं। लेकिन क्या आप जानते हैं कि सामुद्रिक शास्त्र में ऐसे दांतों वाले लोगों के स्वभाव को लेकर कई खास बातें बताई गई हैं। कहा जाता है कि नुकीले कैनाइन दांत वाले लोग सामान्य लोगों से अलग सोच और व्यक्तित्व रखते हैं। इनमें आत्मविश्वास, नेतृत्व क्षमता और आकर्षण तो होता ही है, लेकिन इनके स्वभाव में कुछ ऐसी बातें भी होती हैं जो हर किसी को आसानी से समझ नहीं आतीं। तो आइए जानते हैं कि नुकीले कैनाइन दांत वाले लोगों के बारे में-
सबसे पहले बता दें कि पारंपरिक मान्यताओं में और सामुद्रिक शास्त्र के अनुसार जिन लोगों के भी नुकीले कैनाइन दांत होते हैं, वह लोग बहुत ही साहसी और आत्मविश्वासी किस्म के माने जाते हैं। माना जाता है कि ऐसे दांत वाले लोगों में प्रतिस्पर्धा की भावना काफी अधिक होती है और ये लोग जल्दी से हार नहीं मानते हैं। कहा जाता है कि यह लोग अपनी बात पर खड़े रहते हैं और आसानी से पीछे नहीं हटते हैं।
आगे बता दें कि माना जाता है कि ऐसे दांत रखने वाले लोगों को खुद से फैसला लेना पसंद होता है और किसी और की दखलअंदाज़ी पसंद नहीं आती। इतना ही नहीं, माना जाता है कि इनमें जोखिम उठाने का साहस भी ज्यादा होता है। यही वजह है कि ये लोग अपने करियर और जीवन में तेज़ी से आगे बढ़ते हुए और तरक्की हासिल करते हुए दिखाई देते हैं। हालांकि कई परिस्थितियों में इनका स्वभाव थोड़ा जिद्दी और गुस्सैल भी हो सकता है।
इसके अलावा नुकीले कैनाइन दांत वाले लोग भावनात्मक रूप से भी काफी गहरे माने जाते हैं। कहते हैं कि ये लोग अपने करीबियों और प्रेम करने वालों के प्रति बेहद वफादार होते हैं। माना जाता है कि अगर कोई इनका विश्वास तोड़ दे तो ये उसे आसानी से माफ नहीं करते और लंबे समय तक बात को भूल नहीं पाते हैं।
बता दें कि कहा जाता है कि ऐसे लोगों में आकर्षण शक्ति भी काफी ज्यादा होती है। ये अपनी बातों और व्यक्तित्व से "लोगों को आसानी से प्रभावित कर लेते हैं। कई बार लोग इनके आत्मविश्वास और बोलने के अंदाज से प्रभावित होकर इनकी ओर आकर्षित होने लगते हैं।
हालांकि मान्यताओं के अनुसार यह भी कहा गया है कि यदि कैनाइन दांत जरूरत से ज्यादा नुकीले या बाहर की ओर निकले हुए हों, तो व्यक्ति के स्वभाव में आक्रामकता और अधीरता बढ़ सकती है। ऐसे लोग छोटी-छोटी बातों पर जल्दी प्रतिक्रिया दे सकते हैं।
शास्त्रों की बात, जानें धर्म के साथ
