Tarot Card Rashifal (25th July): टैरो कार्ड्स से करें अपने भविष्य के दर्शन

punjabkesari.in Saturday, Jul 25, 2026 - 04:30 AM (IST)

मेष राशि वालों आज आपका दिन खुशनुमा व्यतीत होगा। पार्टनर से कोई गुड न्यूज़ मिल सकती है। ऑफिस में बहस हो सकती है, सावधान रहें। स्टूडेंटस का मन पढ़ाई में लगेगा। सेहत के मामले में दिनन अच्छा है

वृष राशि वालों आप आपका दिन मिलाजुला रहने वाला है। घर में कोई मेहमान आ सकता है। कोई गुड न्यूज मिलने के योग बन रहे हैं। जीवनसाथी को कोई गिफ्ट देने का मन होगा। माता-पिता का सहयोग मिलेगा। पुराने रोग से मुक्ति मिलेगी।

मिथुन राशि वालों आज आप पूरा दिन खोएं खोएं रहेंगे। ऑफिस में वर्क लोड बढ़ेगा। जीवनसाथी से कोई सरप्राईज़ मिल सकता है। स्टूडेंटस को अच्छे परिणाम मिलेंगें। माता की सेहत में सुधार होगा।

कर्क राशि वालों आज आपको काम के सिलसिले में यात्रा करनी पड़ सकती है। निवेश की सोच रहे हैं तो अभी रुक जाएं, नुकसान होने की संभावना है। युवा का ज्यादातर समय सोश्यल मिडिया पर व्यतीत होगा। सिर दर्द की शिकायत भी हो सकती है।

सिंह राशि वालों आज आपका दिन उर्जा से भरपूर रहेगा। ऑफिस में नए टारगेड अचिव करेंगे। बॉस से प्रंशसा मिलेगी।जीवनसाथी के साथ मतभेद हो सकते हैं। गुस्से पर कंट्रोल करें। नींद आने में दिक्कत हो सकती है।

कन्या राशि वालों आज आपका दिन ठीक ठाक ही रहेगा। कोर्ट-कचहरी के कार्यो में शुभ खबर मिलने के योग हैं। माता पिता बच्चों के बारें में ज़रूरी फैंसले ले सकते हैं। घर में किसी सदस्य से बहस हो सकती है, जिससे मूड खराब रहेगा।

तुला राशि वालों आज का दिन उतार-चढ़ाव से भरा रहेगा। कार्यक्षेत्र में किसी काम को लेकर परेशान हो सकते हैं। आज लोगों से ज्यादा उम्मीद न करें। किसी से भी अपनी दिल की बात शेयर न करें। पैर में दर्द तंग कर सकता है।

वृश्चिक राशि वालों आज आप खुद में कुछ बदलाव करने की कोशिश करेंगे। आज आपकी कोई योजना पूरी होगी। जिससे आपके मन में उत्साह भरा रहेगा। आपके लिए आज का दिन खास हो सकता है।

धनु राशि वालों आज आप नया व्यापार शुरू करने के बारें में सोच सकते हैं। नौकरीपेशा लोगों के प्रमोशन के योग हैं। आपके वेतन में वृद्धि भी हो सकती है। जीवनसाथी से साथ डिनर के लिए बाहर जा सकते हैं।

मकर राशि वालों आज आप खिले-खिले रहेंगे। आपके सोचे हुए काम आज पूरे होंगे। ऑफिस में सहकर्मियों के सहयोग मिल सकता है। छात्रों परिणामों से खुश नहीं होंगे। बुजूर्गों को पुराने रोगों से राहत मिलेगी।

कुंभ राशि वालों आज आपका दिन बाकी दिनों के मुकाबले अच्छा रहेगा। जो लोग सामाजिक क्षेत्रों में कार्यरत हैं, उन्हें किसी अच्छे पद की प्राप्ति हो सकती है। विद्यार्थियों को परीक्षा में कठिन मेहनत करनी पड़ेगी।

मीन राशि वालों आज का दिन आपके अचानक लाभ दिलाने वाला रहेगा। आपका लवमेट आपको कोई सरप्राइज गिफ्ट दे सकता है। परिवार में आपकी कुछ जिम्मेदारियां बढ़ सकती है, लेकिन आप उन्हे खुशी-खुशी निभाएंगे। आपका कोई पुराना रोग फिर से उभर सकता है।

शास्त्रों की बात, जानें धर्म के साथ
 

 


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Editor

Sarita Thapa

Related News