Tarot Card Rashifal (26th August): टैरो कार्ड्स से करें अपने भविष्य के दर्शन

punjabkesari.in Wednesday, Aug 26, 2026 - 10:23 AM (IST)

मेष- आज करियर से जुड़ा कोई महत्वपूर्ण निर्णय ले सकते हैं। आय में मनचाही वृद्धि देखने को मिलेगी। शाम का समय दोस्तों के नाम रहेगा। सहकर्मियों के साथ किसी बात को लेकर मन-मुटाव होने की संभावना है।

वृष-  आज वाहन थोड़ी सावधानी से चलाएं। हर काम को समय से पूरा कर लेंगे। व्यापार में कोई भी फैसला बहुत ही सोच-समझ कर लें। परिवार के साथ बैठकर किसी जरुरी बात को लेकर चर्चा कर सकते हैं।

मिथुन- आज का दिन मिथुन राशि के जातकों के लिए शुभ रहने वाला है। घर में किसी मांगलिक कार्य पर चर्चा हो सकती है। नौकरीपेशा लोग उच्चाधिकारियों के साथ किसी मीटिंग पर शामिल हो सकते हैं। आंखों से संबंधित समस्या तंग कर सकती है।

कर्क- आज आपके जीवन में खुशियों की बहार छाई रहेगी। बहुत दिनों बाद किसी खास व्यक्ति से मिलने का मौका मिलेगा। संतान की तरफ से कोई शुभ समाचार सुनने को मिल सकता है। कार्यक्षेत्र में बॉस के साथ बढ़िया तालमेल बना रहेगा।

सिंह- आज का दिन सिंह राशि के जातकों के लिए बेहतर रहने वाला है। प्रेम जीवन व्यतीत कर रहे लोग अपने रिश्ते को आगे बढ़ाने के लिए लॉन्ग ड्राइव पर जाएंगे। इस राशि के छात्रों का दिन शुभ रहने वाला है। माता की सेहत में सुधार होता हुआ नजर आएगा।

कन्या- आज आपको भाग्य का साथ मिलता हुआ नजर आएगा। नौकरी में वातावरण आपके अनुकूल रहेगा। छात्र फालतू के काम में समय बर्बाद न करें। गर्दन में तकलीफ हो सकती है। सेहत को सही रखने के लिए खान-पान पर विशेष ध्यान दें।

तुला- आज का दिन तुला राशि के जातकों के लिए बढ़िया रहने वाला है। किसी को उधार दिया हुआ धन वापस मिल सकता है। किसी सरकारी योजना का पूरा लाभ मिलेगा। संतान से किए किसी वादे को पूरा करने की कोशिश करेंगे। गैस की समस्या रहेगी।

वृश्चिक- आज का सारा दिन आप काम में काफी व्यस्त रहेंगे। रुका हुआ कार्य पूरा हो सकता है। सामाजिक स्तर पर आपका मान-सम्मान बढ़ता हुआ नजर आएगा। सेहत में उतार-चढ़ाव चलता रहेगा। विदेश जाने वालों को कोई खुशखबरी सुनने को मिलेगी।

धनु- ऑफिस में किसी खास की बात आपको बुरी लग सकती है। किसी पुश्तैनी जमीन को लेकर भाई के साथ मन-मुटाव होने की संभावना है। इस राशि के युवा किसी अजनबी से अपने मन की बात शेयर न करें नहीं तो पछताना पड़ सकता है।  

मकर- आज आगे बढ़ने के बहुत से मौके मिलेंगे। कारोबार में तेजी बनी रहेगी। धार्मिक कार्यों में आपका रुझान बढ़ता हुआ नजर आएगा। परिवार की संपत्ति से आपको कोई लाभ मिल सकता है। सारा दिन काफी खुश रहेंगे।

कुंभ- आज कोई भी कार्य करने के लिए भाइयों का सहयोग प्राप्त होगा। संतान के फ्यूचर को लेकर काफी परेशान रह सकते हैं। नौकरी में किसी सीनियर व्यक्ति से सहयोग प्राप्त होगा। सेहत के लिहाज से दिन थोड़ा उतार-चढ़ाव वाला रहेगा।

मीन- आज कोई भी काम किसी बड़े से पूछ कर ही करें। आर्थिक दशा पहले से ज्यादा बढ़िया हो जाएगी। करियर में बदलाव करने के बारे में सोचेंगे। सिर में भारीपन हो सकता है। छात्र अपनी पढ़ाई को लेकर काफी सीरियस रहेंगे।

शास्त्रों की बात, जानें धर्म के साथ

 

 


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Writer

Niyati Bhandari