Tarot Card Rashifal ( 23rd August): टैरो कार्ड्स से करें अपने भविष्य के दर्शन

punjabkesari.in Sunday, Aug 23, 2026 - 04:30 AM (IST)

मेष- आज का दिन मेष राशि के जातकों के लिए शुभ रहने वाला है। परिवार के साथ किसी रिश्तेदार के घर जाने का प्लान बना सकते हैं। लव लाइफ में मधुरता बनी रहेगी। दोस्तों के साथ मिलकर कोई नया व्यापार शुरू कर सकते हैं। माता की सेहत को लेकर मन परेशान रहेगा। 

वृष - वृष राशि के जातकों के लिए आज का दिन उत्तम रहने वाला है। इस राशि के छात्रों के परीक्षा में मनचाही सफलता मिलेगी। बड़े भाई की शादी पक्की होने से घर में मेहमानों का आना-जाना लगा रहेगा। परिवार के किसी सदस्य को सरकारी नौकरी मिल सकती है। नौकरीपेशा लोगों की सैलरी में इजाफा होने की संभावना है।    

मिथुन- मिथुन राशि के जातकों के लिए आज का दिन बढ़िया रहने वाला है। लंबे समय से रुके पैसे वापस मिल सकते हैं। घर में कोई मांगलिक कार्यक्रम करवा सकते हैं। ऑफिस में सभी आपके काम की तारीफ करें। वाहन चलाते समय सावधानी बरतें। 

कर्क- कर्क राशि के जातकों के लिए आज का दिन उतार-चढ़ाव भरा रहने वाला है। बिजनेस पार्टनर से धोखा मिल सकता है, थोड़ा सावधानी बरतें। घर के कामों को लेकर दोनो बहनों के बीच बहस हो सकती है। परिवार के किसी सदस्य को आपकी कोई बुरी लग सकती है।  

सिंह- सिंह राशि के जातकों के लिए आज का दिन उत्साह से भरा रहने वाला है। राजनीति से जुड़े लोग किसी नई पार्टी में शामिल हो सकते हैं। कानूनी मामले में फैसला आपके पक्ष में रहेगा। भाई की शादी पक्की होने से घर में मेहमानों  का आना-जाना लगा रहेगा। 

कन्या- कन्या राशि के जातकों के लिए आज का दिन बाकी दिनों के मुकाबले ठीर रहने वाला है। किसी दोस्त के साथ मिलकर कोई नया व्यापार शुरू कर सकते हैं। जो लोग सरकारी नौकरी की तैयारी कर रहे हैं, उन्हें मनचाहे परिणाम मिल सकते हैं। 

तुला- तुला राशि के जातकों के लिए आज का दिन सुखद रहने वाला है। व्यापार कर रहे लोग अपने बिजनेस को आगे बढ़ाने के लिए मनचाहे बदलाव कर सकते हैं। संतान की तरफ से कोई अच्छी खबर सुनने को मिलेगी। पेट की समस्या से परेशान रहेंगे। 

वृश्चिक- वृश्चिक राशि के जातकों के लिए आज का दिन बेहतर रहने वाला है। जो लोग लंबे समय से काम की तलाश में हैं, उन्हें  अच्छी जॉब मिल सकती है। बहन-भाई के रिश्ते में मधुरता बनी रहेगी। संतान के भविष्य को लेकर थोड़ा चिंतित रहेंगे। 

धनु- धनु राशि के जातकों के लिए आज का दिन सामान्य रहने वाला है। बिजनेस के सिलसिले में शहर से बाहर जाना पड़ सकता है। घर में किसी विदेशी मेहमान के आने से चहल-पहल बनी रहेगी। साथी की अचानक सेहत बिगड़ सकती है, ध्यान रखें। 

मकर- मकर राशि के जातकों के लिए आज का दिन मिलाजुला रहने वाला है। कार्यक्षेत्र में किसी काम को लेकर बॉस के साथ बहस हो सकती हा। इस राशि के युवा किसी पर भी आंख मूंद कर भरोसा न करें, नहीं तो पछताना पड़ सकता है। सेहत अच्छी रहेगी। 

कुंभ- कुंभ राशि के जातकों के लिए आज का दिन अच्छा रहने वाला है। दोस्तों के साथ मिलकर कोई नया काम शुरू कर सकते हैं। जो लोग रिलेशन में हैं, वो शादी के बंधन में बंध सकते हैं। माता की सेहत को लेकर मन परेशान रहेगा। 

मीन- मीन राशि के जातकों के लिए आज का दिन खास रहने वाला है। परिवार के साथ किसी दोस्त की शादी में शामिल हो सकते हैं। लव लाइफ में मधुरता बनी रहेगी। सेहत ठीक  रहेगी।  


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Editor

Sarita Thapa

Related News