Tarot Card Rashifal (25th August): टैरो कार्ड्स से करें अपने भविष्य के दर्शन

punjabkesari.in Tuesday, Aug 25, 2026 - 07:12 AM (IST)

मेष- मेष राशि के जातकों के लिए आज का दिन बेहतर रहने वाला है। किसी परिजन की मदद से संपत्ति से संबंधित मामले को सुलझाने में मदद मिलेगी। विदेश में नौकरी की तलाश कर रहे लोगों को शुभ समाचार मिलने की संभावना है।

वृष- वृष राशि के जातकों के लिए आज का दिन मिलाजुला रहने वाला है। जो लोग लंबे समय से नौकरी की तलाश में थे, उन्हें मनचाही जॉब मिलेगी। उधार दिया हुआ पैसा वापिस मिलने से आर्थिक स्थिति में सुधार होता हुआ नजर आएगा। डायबिटीज की तकलीफ बढ़ सकती है।

मिथुन- बिजनेस पार्टनर के साथ किसी बात को लेकर मनमुटाव होने की संभावना है। इस राशि के युवाओं का ध्यान पढ़ाई को छोड़कर इधर-उधर की बातों में लगा रहेगा। पैतृक संपत्ति संबंधित मामले में आपको जीत मिलेगी। सिर में भारीपन रहेगा।  

कर्क- ऑफिस के काम में व्यस्त रहने के कारण परिवार और जीवनसाथी को समय नहीं दे पाएंगे। इस राशि के युवाओं को किसी काम को कल पर टालने से बचना होगा। संतान की पढ़ाई के लिए बैंक से लोन लेना पड़ सकता है। वाहन चलाते समय सावधान रहें।

सिंह- कार्यक्षेत्र में कोई नई जिम्मेदारी मिल सकती है। संतान की संगति को लेकर परेशान रहेंगे। माता-पिता से किसी बात को लेकर बहस हो सकती है। इस राशि की महिलाएं घर के कामों में व्यस्त रहेंगी। बाहर की तली-भुनी चीजों से परहेज करें।

कन्या- ऑफिस में काम कर रहे लोग किसी बात को लेकर परेशान रहेंगे। जीवनसाथी के साथ बैठकर अपने मन की बात शेयर करेंगे।  परिवार के साथ बैठकर बहन के लिए आए रिश्ते पर चर्चा करेंगे। लो बीपी की तकलीफ से परेशान रहेंगे।

तुला- आज का दिन तुला राशि के जातकों के लिए बेहतर रहने वाला है। किसी से भी अपने मन की बात शेयर करने से सावधान रहें। राजनीति से जुड़े मित्र की पावर आपके लिए कारगर साबित होगी। इस राशि के युवा ज्यादा भीड़-भाड़ वाली जगह पर जाने से बचें।

वृश्चिक- इस राशि के युवा किसी अजनबी से अपने मन की बात शेयर न करें नहीं तो पछताना पड़ सकता है। परिवार के साथ किसी मांगलिक कार्यक्रम में शामिल होने का मौका मिलेगा। बड़े भाई की शादी पक्की होने से घर में मेहमानों का आना-जाना लगा रहेगा।

धनु- ऑफिस में किसी काम को पूरा करने के लिए अधिकारियों की मदद मिलेगी। माता-पिता के साथ बैठकर किसी जरूरी बात को लेकर चर्चा कर सकते हैं। पिता के साथ मिलकर व्यापार को आगे बढ़ाने की योजना बनाएंगे। सिर में भारीपन रहेगा। 

मकर- मकर राशि के जातकों के लिए आज का दिन बाकी दिनों के मुकाबले अच्छा रहने वाला है। राजनीति से जुड़े लोगों को किसी नई पार्टी से जुड़ने का मौका मिलेगा। इस राशि के सिंगल लोग क्रश को पाने के लिए दीवानगी की सारे हदें पार कर देंगे।

कुंभ- कुंभ राशि के जातकों के लिए आज का दिन ताजगी से भरा रहने वाला है। इस राशि के युवा को शिक्षा के मामले में कोई महत्वपूर्ण जानकारी मिलने की संभावना है। जीवनसाथी के साथ रोमांटिक डेट पर जाएंगे। बदन दर्द से परेशान रहेंगे।

मीन- आज का दिन आपके लिए खास रहने वाला है। निजी जीवन में चल रही किसी समस्या के हल होने से राहत की सांस लेंगे। घर का वातावरण सुखद और शांतिपूर्ण बना रहेगा। इस राशि के युवाओं को जीवन में आगे बढ़ने के लिए कई नए रास्ते खुलेंगे।

शास्त्रों की बात, जानें धर्म के साथ

 

 


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Writer

Niyati Bhandari

Related News