Tarot Card Rashifal (6th July): टैरो कार्ड्स से करें अपने भविष्य के दर्शन

punjabkesari.in Monday, Jul 06, 2026 - 01:15 AM (IST)

मेष-  आज का दिन व्यापार करने वालों के लिए कुछ सरप्राइज लेकर आएगा। नौकरीपेशा लोग बुद्धि और विवेक के साथ ही कोई फैसला लें। पद-प्रतिष्ठा बढ़ने के योग बन रहे हैं। पारिवारिक जीवन में कुछ उथल-पुथल देखने को मिलेगी।

वृष-  आज नौकरीपेशा जातको की प्रमोशन होने के योग बन रहे हैं। लंबे समय से पड़ा पेंडिंग काम पूरा होगा। व्यावसायिक संदर्भ में दोहरी भूमिका निभानी पड़ सकती है। साथी के साथ आपसी मतभेद को खत्म कर आगे बढ़ेंगे।

मिथुन-  आज योग्यता के अनुसार काम का अवसर मिल सकता है। किसी को उधार देने से बचें। गृहस्थ जीवन में कुछ छोटी-मोटी परेशानियों से पाला पड़ सकता है। आंखों से संबंधित समस्या का समाधान ढूढ़ने में लगे रहेंगे।

कर्क-  आज प्राइवेट नौकरी के एम्प्लाइज अपने काम को लेकर बहुत व्यस्त रहेंगे। युवा अपनी जिम्मेदारी को पूरा करने में कामयाब रहेंगे। पैरों में दर्द या सूजन हो सकती है। युवा अपने व्यवहार में बदलाव लाने की कोशिश करें। 

सिंह-  आज आपके नाम और प्रसिद्धि में वृद्धि होगी। जो भी कार्य करें धैर्यपूर्वक करें। पदोन्नति प्राप्त कर सकते हैं। प्रभावशाली व्यक्तियों से मुलाकात नया बदलाव लेकर आएगी। अपनी खुशी का ध्यान रखें, लोग क्या कहेंगे, इसकी चिंता छोड़ दें।

कन्या-  आज बच्चों से कोई अच्छी खबर मिलेगी। कार्यक्षेत्र में मेहनत के हिसाब से फल प्राप्त होगा। धन से जुड़ी चिंताएं दूर होंगी और साथ ही रुके हुए धन की प्राप्ति भी होगी। दोस्तों के साथ आउटिंग पर जाने से ख़ुशी मिलेगी। इस राशि के बच्चे खेल-कूद में व्यस्त रहेंगे।

तुला-  आज परिवार की तरफ से कोई अच्छी खबर सुनने को मिलेगी। अगर नौकरी ढूंढ रहे हैं तो वो भी मिलने की संभावना है। संतान की तरक्की को देखकर सुकून महसूस होगा। सेहत की बात करें तो गर्मी की वजह से सिर दर्द हो सकता है।

वृश्चिक- कार्यक्षेत्र में सारे आपकी काम की प्रशंसा करेंगे। शत्रु नीचा दिखाने का प्रयास कर सकते हैं, सावधान रहें। जो लोग नया घर खरीदने के बारे में सोच रहे हैं, उसके लिए समय बहुत अच्छा है। घर में नन्हें मेहमान के आने से खुशनुमा माहौल बना रहेगा। सिर का दर्द परेशान कर सकता है।

धनु- आज कार्यस्थल पर कोई करीबी आपका काम खराब खराब करने की कोशिश कर सकता है। घर के खर्चों का बजट बनाकर चलें नहीं तो आर्थिक दशा खराब होने की संभावना है। बच्चों की सेहत का खास ख्याल रखें।

मकर- आज कामकाज को लेकर माहौल थोड़ा चिंताजनक रहेगा। बात करें नौकरीपेशा लोगों की तो अधिकारी के साथ बिना वजह की बहस हो सकती है। युवा वर्ग अपना मनपसंदीदा काम करके बहुत खुश रहेंगे। सेहत को लेकर जागरूक रहें।

कुंभ- आज कार्यक्षेत्र में बड़ी डील को पक्की करने के लिए किसी के मार्गदर्शन की जरुरत पड़ेगी। छात्र नेगेटिव लोगों से दूरी बनाए रखें। ज्यादा गर्मी की वजह से सेहत में बदलाव देखने को मिलेगा। दोस्तों के साथ फोन के जरिए दिल के हाल को साझा करेंगे।

मीन-  आज कार्यक्षेत्र में नया काम करने से नॉलेज बढ़ेगी। पैसों की स्थिति में सुधार लाने की कोशिश करेंगे। दोस्तों के साथ घूमने का प्रोग्राम स्थगित हो सकता है। विद्यार्थियों को उच्च परिणाम लाने के लिए ज्यादा मेहनत करनी पड़ेगी।

शास्त्रों की बात, जानें धर्म के साथ

 

 


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Writer

Niyati Bhandari

Related News