Tarot Card Rashifal (10th December 2021): टैरो कार्ड्स से करें अपने भविष्य के दर्शन
punjabkesari.in Friday, Dec 10, 2021 - 09:02 AM (IST)

शास्त्रों की बात, जानें धर्म के साथ
मेष: आपका मन आध्यात्म के प्रति अधिक रहेगा। परिवार के साथ किसी धार्मिक स्थान पर जाने का प्लान बनायेंगे। ऑफिस में किसी काम को लेकर आपकी तारीफ होगी। नव विवाहितों के लिए आज का दिन काफी अच्छा रहने वाला है। रचनात्मक काम से आपको धन लाभ होगा।
वृष: आज स्वास्थ्य बेहतर रहने वाला है। आपको लोगों का सहयोग मिलेगा। किसी काम में थोड़ी-सी भी कोशिश करेंगे, तो किस्मत से उसका पूरा फल जरूर मिलेगा। प्रेम के झूले में मन झूलता रहेगा। कहीं डेट के योग हैं।
मिथुन: आज का दिन शानदार रहेगा। काम आपके मन-मुताबिक पूरे होंगे। मित्रों के साथ किसी खास विषय पर बातचीत होगी, जिससे स्वयं को ही फायदा होगा। किसी भी काम को करने में पूरा मन लगेगा। दाम्पत्य जीवन मधुर रहेगा।
कर्क: आज नए काम को करने के लिये कुछ अच्छे अवसर मिलेंगे। खुद को शांत रखने की भी कोशिश करेंगे। नए कामों को शुरू करने की प्लानिंग करेगें। आपको परिवार वालों से सहयोग मिलेगा। साथ ही परिवारिक रिश्ते भी मजबूत होंगे।
सिंह: आज का दिन ठीक-ठाक रहेगा। स्टूडेंट्स को कड़ी मेहनत करने की जरूरत है। किसी भी काम की शुरुआत करने से पहले जीवनसाथी से राय-मशविरा कर लेना अच्छा रहेगा। धैर्य और संयम के साथ अपने कार्यों को पूरा करने की कोशिश करनी चाहिए।
कन्या: परिवार के साथ बैठकर बात करने से पारिवारिक समस्याओं का हल निकलेगा। संतान पक्ष से कोई शुभ समाचार प्राप्त होगा। दाम्पत्य जीवन बेहतर बना रहेगा। निवेश बढ़ाने से लाभ मिलेगा।
तुला: थोड़ी-सी मेहनत से आज बड़ा मुनाफा मिलाने वाला है। समाज में मान-सम्मान बढ़ेगा। रूका हुआ काम अगर फिर से शुरू करेंगे, तो वह जरूर पूरा हो जाएगा। जीवनसाथी के साथ किसी अच्छे रेस्टोरेंट में डिनर करने का मन बनायेंगे। कंप्यूटर के स्टूडेंट्स के लिए दिन बेहतर है।
वृश्चिक: आज जितनी मेहनत करेंगे, उतने ही बढ़िया नतीजे भी मिलेंगे। अपनी बात को सकारात्मक ढंग से लोगों के सामने रखेंगे, तो फायदा होगा। करियर को आगे बढ़ाने में की गई मेहनत रंग लायेगी। धन लाभ होगा।
धनु: आज का दिन फेवरेबल रहेगा। लोगों का विश्वास आप पर बना रहेगा। हाई एजुकेशन पाने की ख्वाहिश रखने वाले स्टूडेंट्स के लिए दिन अनुकूल है। बच्चों की तरफ से शुभ समाचार मिलेगा। घर का माहौल खुशनुमा बना रहेगा। दाम्पत्य जीवन में आपसी सामंजस्य उत्तम रहेगा।
मकर: आज सेहत बेहतर बनी रहेगी। नए लोगों से मुलाकात भविष्य के लिए लाभदायक होगी। सोचे हुए सभी काम समय से पूरे होंगे। व्यापार में बड़ा लाभ होगा। नौकरी की ऑफर आ सकती है।
कुंभ: आज का दिन सामान्य रहेगा। ऑफिस के अधिकारियों के साथ ताल-मेल बनाकर कार्य करने की जरूरत है। धन लाभ के नए सोर्स नजर आएंगे। आपको परिवार के किसी काम से यात्रा करनी पड़ेगी। किसी पुराने कोर्ट केस का फैसला पक्ष में आएगा।
मीन: दूसरों के कामों में दखल देने से बचना चाहिए। दिनभर के कार्यों से थोड़ी थकावट महसूस होगी। आज सोशल साईट पर समय बिताने के वजाय कार्यों पर ध्यान दे तो अच्छा रहेगा। नोकझोक की स्थिति भी बन रही है।
सबसे ज्यादा पढ़े गए
Related News
Recommended News
Recommended News

Festivals in May 2022: इस पखवाड़े के व्रत-त्यौहार आदि

थोक महंगाई के मोर्चे पर लगा झटका, अप्रैल में WPI 15.08% पर आई जो मार्च में 14.55% थी

Bada Mangal 2022: आज शुभ योग में शुरू होंगे बड़े मंगल, दुखों से मिलेगा छुटकारा

घर में लॉफिंग बुद्धा को रखने का क्या है सही तरीका, क्या है इसे रखने के फायदे, जानिए सब यहां