Tarot Card Rashifal (29th July): टैरो कार्ड्स से करें अपने भविष्य के दर्शन
punjabkesari.in Wednesday, Jul 29, 2026 - 10:21 AM (IST)
मेष- इस राशि के व्यापार कर रहे लोग कारोबार को बढ़ाने के बारे में परिवार वालों से बातचीत कर सकते हैं। संतान को पढ़ाई में कोई पुरस्कार मिलने से खुशी का ठिकाना नहीं रहेगा। परिवार में चल रही अनबन दूर होगी। सिर में भारीपन रहेगा।
वृष- वृष राशि के जातकों के लिए आज का दिन ठीक-ठाक रहने वाला है। परिवार के सदस्यों के साथ कुछ पल मौज-मस्ती में व्यतीत करेंगे। मन में चल रही किसी परेशानी को लेकर जीवनसाथी के साथ बातचीत करेंगे। सेहत को लेकर लापरवाही न करें।
मिथुन- मिथुन राशि के जातकों के लिए आज का दिन खुशनुमा रहने वाला है। व्यापार कर रहे लोगों को फोन के जरिए कोई बड़ी डील मिल सकती है। परिवार के साथ पिकनिक पर जाने का प्लान बनाएंगे। किसी को उधार दिया हुआ पैसा वापस मिलेगा।
कर्क- आज का दिन कर्क राशि के जातकों के लिए खुशनुमा रहने वाला है। किसी नए बिजनेस को शुरू करने में घरवालों का पूरा साथ मिलेगा। रिलेशनशिप से जुड़ी हर एक जिम्मेदारी को अच्छे से निभाने की कोशिश करेंगे। बदन दर्द से परेशान रहेंगे।
सिंह- आज का दिन आपके जीवन में सकारात्मक बदलाव लेकर आएगा। राजनीति से जुड़े लोगों को फायदा देखने को मिलेगा। युवाओं के ऊपर जिम्मेदारियों का बोझ बना रहेगा। सेहत में उतार-चढ़ाव चलता रहेगा।
कन्या- आज हर कार्य में सफलता मिलेगी। युवा वर्ग बेकार कार्यों में समय की बर्बादी न करें। पड़ोसियों के साथ वाद-विवाद होने की संभावना है। धार्मिक कार्यों में रुचि बनी रहेगी। सेहत में उतार-चढ़ाव चलता रहेगा।
तुला- आज का दिन आपके लिए बेहतर रहने वाला है। बिजनेस कर रहे लोगों को काम के सिलसिले में किसी अनुभवी व्यक्ति से मदद लेनी पड़ सकती है। प्रेम जीवन व्यतीत कर रहे लोग अपने रिश्ते को आगे बढ़ाने के लिए इंटिमेसी का सहारा लेंगे।
वृश्चिक- आज का दिन किसी वरदान से कम नहीं होगा। कार्यक्षेत्र में रुका हुआ प्रमोशन आपको मिल सकता है। पार्टनर के साथ चल रहा मन-मुटाव भी ठीक हो जाएगा। नींद न आने जैसी परेशानी रहेगी।
धनु- आज चुनोतियों का सामना करना पड़ेगा। मामा पक्ष के साथ संबंधों में खटास आ सकती है। सरकारी नौकरी वालों को आज परेशानी का सामना करना पड़ेगा। बाल झड़ने की समस्या खत्म हो जाएगी।
मकर- आज का दिन आपके लिए उतार-चढ़ाव भरा रहने वाला है। संतान के विवाह को लेकर कोई समस्या आ रही थी, वह दूर होगी। बिजनेस पार्टनर से धोखा मिलने की संभावना है। इस राशि के सिंगल लोगों के जीवन में किसी खास की एंट्री हो सकती है।
कुंभ- कुंभ राशि के जातकों के लिए आज का दिन शुभ रहने वाला है। संतान से किए किसी वादे को पूरा करने की कोशिश करेंगे। इस राशि के युवा उच्च शिक्षा के लिए विदेश जाने का प्लान बनाएंगे। प्रेम जीवन व्यतीत कर रहे लोग डिनर डेट पर जाएंगे।
मीन- आज का दिन मीन राशि के जातकों के लिए अच्छा रहने वाला है। परिवार के साथ किसी रिश्तेदार के घर जाने का प्लान बनाएंगे। कानूनी मामले को हल करने के लिए किसी अनुभवी व्यक्ति की मदद मिलेगी। माता की सेहत को लेकर परेशान रहेंगे।
शास्त्रों की बात, जानें धर्म के साथ
