Tarot Card Rashifal (24th July): टैरो कार्ड्स से करें अपने भविष्य के दर्शन
punjabkesari.in Friday, Jul 24, 2026 - 04:31 AM (IST)
मेष राशि वालों आज आपको कारोबार में उन्नति के कई अवसर प्राप्त होने वाले हैं। कोई केस कोर्ट-कचहरी में चल रहा है तो वह सुलझ सकता है। किसी खास परिजन के व्यवहार से आपका मन थोड़ा दुखी हो सकता है। परिवार में सुख-शांति रहेगी।
वृष राशि वालों किसी भी कार्य को लेकर आज आप कोई बड़ा निर्णय न लें, तो ही बेहतर होगा। जिस कार्यक्षेत्र में कार्य कर रहे हैं उसी में लगे रहे कोई भी नया परिवर्तन न करें। युवा वर्ग व्यर्थ के कार्यों में अपना समय बर्बाद न करें। सेहत के मामले में दिन उतार-चढ़ाव भरा रहेगा।
मिथुन राशि वालों आज का दिन आपके लिए सकारात्मक बदलाव लेकर आएगा। घर की सुख-समृद्धि में बढ़ोतरी होगी। व्यापार में काफी दिनों से चल रहे घाटे से राहत मिलेगी। आर्थिक लाभ होने के योग हैं। छात्रों को आज कोई अच्छी खबर मिल सकती है।
कर्क राशि वाले व्यापारियों के लिए दिन सफलता दिलाने वाला रहेगा। आपके व्यक्तित्व में निखार आएगा। प्रेम जीवन बिता रहे जातकों के लिए दिन खास रहेगा। विवाहितों का गृहस्थ जीवन भी अच्छा रहेगा। ससुराल पक्ष से रिश्ते मजबूत होंगे। स्वास्थ्य अच्छा रहेगा।
सिंह राशि वालों आज का दिन व्यस्तता भरा रहेगा। बेकार के कामों में भागदौड़ बनी रह सकती है। संपत्ति से जुड़े सौदे बड़ा लाभ दे सकते हैं। धार्मिक यात्रा पर जाने का शुभ योग बन रहा है। पेट दर्द की शिकायत हो सकती है।
कन्या राशि वालों आज का दिन सुखद रहेगा। पारिवारिक व्यापार से जुड़े लोगों को उन्नति प्राप्त होगी। युवा अपने क्षेत्र में अच्छा प्रदर्शन करेंगे। शादीशुदा जातक आपसी छोटे मनमुटाव से बचें। बच्चे खेलते समय सावधानी बरतें। सेहत उत्तम रहेगी।
तुला राशि वालों आज आपको आर्थिक तौर पर अच्छा लाभ मिलने की संभावना है। किसी कीमती चीज की खरीदारी कर सकते हैं। प्रेम संबंधों को घरवालों की मंजूरी मिल सकती है। वैवाहिक जीवन खुशहाल रहेगा। सेहत अच्छी रहेगी।
वृश्चिक राशि वालों आज का दिन आपके लिए मिला-जुला रहेगा। परिजनों से आर्थिक मदद मिल सकती है। ऑफिशियल कामों को लेकर भागदौड़ लगी रहेगी। स्टूडेंट्स के लिए दिन अच्छा रहेगा। कोई पुराना रोग आपको तंग कर सकता है।
धनु राशि वाले आज अपने आपको ऊर्जावान महसूस करेंगे। आपका कोई पुराना रुका हुआ काम पूरा हो सकता है। परिवार में आपसी मतभेद हो सकते हैं। उच्च शिक्षा प्राप्ति के लिए छात्रों को बेहतरीन अवसर मिलेंगे। महिलाओं पर काम का प्रेशर रहेगा।
मकर राशि वाले युवाओं के लिए आज का दिन करियर में मनचाही सफलता दिलाने वाला रहेगा। आपकी आर्थिक स्थिति मजबूत होगी। प्रेम जीवन में तनाव बना रहेगा। पारिवारिक जीवन अस्त-व्यस्त रहेगा। स्वास्थ्य आपका अच्छा रहेगा।
कुंभ राशि वालों आज आपको कार्यस्थल पर मुश्किलों का सामना करना पड़ सकता है। उच्चाधिकारियों के साथ मनमुटाव होने की संभावना है। परिवार में किसी सदस्य के विवाह की बात चल सकती है। मानसिक तनाव के शिकार हो सकते हैं।
मीन राशि वाले आज मानसिक तौर पर परेशान हो सकते हैं। मन में किसी अनहोनी होने के ख्याल आ सकते हैं। युवाओं को नौकरी से संबंधित कोई शुभ समाचार मिल सकता है। छात्रों में कुछ नया करने का उत्साह देखने को मिलेगा।
शास्त्रों की बात, जानें धर्म के साथ
