Tarot Card Rashifal (1st August): टैरो कार्ड्स से करें अपने भविष्य के दर्शन
punjabkesari.in Saturday, Aug 01, 2026 - 01:46 AM (IST)
मेष- आज का दिन मेष राशि के जातकों के लिए सकारात्मक परिणाम लेकर आने वाला है। किसी दोस्त के साथ मिलकर कोई नया बिजनेस शुरू कर सकते हैं। बड़े भाई की शादी पक्की होने से घर में मेहमानों का आना-जाना लगा रहेगा।
वृष- आज जीवन में बदलाव करने के बारे में सोचेंगे। व्यापार में लालच न करें नहीं तो समस्या का सामना करना पड़ेगा। धन के लिहाज से कोई दिक्कत नहीं आएगी। शाम के समय पार्टनर के साथ डिनर पर जा सकते हैं।
मिथुन- आज कारोबार से जुड़ा फैसला बहुत ही सोच-समझ कर लें। पुराने मित्रों से मिलने का मौका मिलेगा। कार्यक्षेत्र में विरोधी आपका काम खराब करने की कोशिश करेंगे। संतान के करियर की चिंता सताएगी।
कर्क- आज का दिन आपके लिए शानदार रहने वाला है। प्राइवेट नौकरी कर रहे लोग अपनी जॉब बदलने के बारे में सोच सकते हैं। सोशल मीडिया के दौरान किसी धार्मिक समारोह में शामिल होने का मौका मिलेगा। भाई की सेहत को लेकर चिंतित रहेंगे।
सिंह- आज व्यापार की योजना में बदलाव करना पड़ सकता है। परिवार में चल रही बाधाएं भी दूर हो जाएंगी। दांत में दर्द हो सकता है। सिंगल जातकों के जीवन में आज किसी खास व्यक्ति की एंट्री हो सकती है।
कन्या- आज का दिन कन्या राशि के जातकों के लिए सामान्य रहने वाला है। विद्यार्थियों को बौद्धिक और मानसिक बोझ से छुटकारा मिलेगा। प्रॉपर्टी की रजिस्ट्री से जुड़े काम फाइनल हो जाएंगे। प्रेम जीवन व्यतीत कर रहे लोग शादी के बंधन में बंध सकते हैं।
तुला- आज का दिन आपके लिए व्यस्तता से भरा रहने वाला है। परिवार के सदस्यों की जरूरत पर अच्छा खासा धन खर्च करेंगे। सरकारी नौकरी कर रहे लोगों को अधिक मेहनत करने की आवश्यकता है। लव लाइफ में मधुरता बनी रहेगी। सेहत ठीक रहेगी।
वृश्चिक- वृश्चिक राशि के जातकों के लिए आज का दिन उतार-चढ़ाव भरा रहने वाला है। माता-पिता के साथ किसी बात को लेकर बहस होने की संभावना है। इस राशि के युवा पढ़ाई के साथ-साथ पार्ट टाइम जॉब की योजना बनाएंगे। सिर में भारीपन रहेगा।
धनु- आज का दिन आपके लिए खास रहने वाला है। मन को शांत रखने के लिए शाम को दोस्तों के साथ मंदिर जाएंगे। इस राशि के युवा परिवार के साथ किसी धार्मिक कार्यक्रम में शामिल हो सकते हैं। किसी दोस्त से किसी बात को लेकर नाराज रहेंगे।
मकर- आज का दिन मकर राशि के जातकों के लिए शुभ रहने वाला है। प्रेम जीवन व्यतीत कर रहे लोग किसी रोमांटिक डेट पर जाने का प्रोग्राम बनाएंगे। जो लोग लंबे समय से प्रॉपर्टी खरीदने के बारे में सोच रहे थे, उनका यह सपना पूरा होगा।
कुंभ- कुंभ राशि के जातकों के लिए आज का दिन ठीक-ठाक रहने वाला है। परिवार के सदस्यों के साथ कुछ पल मौज-मस्ती में व्यतीत करेंगे। मन में चल रही किसी परेशानी को लेकर जीवनसाथी के साथ बातचीत करेंगे। सेहत को लेकर लापरवाही न करें।
मीन- मीन राशि के जातकों के लिए बाकी दिनों के मुकाबले दिन बेहतर रहने वाला है। घर के किसी सदस्य को नौकरी के सिलसिले में शहर से बाहर जाना पड़ सकता है। किसी की बातों में आकर कोई बड़ा फैसला लेने से बचें। कंधे में जकड़न महसूस हो सकती है।
सबसे ज्यादा पढ़े गए
Content Writer
Niyati Bhandari