Tarot Card Rashifal (21st August): टैरो कार्ड्स से करें अपने भविष्य के दर्शन
punjabkesari.in Friday, Aug 21, 2026 - 07:26 AM (IST)
मेष- आज बिजनेस में होने वाला बदलाव आपके फेवर में रहेगा। कारोबार को आगे बढ़ाने के लिए भाई के साथ मिलकर कोई बेहतर योजना बनाएंगे। संतान के विवाह में आ रही बाधा दूर होती हुई नजर आएगी। पैर दर्द से संबंधित परेशानी होगी।
वृष- वृष राशि के जातकों के लिए आज का दिन सामान्य रहने वाला है। परिजनों के साथ मौज-मस्ती भरा समय व्यतीत करेंगे। लव लाइफ में रोमांस बना रहेगा। परिवार के साथ किसी दोस्त की शादी में शामिल हो सकते हैं। सेहत ठीक रहेगी।
मिथुन- आज का दिन ठीक-ठाक रहने वाला है। बिजनेस पार्टनर के साथ मिलकर किसी नए प्रोजेक्ट पर काम शुरू कर सकते हैं। वैवाहिक जीवन में थोड़ा उतार-चढ़ाव देखने को मिलेगा। पेट की समस्या से परेशान रहेंगे।
कर्क- नौकरीपेशा जातक अपने काम को लेकर काफी खुश रहेंगे। लेन-देन करते समय थोड़ी सावधानी बरतें। जिस भी जगह निवेश करेंगे वहां आपको फायदा प्राप्त होगा। सेहत को लेकर मन थोड़ा परेशान रहेगा। परिवार के साथ समय बिताएंगे।
सिंह- आज का दिन सिंह राशि के जातकों के लिए मिलाजुला रहने वाला है। घर में किसी सदस्य की नौकरी पक्की होने से खुशनुमा माहौल बना रहेगा। ससुराल पक्ष से कोई बहुत बड़ी खुशखबरी मिलने की संभावना है। सेहत को लेकर सावधान रहें।
कन्या- आज आपके द्वारा बनाई गई योजनाएं सफल हो जाएंगी। अचानक से कोई नया वाहन खरीदने का प्लान बना सकते हैं। घर में मेहमानों का आगमन होगा। धार्मिक यात्रा पर जाने का योग बन सकता है।
तुला- आज का दिन तुला राशि के जातकों के लिए शुभ रहने वाला है। इस राशि के युवाओं को पिता की तरफ से कोई नई जिम्मेदारी मिल सकती है। ऑफिस में सहकर्मियों के साथ अच्छा तालमेल बना रहेगा। सेहत को लेकर चिंता बनी रहेगी।
वृश्चिक- आज का दिन उत्साह से भरा हुआ रहने वाला है। दोस्तों के साथ कहीं घूमने जा सकते हैं। बिजनेस में धन लाभ होने से आर्थिक स्थिति में सुधार होता हुआ नजर आएगा। बहन-भाई के रिश्ते में मधुरता बनी रहेगी।
धनु- व्यापार कर रहे लोग लेन-देन के मामले में किसी पर भी भरोसा न करें नहीं तो पछताना पड़ सकता है। लव लाइफ में रोमांस की गर्माहट बनी रहेगी। कोर्ट-कचहरी के मामले में फैसला आपके पक्ष में रहने से राहत की सांस लेंगे। सेहत अच्छी रहेगी।
मकर- इस राशि के लोग अपने दोस्तों के साथ मौज-मस्ती में समय व्यतीत करेंगे। जीवनसाथी की तरफ से कोई स्पेशल तोहफा मिल सकता है। इस राशि के छात्र उच्च शिक्षा के लिए विदेश जाने का प्लान बनाएंगे। संतान की सेहत को लेकर चिंतित रहेंगे।
कुंभ- आज का दिन अच्छा रहने वाला है। किसी दोस्त की मदद से कोई अच्छी जॉब मिल सकती है। पारिवारिक जीवन में ढील देने से बचना होगा। जीवनसाथी के मन में चल रही किसी बात को जानने की कोशिश करेंगे।
मीन- कार्यक्षेत्र में किसी काम को पूरा करने के लिए दोस्तों की मदद मिलेगी। संतान के साथ पिकनिक पर जाने का प्लान बनाएंगे। इस राशि की महिलाएं घर के कामों में व्यस्त रहेंगी। साथी के साथ अकेले में समय व्यतीत करने का मौका मिलेगा। सेहत ठीक रहेगी।
शास्त्रों की बात, जानें धर्म के साथ
