Tarot Card Rashifal (13th May 2022):  टैरो कार्ड्स से करें अपने भविष्य के दर्शन

punjabkesari.in Friday, May 13, 2022 - 09:05 AM (IST)

शास्त्रों की बात, जानें घर्म के साथ

मेष: आज का दिन कुछ परेशानी भरा रहेगा। संतान पक्ष की ओर से कोई निराशाजनक समाचार सुनने को मिल सकता है। सायंकाल के समय किसी मांगलिक उत्सव में सम्मिलित होंगे। जीवनसाथी का सहयोग व सानिध्य आपको भरपूर मात्रा में मिलेगा।

वृष: आपको किसी से भी कड़वे शब्द बोलने से बचना होगा, नहीं तो परिवार के सदस्य नाराज हो सकते हैं। दान पुण्य कार्य में भी बढ़ चढ़कर हिस्सा लेंगे, जिसका लाभ भी अवश्य मिलेगा। ससुराल पक्ष के किसी व्यक्ति से कोई वाद विवाद खड़ा हो सकता है।

मिथुन: आज का दिन राजनीतिक क्षेत्र में कार्यरत लोगों के लिए उत्तम रहेगा, क्योंकि उन्हें कोई नया पदभार सौंपा जा सकता है। कुछ अप्रिय व्यक्तियों के मिलने से अनावश्यक कष्ट का सामना करना पड़ सकता है। यदि परिवार के किसी सदस्य के करियर से संबंधित कोई फैसला ले, तो उसमें वरिष्ठ सदस्यों से सलाह लेना भी बेहद जरूरी होगा।

कर्क: नौकरी में कार्यरत लोगों को महिला मित्र के सहयोग से धन लाभ मिलता दिख रहा है। किसी नए कार्य में भी हाथ आजमाने की सोचेंगे,जिसमें सफलता भी अवश्य मिलेगी। मित्रों के साथ कहीं सैर सपाटे का प्लान बन सकता है।

सिंह: आज कई काम एक साथ हाथ में आने से परेशानियां बढ़ जाएगी, लेकिन सायंकाल के समय कोई रुका हुआ कार्य पूरा होगा,जिससे मन प्रसन्न होगा। संतान को किसी प्रतियोगिता में आशातीत सफलता मिलने से आप प्रसन्न रहेंगे।

कन्या: किसी प्रिय व मूल्यवान वस्तु के खोने व चोरी होने का भय बना हुआ है, इसलिए सावधान रहना होगा। दान पुण्य के कार्य में भी कुछ धन व्यय करेंगे,जिससे यश व कीर्ति में वृद्धि होगी। जीवनसाथी के स्वास्थ्य में कुछ गिरावट आ सकती है।
 
तुला: आज का दिन उत्तम संपत्ति के संकेत दे रहा है। यदि किसी संपत्ति प्राप्ति की अभिलाषा थी, तो वह आज पूरी होगी और सायंकाल के समय किसी प्रिय व्यक्ति के दर्शनों का लाभ मिलेगा।

वृश्चिक: मान व प्रतिष्ठा में भी वृद्धि होगी,लेकिन दूसरों की मदद करते समय कामों की भी सुध बुध लेनी होगी। यदि अपनों को छोड़ा, तो बाद में वह परेशानी खड़ी कर सकते हैं। व्यवसाय संबंधित किसी  यात्रा पर भी जाना पड़ सकता है।

धनु: आज का दिन व्यापार में कुछ नई योजनाओं को लागू करने से लाभ मिलेगा और आमदनी के नए नए स्त्रोत मिलेंगे। शिक्षा व प्रतियोगिता के क्षेत्र में  विशेष सफलता मिलती दिख रही है,लेकिन यदि कुछ नए शत्रु उत्पन्न होंगे,तो वह आपस में लड़कर ही नष्ट हो जाएंगे।

मकर: भागदौड़ अधिक होने के कारण कोई नेत्र संबंधी समस्या हो सकती है। अपनी वाणी की मधुरता को बनाए रखना बेहतर रहेगा इससे कुछ नये मित्र भी बन सकते हैं। यदि किसी से धन उधार लेंगे,तो वह भी आसानी से मिल जाएगा।

कुंभ: आज का दिन उत्तम रूप से फलदायक रहेगा। संतान पक्ष की ओर से कोई संतोषजनक सूचना सुनने को मिल सकती है। व्यापार में अपने साझेदार से वाद विवाद खड़ा हो सकता है,जिसमें अपनी बात पर अड़े रहना बेहतर रहेगा नहीं तो वह किसी गलत कार्य की ओर मोड़ सकते हैं।

मीन: आपके यश व कीर्ति में वृद्धि होगी। रोजगार के क्षेत्र में तरक्की मिलेगी,क्योंकि कोई बेहतर अवसर आ सकता है। यदि किसी संपत्ति के क्रय विक्रय की योजना बना रहे है,तो उसमें उसके वैज्ञानिक पहलुओं को स्वाधीनता से जांचना होगा।
 


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Writer

Jyoti

Recommended News

Related News