Tarot Card Rashifal (30th July): टैरो कार्ड्स से करें अपने भविष्य के दर्शन
punjabkesari.in Thursday, Jul 30, 2026 - 01:45 AM (IST)
मेष- इस राशि के लोग परिवार के साथ मनोरंजक यात्रा पर जाने का प्रोग्राम बनाएंगे। किसी को उधार दिया हुआ पैसा वापस मिल सकता है। किसी पुराने टीचर से मिलकर बहुत अच्छा महसूस होगा। साथ के साथ रोमांटिक पल व्यतीत करेंगे।
वृष- आज आगे बढ़ने के बहुत सारे मौके मिल सकते हैं। नौकरीपेशा वालों के लिए समय काफी बेहतरीन रहेगा। व्यापार करने वाले लोग किसी ट्रिप पर जा सकते हैं। छात्र घूमने-फिरने के साथ पढ़ाई को नजरअंदाज न करें।
मिथुन- आज आगे बढ़ने के बहुत से मौके मिलेंगे। कोई भी नया काम शुरू करने के लिए भाइयों से सहयोग की प्राप्ति होगी। छात्रों के लिए आज का दिन थकावट भरा रहेगा। युवा वर्ग करियर की सीढ़ी चढ़ने में कामयाब रहेंगे।
कर्क- आज का दिन आपके लिए आनंदमय रहने वाला है। बच्चों के साथ पिकनिक पर जाने का प्लान बनाएंगे। इस राशि के युवाओं को अपने खर्चों पर नियंत्रण रखने की आवश्यकता है। किसी सरकारी योजना का पूरा लाभ मिलेगा। सेहत बेहतर रहेगी।
सिंह- आज का दिन आपके लिए बहुत शानदार रहेगा। जो भी नया काम शुरू करेंगे वहां फायदा देखने को मिलेगा। नींद से जुड़ी समस्या दूर होती हुई दिखाई देगी। जीवन से तनाव भी खत्म होगा और पुराने खुशनुमा दिन फिर से लौटेंगे।
कन्या- आज आपके जीवन में खुशियों की बहार छाई रहेगी। युवा वर्ग अपने नए काम को लेकर काफी उत्साहित रहेंगे। दोस्तों के साथ घूमने-फिरने का प्लान बन सकता है। ससुराल पक्ष की तरफ से कोई खुशखबरी सुनने को मिलेगी।
तुला- आज का दिन तुला राशि के जातकों के लिए मिलाजुला रहने वाला है। परिवार के किसी सदस्य के साथ किसी बात को लेकर बहस हो सकती है। ऑफिस में अधिकारियों के साथ अच्छा तालमेल बना रहेगा। लव लाइफ में रोमांस की कमी रहेगी।
वृश्चिक- नौकरीपेशा लोगों को अपने काम में कुछ परिवर्तन लाने से बेहतर परिणाम मिलेगा। इस राशि के युवाओं को विवाह के लिए मनचाहा रिश्ता प्राप्त होने में थोड़ा वक्त लगेगा। मार्केटिंग से जुड़े लोगों को थोड़ा सावधान रहने की आवश्यकता है।
धनु- ऑफिस में बॉस आपके काम से खुश रहेंगे। इस राशि के युवा परिवार के साथ बैठकर किसी विशेष चर्चा पर बातचीत कर सकते हैं। मन को शांत रखने के लिए शाम को माता के साथ मंदिर जाएंगे। जीवनसाथी की तरफ से कोई तोहफा मिल सकता है।
मकर- मकर राशि के जातकों के लिए आज का दिन मिलाजुला रहने वाला है। नौकरी में काम का बोझ बढ़ सकता है। किसी बात को लेकर जीवनसाथी के साथ बहस होने की संभावना है। भाई-बहन के रिश्ते में पहले से ज्यादा मधुरता बनी रहेगी। सेहत ठीक रहेगी।
कुंभ- आज का दिन कुंभ राशि के जातकों के लिए अच्छा रहने वाला है। परिवार के साथ किसी दोस्त की शादी में शामिल हो सकते हैं। व्यापार कर रहे लोगों को फोन के जरिए कोई खुशखबरी मिल सकती है। माता की सेहत को लेकर परेशान रहेंगे।
मीन- आज का दिन मीन राशि के जातकों के लिए अच्छा रहने वाला है। परिवार के साथ किसी रिश्तेदार के घर जाने का प्लान बनाएंगे। कानूनी मामले को हल करने के लिए किसी अनुभवी व्यक्ति की मदद मिलेगी। माता की सेहत को लेकर परेशान रहेंगे।
सबसे ज्यादा पढ़े गए
Content Writer
Niyati Bhandari