April 2021 Tarot Monthly Rashifal: आपके कार्डस लाएं हैं क्या खास

punjabkesari.in Tuesday, Apr 06, 2021 - 09:29 AM (IST)

शास्त्रों की बात, जानें धर्म के साथ

मेष राशि
मेष राशि वाले जातकों के लिए टैरो कार्ड्स यह बता रहे हैं कि अप्रैल महीना कामकाज में अच्छा रहेगा। मेहनत का फल अवश्य मिलेगा। विद्यार्थीवर्ग के लिए यह माह उत्तम है। परिवार की तरफ से भी शुभ संदेश मिलते हुए दिख रहे हैं।
उपाय- गणपति जी की उपासना करें।

वृषभ राशि
वृषभ राशि वाले जातकों के लिए टैरो कार्ड्स बहुत सकारात्मक एनर्जी दिखा रहे हैं। जो जाॅब में हैं और प्रमोशन रुके हुए थे उन्हें शुभ संकेत मिलेंगे। व्यापारियों के लिए भी यह माह अच्छा रहेगा। कुछ फिजूलखर्ची बढ़ते हुए दिख रही है। खर्चों पर नियंत्रण रखें। पारिवारिक संबंधों में थोड़ी परेशानी दिख रही है इसलिए अपने गुस्से पर नियंत्रण रखें।
उपाय- श्री भागवत गीता का पाठ करें।
पक्षियों को दाना डालें।

मिथुन राशि
मिथुन राशि वाले जातकों के लिए यह माह औसत दिखाई दे रहा है। बॉस के साथ कुछ परेशानी हो सकती है इसलिए संयम से काम लें जल्दबाजी में आकर कोई फैसला न करें। अपनी सेहत का भी ध्यान रखें। विद्यार्थी वर्ग के लिए यह माह अच्छा रहेगा।  परिवार की तरफ से सकारात्मक ऊर्जा दिखाई दे रही है।
उपाय- गणपति जी और भगवान शिव की उपासना करें।

कर्क राशि
कर्क राशि वाले जातकों के लिए टैरो कार्ड्स यह बता रहे हैं अपने व्यापार और कामकाज में जितनी मेहनत करेंगे, उतना फल मिलेगा ।  जिन लोगों का व्यापार इंपोर्ट और एक्सपोर्ट्स से संबंधित है उनके लिए यह माह अच्छा रहेगा। पारिवारिक संबंध अच्छे रहेंगे। जीवन साथी के साथ भी संबंध मधुर रहेंगे।
उपाय- भगवान कृष्ण की उपासना करें।

सिंह राशि
सिंह राशि वाले जातकों के लिए यह माह व्यापार व नौकरी में 15 अप्रैल तक थोड़ा सा संघर्षपूर्ण रहेगा परंतु 15 अप्रैल के बाद कामकाज के लिए अति उत्तम योग बन रहे हैं। जो लोग विवाह के लिए जीवनसाथी ढूंढ रहे हैं, उन्हें इस माह में शुभ सूचना मिलने के योग हैं। पारिवारिक संबंध ठीक रहेंगे। जीवन साथी से थोड़े बहुत मतभेद हो सकते हैं।
उपाय- सूर्य को जल चढ़ाएं।
अपने इष्ट की उपासना करें।

कन्या राशि
कन्या राशि वाले जातकों के लिए टैरो कार्ड्स यह बता रहे हैं कि कामकाज में उन्हें फायदा होगा एवं जातकों के रुके हुए काम बनेंगे। कोई भी नए काम की शुरुआत करने से पहले घर के बुजुर्गों की सलाह अवश्य लें। स्वास्थ्य का ध्यान रखें। फिजूलखर्ची से बचें। विद्यार्थी वर्ग के लिए टैरो कार्ड्स यह बता रहे हैं कि उनको पढ़ाई में मेहनत करनी पड़ेगी तभी सफलता मिलेगी।
उपाय- गणपति जी की आराधना करें, बुधवार के दिन उन्हें दूध चढ़ाएं।

