Tarot Card Rashifal (8th May 2022):  टैरो कार्ड्स से करें अपने भविष्य के दर्शन

punjabkesari.in Sunday, May 08, 2022 - 02:42 PM (IST)

शास्त्रों की बात, जानें धर्म के साथ
मेष: आज का दिन अनुकूल रहेगा। आज प्लान के अनुसार काम करेंगें तो फायदा जरूर होने वाला है। बैंकिंग सेक्टर से जुड़े लोगों के लिए दिन अच्छा है। मुश्किल परिस्थिति में आज किसी मित्र का सहयोग प्राप्त होगा। जिससे दोस्ती में और भी मजबूती आयेगी। दाम्पत्य जीवन में नयी-नयी खुशियाँ आएँगी।

वृष: आज का दिन अनुकूल रहने वाला है। किसी काम से आज बड़ा फायदा होने वाला है। कुछ निजी काम में बहन का सहयोग उम्मीद से अधिक मिलने वाला है। जीवनसाथी कोई ख़ूबसूरत तोहफा देने का मन बनाएंगे। इससे रिश्तों में मधुरता बढ़ेगी। ऑफिस में आज परफॉरमेंस देखकर बॉस पदोन्नति की बात करेंगे।                                          

मिथुन: पहले से बनी योजनाओं को लागू करना ठीक रहेगा। जो लोग पयर्टन के क्षेत्र से जुड़े हैं उन्हें आर्थिक लाभ मिलने वाला है। आज काम के प्रति सचेत रहें कोई विरोधी व्यापार को नुकसान पहुंचाने की नकामयाब कोशिश कर सकता है।

कर्क: आज दिन अच्छा रहेगा। अगर आज कहीं यात्रा पर जा रहे हैं तो फायदा होने वाला है। कठिन परिश्रम फलदायी सिद्ध होगा। आकर्षक व्यक्तित्व सभी को अपनी तरफ़ खींचेगा। अगर आज कोई नया मकान खरीदना चाह रहे हैं तो दिन शुभ है। आज आस-पास के लोग आज खुश रहेंगें।

सिंह: पार्टनर आज कुछ ऐसा काम भी कर सकते हैं, जिसे देखकर मन प्रसन्न हो जायेगा । कारोबार में आज कुछ ऐसी बाते सामने आएंगी जो भविष्य में फायदेमंद रहेगी। किसी नये काम की शुरूआत करना फायदेमंद रहेगा।

कन्या: धनलाभ के नये आसार बनेंगें। इंजीनियर्स के लिये आज का दिन अच्छा है। आज किसी कॉलेज से टीचिंग के लिये ऑफर मिलने वाला है।

तुला: आज मन अध्यात्म में अधिक लगा रहेगा। आज कोई व्यक्ति आपके करियर के लिए खास साबित होगा। सही दिशा में मेहनत करेंगे जिससे ज्यादा काम निपटा लेंगे। आज किसी संस्था द्वारा आुको सम्मानित किया जायेगा।

वृश्चिक: नौकरी कर रहे लोगो का आज प्रभाव जमेगा। किसी नये व्यापार में अनुभवी व्यक्ति की राय कारगर साबित होने वाली है ।

धनु: आज का दिन अच्छा रहने वाला है। प्रॉपर्टी डीलर के लिये आज का दिन अचानक धनलाभ करायेगा। महिलाएं को जीवनसाथी से सरप्राइज मिलेगा।

मकर: आज अपने दोस्तों से बाते शेयर कर के अच्छा महसूस होगा। परिवार में सुख-शांति बनी रहेगी। मेडिकल क्षेत्र से जुडे लोगों को फायदा होगा।

कुंभ: आज का दिन बेहतरीन रहने वाला है। बिजनेस मे बढ़ोत्तरी के लिये आज  दिमाग में जो भी उपाय आयेगा वो कारगर साबित होगा । पुराने किये हुये कार्यों का आज अच्छा परिणाम मिलने वाला है ।

मीन: जमीन से जुड़ा कोई बड़ा मामला सुलझ जायेगा। ऑफिस के कार्यो से लाभ होने की सम्भावना बन रही है। करियर में कुछ अच्छे बदलाव होने वाला है। जिससे मान-सम्मान में बढ़ोत्तरी होगी।

नीलम
8847472411 


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Writer

Jyoti

Related News