Tarot Card Rashifal (14th July): टैरो कार्ड्स से करें अपने भविष्य के दर्शन
punjabkesari.in Tuesday, Jul 14, 2026 - 04:31 AM (IST)
मेष राशि वालों आज आपका दिन अच्छा बीतेगा। बिजनेस में बड़े प्रोजेक्ट हासिल हो सकते हैं। आर्थिक पक्ष मजबूत होगा। सरकारी कामों से जुड़े जातकों को बड़ा पद प्राप्त हो सकता है। शाम को जीवनसाथी के साथ शॉपिंग करने जाएंगे। स्वास्थ्य आपका अच्छा रहेगा।
वृष राशि वालों कार्यक्षेत्र में किया गया बदलाव लाभदायक साबित होगा। मेडिकल क्षेत्र से स्टूडेंट्स को बेहतरीन परिणाम मिलेंगे। जीवनसाथी के साथ घरेलू कामों को लेकर नोक-झोंक लगी रहेगी। पारिवारिक जीवन खुशियों से भरा रहेगा। सेहत ठीक रहेगी।
मिथुन राशि वालों आज का दिन मिला-जुला रहेगा। ऑफिस में आप पर काम का बोझ बढ़ सकता है। किसी बात को लेकर दोस्तों से अनबन हो सकती है। घर का माहौल सकारात्मक बना रहेगा। शाम को बहुत ज़्यादा थकावट महसूस होगी। बच्चों का दिन अच्छा रहेगा।
कर्क राशि वालों आज आपका दिन ठीक- ठीक ही रहेगा। कार्यक्षेत्र में किसी बात को लेकर तनाव रहेगा। परिजनों के साथ किसी बात को लेकर कहासुनी हो सकती है। वाणी पर संयम बनाए रखें। अपने स्वास्थ्य का ध्यान रखें, बाहरी भोजन न करें।
सिंह राशि वाले व्यापारी वर्ग को आज नुकसान हो सकता है। इस राशि के इंजीनियर्स आज थोड़ा तनाव महसूस कर सकते हैं। आर्थिक पक्ष सामान्य बना रहेगा। किसी मित्र से मुलाक़ात सुखद रहेगी। अच्छा-सा गिफ्ट दोस्ती में मिठास लाएगा। बुजुर्गों को कमर दर्द तकलीफ दे सकता है।
कन्या राशि वालों आज आपकी ऑफिस में परफॉरमेंस अच्छी बनी रहेगी। किसी दूसरे के काम में बेवजह अपनी राय देने से बचें। क़ानूनी अड़चने सामने आ सकती हैं। स्टूडेंट्स पढ़ाई में सकारात्मक रवैया अपनाएंगे। स्वास्थ्य में उतार-चढ़ाव बने रहने के योग हैं।
तुला राशि वालों ऑफिस के किसी काम से बाहर जाना पड़ सकता है। आपको पार्टनर से पूरा सहयोग मिलेगा। घर परिवार का माहौल अच्छा रहेगा। बच्चों की गतिविधियों पर ध्यान अवश्य दें। सेहत के मामले में दिन अच्छा नहीं कहा जा सकता, ध्यान रखें।
वृश्चिक राशि वालों घर में किसी बड़े-बुजुर्ग का अनुभव आपको काम में मदद करवा सकता है। ऑफिस में नयी जिम्मेदारियां मिल सकती है। स्टूडेंट्स को पढ़ाई में कड़ी मेहनत करनी पड़ेगी। इस राशि की महिलाओं को कमर दर्द परेशान कर सकता है, ध्यान रखें।
धनु राशि वालों आज आपको मेहनत के अच्छे परिणाम मिलेंगे। बिल्डर्स के लिए दिन फायदा देने वाला है। लोग आपके स्वभाव से प्रभावित होंगे। जीवनसाथी के साथ आप अपनी पुरानी बातें शेयर करेंगे। बच्चों के लिए मौज-मस्ती वाला दिन रहेगा। बाहर का न खाएं, सेहत बिगड़ सकती है।
मकर राशि वालों आज आपका आपके किसी दोस्त के साथ झगड़ा हो सकता है। लेकिन आपके जीवनसाथी से कोई सुखद समाचार मिल सकता है। आपको बाहर जाते समय वाहन ध्यानपुर्वक चलाने के सलाह दी जाती है। सेहत की बात करें तो आपकी सेहत में थोड़ी गिरावट आ सकती है।
कुंभ राशि वालों आज आपको तरक्की के कई नये रास्ते नजर आएंगे। इस राशि के वकीलों के लिए आज का दिन बेहतरीन रहने वाला है। कोई जरूरी केस आपके पक्ष में रहेगा। विवाहितों के लिए भी दिन बढ़िया है। स्टूडेंट्स परीक्षा के परिणाम को लेकर उत्साहित रहेंगे। सेहत ठीक रहेगी।
मीन राशि वालों आपका ऑफिस में कई दिनों से रुका हुआ काम पूरा होगा। स्टूडेंट्स के लिए दिन बेहतर रहेगा। आपके लवमेट के लिए भी आज का दिन बढ़िया रहेगा। कुछ लोग आपसे ज्यादा उम्मीद रख सकते हैं। सेहत के मामले में दिन अच्छा रहेगा।
शास्त्रों की बात, जानें धर्म के साथ