तुला राशि
तुला राशि वाले जातकों को बहुत संतुलन बना कर रखना होगा। हो सकता है आप अपने शब्दों से अपने व्यापार व पारिवारिक संबंधों में थोड़ा तनाव उत्पन्न कर लें। अतः आप वाणी पर नियंत्रण अवश्य रखें। विद्यार्थी वर्ग के लिए यह माह औसत रहेगा। किसी भी प्रकार का निवेश करने से पहले अपने घर में सलाह मशविरा बड़ों से अवश्य कर लें।
उपाय- भगवान श्रीकृष्ण की उपासना करें।
कुत्ते को भोजन दें।

वृश्चिक राशि
वृश्चिक राशि वाले जातकों के लिए टैरो कार्ड्स यह बता रहे हैं कि आपका अप्रैल महीना व्यापार में अच्छा रहेगा। जो लोग नौकरी कर रहे हैं उन्हें शुभ सूचना मिल सकती है। कोई भी भारी निवेश से बचें और फिजूलखर्ची से भी। परिवारिक संबंध भी मधुर बने रहेंगे। विद्यार्थी वर्ग के लिए यह माह थोड़ा संघर्ष से भरा दिख रहा है, उन्हें पढ़ाई में बहुत मेहनत करनी पड़ेगी।
उपाय- हनुमान जी की उपासना करें।

धनु राशि
धनु राशि वाले जातकों के लिए यह माह कामकाज में औसत रहेगा। नए काम की शुरुआत के संदेश टैरो कार्ड्स में नहीं दिख रहे हैं, कोई परेशानी दिख रही है। मां के स्वास्थ्य का ध्यान रखें। 15 अप्रैल के बाद कुछ सफल यात्राएं दिख रही हैं। विद्यार्थी वर्ग के लिए यह माह उत्तम रहेगा। जीवनसाथी से कुछ अनबन हो सकती है इसलिए फिजूल बहस से बचें।
उपाय- सूर्य को जल चढ़ाएं।

मकर राशि
बहुत ही पॉजिटिव टैरो कार्ड्स आए हैं। व्यापार व नौकरी के लिए शुभ महीना दिख रहा है। कुछ अच्छे ऑफर 15 अप्रैल के बाद दिखाई दे रहे हैं। जो लोग टेक्निकली लाइन में हैं उनके लिए यह माह अच्छा रहेगा। पारिवारिक संबंधों में मधुरता बनी रहेगी। छोटे भाई-बहनों की तरफ से थोड़ा तनाव इस माह उत्पन्न हो सकता है। विद्यार्थी वर्ग को अधिक मेहनत करने की आवश्यकता है।
उपाय- अपने कुल देवी-देवता की उपासना करें।
शिवलिंग पर जल चढ़ाएं।

कुंभ राशि
टैरो कार्ड्स बता रहे हैं कि कुंभ राशि वाले जातकों के जीवनसाथी के साथ संबंध मधुर रहेंगे। पारिवारिक संबंध अच्छे बने रहेंगे। छोटे भाई-बहनों की तरफ से भी अच्छे सहयोग दिख रहे हैं। व्यापार एवं नौकरी में यह माह ठीक-ठाक रहेगा। कामकाज में अधिक मेहनत करने की आवश्यकता है।
उपाय- मां दुर्गा की उपासना करें।

मीन राशि
इस राशि के जिन जातकों का व्यापार, काम या पढ़ाई विदेश से संबंधित है, उनको शुभ सूचनाएं मिल सकती हैं। बाकी व्यापार में कुछ छोटी-मोटी चिंताएं बनी रहेंगी। 15 अप्रैल के बाद ही कुछ तनाव से आपको मुक्ति मिलेगी। खर्चे की चिंता बनी रहेगी। पारिवारिक संबंध ठीक-ठाक रहेंगे।
उपाय- भगवान शिव की उपासना करें।
अपने गुरु का आशीर्वाद अवश्य लें।

टैरो रीडर चिन्मया सांखला
chinmayasankhla21@gmail.com


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Writer

Niyati Bhandari

Recommended News

Related News