Tarot Card Rashifal (31st July): टैरो कार्ड्स से करें अपने भविष्य के दर्शन
punjabkesari.in Friday, Jul 31, 2026 - 01:48 AM (IST)
मेष- आज का दिन आपके लिए ठीक-ठाक रहने वाला है। कार्यक्षेत्र में बॉस की कोई बात आपको बुरी लग सकती है। लव लाइफ में मधुरता बनी रहेगी। इस राशि के युवा घर के कामों में माता की सहायता करेंगे। तनाव से खुद को दूर रखना होगा।
वृष- आज बदलाव देखने को मिलेगा। पड़ोसियों के साथ बात को लेकर वाद-विवाद हो सकता है। नौकरी में आपको कोई खास अधिकार मिल सकता है। सेहत में अचानक से गिरावट देखने को मिलेगी।
मिथुन- आज संतान की तरफ से कोई शुभ समाचार मिल सकता है। कोई प्रॉपर्टी या वाहन खरीदने का प्लान बनाएंगे। आय में वृद्धि होने की सम्भावना बन रही है। धन को लेकर कोई चिंता नहीं रहेगी। सेहत भी ठीक रहेगी।
कर्क- आज का दिन कर्क राशि के जातकों के लिए अच्छा रहने वाला है। नौकरीपेशा लोगों को प्रमोशन मिलने की संभावना है। घर-परिवार की समस्याओं को सुलझाने में कामयाब होंगे। दोस्तों से हर संभव मदद मिलेगी। माइग्रेन की समस्या हो सकती है।
सिंह- आज का दिन आपके लिए उतार-चढ़ाव भरा रहने वाला है। किसी बात को लेकर माता-पिता से बहस हो सकती है। साथी किसी तीसरे की बातों में आकर आप पर शक कर सकते हैं। बिजनेस पार्टनर से धोखा मिलने की संभावना है। सेहत ठीक रहेगी।
कन्या- आज कोई भी निवेश सोच-समझ कर करें। युवा वर्ग क्रोध की वजह से अपना नुकसान कर बैठेंगे। अटके हुए कार्यों में गति आएगी। कार्यक्षेत्र में अधिकारियों को सहयोग प्राप्त होगा। सेहत को लेकर कोई चिंता नहीं रहेगी।
तुला- ऑफिस में बॉस आपके काम से खुश रहेंगे। इस राशि के युवा परिवार के साथ बैठकर किसी विशेष चर्चा पर बातचीत कर सकते हैं। मन को शांत रखने के लिए शाम को माता के साथ मंदिर जाएंगे। जीवनसाथी की तरफ से कोई तोहफा मिल सकता है।
वृश्चिक- आज का दिन वृश्चिक राशि के जातकों के लिए सामान्य रहने वाला है। कार्यक्षेत्र में आपको अपनी काबिलियत दिखाने का मौका मिलेगा। राजनीति से जुड़े लोगों का रुतबा बढ़ेगा। प्रेम जीवन व्यतीत कर रहे लोगों का दिन रोमांटिक रहने वाला है।
धनु- आज का दिन धनु राशि के जातकों के लिए शुभ रहने वाला है। प्रेम जीवन व्यतीत कर रहे लोग किसी रोमांटिक डेट पर जाने का प्रोग्राम बनाएंगे। जो लोग लंबे समय से प्रॉपर्टी खरीदने के बारे में सोच रहे थे, उनका यह सपना पूरा होगा।
मकर- मकर राशि के जातकों के लिए आज का दिन शानदार रहने वाला है। जीवनसाथी के साथ आपकी बॉन्डिंग पहले से बेहतर होगी। इस राशि के छात्रों का दिन अच्छा रहने वाला है। जो लोग प्रॉपर्टी खरीदने के बारे में सोच रहे थे, उनका सपना पूरा होगा।
कुंभ- आज का दिन आपके लिए उतार-चढ़ाव भरा रहने वाला है। किसी बात को लेकर माता-पिता से बहस हो सकती है। साथी किसी तीसरे की बातों में आकर आप पर शक कर सकते हैं। बिजनेस पार्टनर से धोखा मिलने की संभावना है। सेहत ठीक रहेगी।
मीन- आज का दिन मीन राशि के जातकों के लिए बेहतर रहने वाला है। संतान की तरफ से किसी सुखद समाचार की प्राप्ति होगी। माता के साथ किसी रिश्तेदार के घर जाएंगे। किसी दोस्त से अचानक मुलाकात होने से पुरानी यादें ताजा हो जाएंगी।
शास्त्रों की बात, जानें धर्म के साथ
