Tarot Card Rashifal (20th August): टैरो कार्ड्स से करें अपने भविष्य के दर्शन

punjabkesari.in Thursday, Aug 20, 2026 - 06:39 AM (IST)

मेष- आज दिनचर्या थोड़ी सी गड़बड़ा सकती है। कार्यक्षेत्र में सारा दिन आलस्य से भरा बीतेगा। परिवार वालों के साथ वैचारिक मतभेद होने की संभावना है। युवाओं को बहुत सी उपलब्धियां मिलेंगी, जिनका भरपूर उपयोग करेंगे। स्वास्थ्य का ध्यान रखें।

वृष- आज का दिन वृष राशि के जातकों के लिए तरक्की दिलाने वाला रहने वाला है। इस राशि के युवा दोस्तों के साथ मिलकर कोई नया व्यापार शुरू कर सकते हैं। किसी काम को लेकर छोटी दूरी की यात्रा करनी पड़ सकती है। सिर में भारीपन रहेगा।  

मिथुन- आज का दिन आपके लिए मिलाजुला रहने वाला है। ऑफिस में अधिकारियों के साथ अच्छा तालमेल बना रहेगा। कोई करीबी दोस्त आपको धोखा देने के बारे में सोच सकता है। जीवनसाथी के साथ लॉन्ग ड्राइव पर जाने का प्रोग्राम बनाएंगे।  

कर्क- व्यापार कर रहे लोगों को कोई बड़ी डील मिल सकती है। इस राशि के युवा करियर को लेकर किसी विशेष बात पर चर्चा कर सकते हैं। इस राशि के युवा पुरानी गलती से शिक्षा लेकर वर्तमान में उसे सुधारने की कोशिश करेंगे। मेडिटेशन के लिए समय निकालें।  

सिंह- सिंह राशि के जातकों के लिए आज का दिन अनुकूल रहने वाला है। इस राशि की व्यापार कर रहे लोग लेन-देन के मामले को लेकर परेशान रहेंगे। घर में किसी मांगलिक कार्यक्रम का आयोजन कर सकते हैं। बदन दर्द की समस्या से परेशान रहेंगे।

कन्या- आज का दिन आपके लिए नई संभावनाओं से भरा रहेगा।  एक नई यात्रा की शुरुआत कर सकते हैं। यह समय है कि आप अपनी विचारधारा को बदलें और साहसिक कदम उठाएं। व्यक्तिगत और पेशेवर जीवन में नई दिशा मिलने की संभावना है।

तुला- आज का दिन आपके लिए सकारात्मक परिणाम लेकर आने वाला है। नौकरीपेशा लोगों को प्रमोशन मिलने की संभावना है। प्रेम जीवन व्यतीत कर रहे लोग अपने रिश्ते को आगे बढ़ाने के लिए इंटिमेसी का सहारा लेंगे। पेट की समस्या से परेशान रहेंगे।

वृश्चिक- किसी की बातों में आकर कोई बड़ा निवेश न करें नहीं तो पछताना पड़ सकता है। परिवार के किसी सदस्य को आपकी कोई बात बुरी लग सकती है। ऑफिस के काम में व्यस्त रहने के चलते जीवनसाथी को समय नहीं दे पाएंगे। सेहत का ध्यान रखें।  

धनु-  आज का दिन आपके लिए बेहतर रहने वाला है। जो लोग लंबे समय से किसी जॉब की तलाश में थे, उन्हें अच्छी नौकरी मिलेगी। इस राशि के युवा किसी वाद-विवाद में पड़ने से बचें। विदेश में व्यापार कर रहे लोगों को कोई अच्छी खबर मिलेगी।

मकर-  आज का दिन आपके लिए उतार-चढ़ाव भरा रहने वाला है। इस राशि के युवा नई चीजों को समझने की कोशिश करेंगे। माता-पिता के साथ किसी बात को लेकर बहस हो सकती है। लव लाइफ में रोमांस की कमी बनी रहेगी। सेहत का ध्यान रखें।

कुंभ- कुंभ राशि के जातकों के लिए आज का दिन खुशनुमा रहने वाला है। राजनीति से जुड़े लोगों का समाज में दबदबा बना रहेगा। किसी पुराने दोस्त से मिलकर बहुत खुशी होगी। इस राशि के युवा किसी अजनबी पर भरोसा न करें। सेहत को लेकर सतर्क रहें।

मीन- आज का दिन मीन राशि के जातकों के लिए ठीक-ठाक रहने वाला है। बिजनेस कर रहे लोगों को फोन के जरिए कोई बड़ी डील मिल सकती है। प्रेम जीवन व्यतीत कर रहे लोग अपने रिश्ते को आगे बढ़ाने के लिए इंटिमेसी का सहारा लेंगे। सेहत का ध्यान रखें।

शास्त्रों की बात, जानें धर्म के साथ

 

 


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Writer

Niyati Bhandari

Related News