Tarot Card Rashifal (28th August): टैरो कार्ड्स से करें अपने भविष्य के दर्शन

punjabkesari.in Friday, Aug 28, 2026 - 01:15 AM (IST)

मेष- व्यापार कर रहे लोग किसी पर भी आंख मूंद कर भरोसा न करें नहीं तो पछताना पड़ सकता है। राजनीति से जुड़ लोगो को समाज में मान-सम्मान मिलेगा। लव लाइफ में रोमांस की बहार छाई रहेगी। मांसपेशियों में खिंचाव बना रहेगा।  

वृष- आज का दिन आपके लिए ठीक-ठाक रहने वाला है। बिजनेस कर रहे लोग कोई बड़ी डील फाइनल कर सकते हैं। परिवार के साथ पिकनिक पर जाने का प्लान बनाएंगे। इस राशि के युवा अपने भविष्य को लेकर चिंतित रहेंगे। सेहत बेहतर रहेगी।

मिथुन- आज का दिन आपके लिए समस्याओं का समाधान लेकर आएगा। दोस्त के साथ मिलकर किसी बड़ी जगह निवेश करने का प्लान बना सकते हैं। ऑफिस से जुड़ी कोई खुशखबरी सुनने को मिल सकती है। सेहत के लिहाज से कोई दिक्कत नहीं आएगी।

कर्क-  आज का दिन कर्क राशि के जातकों के लिए अनुकूल रहने वाला है। परिवार के साथ कहीं घूमने जाने का प्लान बनाएंगे। कार्यक्षेत्र में सफलता के कई नए अवसर प्राप्त होंगे। इस राशि के सिंगल लोगों को विवाह के प्रस्ताव मिलेंगे। सेहत बेहतर रहेगी।

सिंह-  आज लम्बे वक्त से रुका हुआ कार्य पूरा करने में लगे रहेंगे। करियर में आगे बढ़ने के लिए युवाओं को घर से दूर जाना पड़ सकता है। इस राशि के छात्रों को कोई खुशखबरी सुनने को मिलेगी। रिश्तेदारों का घर में आना-जाना लगा रहेगा।

कन्या- आज भविष्य को लेकर कोई प्लानिंग करेंगे। राजनीति से जुड़े लोगों को कोई खुशखबरी सुनने को मिल सकती है। अपने काम को कल पर न टालें। एक के एक बाद एक कोई शुभ सूचना सुनने को मिलेगी।

तुला- आज आपके जीवन में उतार-चढ़ाव चलता रहेगा। संतान की संगत को लेकर सजग रहें नहीं तो बाद में पछताना पड़ेगा। नौकरीपेशा को कुछ चुनौतियों का सामना करना पड़ेगा। सिर का दर्द आपके लिए परेशानी उत्पन्न कर देगा।

वृश्चिक-  आज घर में अन्य कार्यों में ज्यादा रुचि लेंगे। निवेश से संबंधित निर्णयों में बदलाव कर सकते हैं। कार्यक्षेत्र में नए लोगों से मिलना फायदेमंद साबित होगा। युवा बड़े लक्ष्य को प्राप्त करने के लिए बहुत प्रयत्न करेंगे। सेहत को सही करने के लिए आयुर्वेदिक इलाज का सहारा ले सकते हैं।

धनु- आज जीवन में काफी बदलाव देखने को मिलेगा। युवाओं को आगे बढ़ने के बहुत सारे मौके मिलेंगे। विद्यार्थी अपने भविष्य को लेकर कोई प्लानिंग कर सकते हैं। किसी को धन उधार देने से बचें।

मकर- आज का दिन सुख-समृद्धि में वृद्धि लेकर आएगा। यदि आपका कोई काम रुका हुआ था तो वो पूरा हो जाएगा। किसी जगह निवेश करेंगे, वहां से आपको फायदा मिलेगा। सेहत में उतार-चढ़ाव चलता रहेगा। छात्र मौज-मस्ती भरे मूड में रहेंगे।

कुंभ-  आज काफी व्यस्त रहने वाले हैं। व्यापार के लिहाज से समय बहुत ही शानदार रहेगा। युवाओं को आगे बढ़ने के बहुत से मौके मिलेंगे। माता-पिता के आशीर्वाद से आपका कोई रुका हुआ काम पूरा हो सकता है।

मीन-  मीन राशि के जातकों के लिए आज का दिन उत्तम रहने वाला है। संतान से किए किसी वादे को पूरा करने की कोशिश करेंगे। इस राशि के युवा उच्च शिक्षा के लिए विदेश जाने का प्लान बनाएंगे। माता की सेहत को लेकर मन परेशान रहेगा।

शास्त्रों की बात, जानें धर्म के साथ

 

 


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Writer

Niyati Bhandari