Tarot Card Rashifal (2nd August): टैरो कार्ड्स से करें अपने भविष्य के दर्शन

punjabkesari.in Sunday, Aug 02, 2026 - 04:30 AM (IST)

मेष- मेष राशि के जातकों के लिए दिन अच्छा रहेगा। कार्यक्षेत्र में हर कोई आपको काम की प्रशंसा करेगा। कानूनी मामले में फैसला आपके पक्ष में रहेगा। इस राशि के छात्र उच्च शिक्षा के लिए विदेश जाने का प्लान बना सकते हैं। माता की सेहत अचानक बगड़ सकती है। 

वृष - वृष राशि के जातकों के लिए आज का दिन मिलाजुला रहेगा। सरकारी नौकरी की तैयारी कर रहे लोगों को थोड़ी और मेहनत करने की आवश्कता है। इस राशि के सिंगल लोग क्रश के साथ अपनी दोस्ती को आगे बढ़ा सकते हैं। सेहत के लिहाज से दिन अच्छा रहेगा। 

मिथुन- मिथुन राशि के जातकों के लिए आज का दिन सकारात्मक परिणाम लेकर आने वाला है। घर में किसी मांगलिक कार्यक्रम का आयोजन करवा सकते हैं। कोई भी बड़ा इन्वेस्ट करने से पहले किसी अनुभवी की सलाह जरूर लें, नहीं तो पछतना पड़ सकता है। 

कर्क- आज का दिन कर्क राशि के जातकों के लिए शुभ रहने वाला है। कार्यक्षेत्र में मनचाहे परिणाम मिलेंगे। परिवार के साथ बैठकर किसी विशेष चर्चा पर बातचीत कर सकते हैं। इस राशि के छात्रों का दिन अच्छा रहने वाला है। सेहत को लेकर लापरवाही न करें।

सिंह- आज का दिन सिंह राशि के जातकों के लिए उतार-चढ़ाव भरा रहने वाला है। किसी बात को लेकर मन चिड़चिड़ा रहेगा। दोस्तों की मजाक में कही हुई कोई बात बुरी लग सकती है। संतान के भविष्य को लेकर परेशान रहेंगे। पेट की समस्या बनी रहेगी।  

कन्या- कन्या राशि के जातकों के लिए आज का दिन बेहतर रहने वाला है। लंबे समय से रुका हुआ पैसा वापस मिल सकता है। कार्यक्षेत्र में आपके मनचाही सफलता प्राप्त होगी। इस राशि की महिलाएं घर के कामों में बिजी रहेंगी। बच्चे किसी चीज को खरीदने की जिद कर सकते हैं। 

तुला- तुला राशि के जातकों के लिए आज का दिन उत्तम रहने वाला है। जो लोग रिलेशन में हैं, वो शादी के बंधन में बंध सकते हैं। कानूनी मामले में  फैसला आपके पक्ष में रहेगा। दोस्तों के साथ  किसी बात को लेकर बहस होने की संभावना है। सेहत अच्छी रहेगी। 

वृश्चिक- वृश्चिक राशि के जातकों के लिए आज का दिन बाकी दिनों के मुकाबले खास रहने वाला है। परिवार के साथ किसी दोस्त की शादी में शामिल हो सकते हैं। परिवार के किसी सदस्य को काम के सिलसिले में शहर से दूर जाकर रहना पड़ सकता है। 

धनु- धनु राशि के जातकों के लिए आज का दिन मिलाजुला रहने वाला है। बिजनेस कर रहे लोगों के हाथ कोई बड़ी डील लग सकती है। मन को शांत रखने के लिए दोस्तों के साथ शाम को मंदर जाएंगे। घर में किसी विदेशी मेहमानों के आने से चहल-पहल बनी रहेगी। 

मकर- मकर राशि के जातकों का दिन अच्छा रहने वाला है। जो लोग लंबे समय से वाहन खरीदने के बारे में सोच रहे थे, उनका यह सपना पूरा होता हुआ नजर आएगा। साथी की तरफ से कोई स्पेशल तोहफा मिल सकता है। आंखों में जलन की समस्या से परेशान रहेंगे। 

कुंभ- कुंभ राशि के जातकों के लिए आज का दिन खुशनुमा रहने वाला है। व्यापार कर रहे लोगो अपने काम को बढ़ाने के लिए मनचाहे बदलाव कर सकते हैं। लव लाइफ मधुरता बनी रहेगी। इस राशि के छात्रों का दिन अच्छा रहेगा। सेहत को लेकर लापरवाही न करें। 

मीन- मीन राशि के जातकों के लिए आज का दिन शुभ रहने वाला है। परिवार के साथ बैठकर किसी विशेष चर्चा पर बात कर सकते हैं। भाई-बहन के रिश्ते में मधुरता बनी रहेगी। व्यापार कर रहे लोगों को धन लाभ होने की संभावना है। सेहत का ध्यान रखें। 

शास्त्रों की बात, जानें धर्म के साथ
 


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Editor

Sarita Thapa

Related News