Tarot Card Rashifal (18th August): टैरो कार्ड्स से करें अपने भविष्य के दर्शन
punjabkesari.in Tuesday, Aug 18, 2026 - 01:35 PM (IST)
मेष- आज नौकरी में इच्छा के विरुद्ध कोई काम होने से परेशान रहेंगे। जिन लोगों का अपना बिजनेस है उनका काम बढ़िया रहेगा। पुरानी बीमारी में पॉजिटिव रिस्पांस देखने को मिलेगा। पढ़ाई कर रहे छात्रों को परीक्षा की चिंता रहेगी।
वृष- बिजनेस कर रहे लोग अपने कारोबार को आगे बढ़ाने के लिए मनचाहे बदलाव करेंगे। ऑफिस के कामों को पूरा करने के लिए दोस्तों की मदद लेंगे। लव पार्टनर के साथ बैठकर अपने मन की बात शेयर करेंगे। माता की सेहत में सुधार होता हुआ नजर आएगा।
मिथुन- आज नकारात्मक विचारों को खुद पर हावी न होने दें। सरकारी नौकरी वालों के स्थान परिवर्तन के योग बन रहे हैं। युवाओं को करियर में आगे जाने के लिए परिवार से दूर जाना पड़ेगा। संतान की इच्छाओं को पूरा करेंगे।
कर्क- आज का दिन आपके लिए सामान्य रहने वाला है। भाई के साथ मिलकर कोई नया व्यापार शुरू कर सकते हैं। वैवाहिक जीवन में चल रही समस्याओं से आपको छुटकारा मिलेगा। इस राशि के युवा अपने करियर को लेकर दोस्तों से बातचीत करेंगे।
सिंह- आज ऑफिस में काम का दवाब अधिक रह सकता है। व्यापार में धन से जुड़ा काम अपनी देख-रेख में करें। युवा कोई नया काम शुरू करने की पहल करेंगे। घरवालों के साथ चल रहा मतभेद समाप्त हो जाएगा। अपने लिए समय निकालें।
कन्या- आज माता-पिता के आशीर्वाद से रुका हुआ कोई काम पूरा करेंगे। परिवार के साथ समय व्यतीत करने के लिए किसी धार्मिक स्थान पर जाने का प्रोग्राम बनाएंगे। छात्रों को घूमने-फिरने के दौरान कोई महत्वपूर्ण जानकारी प्राप्त हो सकती है।
तुला- कार्यक्षेत्र पर किसी काम को लेकर बॉस के साथ बहस हो सकती है। जीवनसाथी के साथ घुमने जाने का प्लान बनाएंगे। बिजनेस के कामों में सफलता मिलेगी। संतान की तरफ से कोई खुशखबरी मिल सकती है। बदन दर्द से परेशान रहेंगे।
वृश्चिक- वृश्चिक राशि के जातकों के लिए आज का दिन शानदार रहने वाला है। बिजनेस कर रहे लोगों को अच्छा मुनाफा होने के योग बन रहे हैं। पैसों के मामले में किसी पर भी आंख मूंद कर भरोसा न करें। इस राशि के छात्र परीक्षा में अच्छे परिणाम के लिए अधिक मेहनत करेंगे।
धनु- कन्या राशि के जातकों के लिए आज का दिन सुनहरा रहने वाला है। किसी गरीब या जरूरतमंद की मदद करके बहुत अच्छा महसूस होगा। करियर को लेकर कोई महत्वपूर्ण डिसीजन लेना पड़ सकता है। परिवार के किसी सदस्य की सेहत को लेकर चिंतित रहेंगे।
मकर- आज आपको किसी करीबी से धोखा मिल सकता है। व्यापार कर रहे लोग किसी भी कागज पर साइन करने से पहले एक बार अच्छे से पढ़ लें। परिवार में चल रही किसी समस्या को लेकर दोस्तों के साथ बातचीत करेंगे। माता की सेहत का ध्यान रखें।
कुंभ- कुंभ राशि के जातकों के लिए व्यापार कर रहे लोगों को कोई नया ऑर्डर मिल सकता है। प्रेम जीवन व्यतीत कर रहे लोग शादी के बंधन में बंध सकते हैं। परिवार के साथ किसी मांगलिक कार्यक्रम में शामिल होने का मौका मिलेगा।
मीन- आज का दिन आपके लिए मिलाजुला रहने वाला है। मन को शांत रखने के लिए दोस्तों के साथ किसी धार्मिक स्थान पर जा सकते हैं। संतान के भविष्य को लेकर कोई अहम फैसला लेंगे। राजनीति से जुड़े लोगों को समाज में मान-सम्मान मिलेगा।
सबसे ज्यादा पढ़े गए
Content Writer
Niyati Bhandari