Tarot Card Rashifal (4th June): टैरो कार्ड्स से करें अपने भविष्य के दर्शन
punjabkesari.in Thursday, Jun 04, 2026 - 01:36 AM (IST)
मेष- आज व्यापार में पुराने अनुभवों से सीख लेकर वर्तमान में गलती नहीं दोहराएंगे। नौकरीपेशा लोग ऑफिस में अपने मतलब के लिए मीठे-मीठे बोल बोलेंगे। बच्चों की जिम्मेदारियों को पूरा करने में समय व्यतीत होगा। सेहत में उतार-चढ़ाव संभव है।
वृष- आज का दिन विद्यार्थियों के लिए शुभ रहेगा। कार्यक्षेत्र में विवाद से दूरी बनाए रखें। व्यापार में चल रही गिरावट ठीक होगी। छात्रों का मन परीक्षा को लेकर चिंतित रहेगा। जीवनसाथी के साथ क्वालिटी टाइम बिताने का मौका मिलेगा।
मिथुन- आज व्यापार में बहुत से आर्डर आएंगे। ऑफिस में कोई जानबूझ कर आपका काम बिगाड़ने की कोशिश करेगा। छात्र परीक्षाओं को लेकर थोड़ा डरा हुआ महसूस करेंगे। काम के साथ-साथ परिवार भी ध्यान दें नहीं तो घरवालों की नाराजगी झेलनी पड़ेगी।
कर्क- आज कार्यक्षेत्र में अपने पक्ष में फैसला सुनकर खुशी को संभाल नहीं पाएंगे। व्यापार में कोई जरुरी काम अटक सकता है। युवाओं के कुछ शत्रु उन्हें नीचा दिखाने की कोशिश करेंगे। समाज में मान-सम्मान मिलने की संभावना है। कोई पुराना रोग तंग करेगा।
सिंह- आज दिन ऊर्जा से भरपूर रहेगा। कार्यक्षेत्र में सैलरी बढ़ाने की मांग पूरी होगी। व्यापार में काम को आगे बढ़ाने के लिए कुछ परेशानियों का सामना करना पड़ेगा। परिवार में चल रहे वैचारिक मतभेद को दूर करने का प्रयास करेंगे। बुखार हो सकता है।
कन्या- आज ऑफिस में अधिकारियों से अपनी प्रशंसा सुनकर मन गदगद हो उठेगा। व्यापार कर रहे लोग किसी अनजान पर भरोसा न करें। छात्र परीक्षाओं से फ्री होकर सुकून की सांस लेंगे। बहन-भाई के बीच खट्टी-मीठी तकरार हो सकती है। जंक फूड से परहेज रखें।
तुला- आज व्यापार में आत्मविश्वास के साथ किसी बड़ी डील को हासिल करने के प्रयास करेंगे। कार्यक्षेत्र में मांग न पूरी होने के वजह से मन परेशान सा रहेगा। परिवार में आर्थिक स्थिति को लेकर कुछ परेशानी का सामना करना पड़ सकता है।
वृश्चिक- आज कार्यक्षेत्र में ज्यादा स्पष्टवादी बनना आपको ही भारी पड़ सकता है। व्यापार में कोई अचानक खर्चा परेशान करेगा। युवाओं के आत्मविश्वास में वृद्धि होगी। परिवार के साथ धार्मिक स्थान की यात्रा का कार्यक्रम बनाएंगे। पैरों में दर्द हो सकता है।
धनु- आज का दिन आय में वृद्धि लेकर आएगा। कार्यस्थल में आपकी समझदारी की वजह से कोई बड़ी डील पक्की हो सकती है। व्यापार में कुछ अलग करने के लिए लोन लेना पड़ेगा। छात्र पढ़ाई से हटकर कुछ अलग करने की कोशिश करेंगे।
मकर- आज व्यापार में चारों तरफ से धन की प्राप्ति के योग बनेंगे। कार्यक्षेत्र में ज्यादा काम की वजह से मन थोड़ा चिड़चिड़ा रहेगा। किसी पुराने मित्र से मिलकर यादों को ताजा करेंगे। शिक्षा से जुड़े कामों में सुखद परिणाम मिलेंगे। बच्चों की सेहत का खास ख्याल रखें।
कुंभ- आज कार्यक्षेत्र में जरुरत से ज्यादा मेहनत करनी पड़ सकती है। व्यापार में किसी परेशानी को सुलझाने के लिए दोस्त की मदद लेनी पड़ेगी। छात्र अपना मन पढ़ाई में लगाने का प्रयास करेंगे। सेहत के नजरिए से दिन थोड़ा खराब रहेगा।
मीन- आज कार्यक्षेत्र में चल रही परेशानी का असर निजी जिंदगी में देखने को मिलेगा। मार्केटिंग के लोग अपने हर काम को बहुत ही संभल कर करें। युवा वर्ग अपनी कोई भी जरुरी बात किसी बाहर वाले के साथ शेयर न करें।
सबसे ज्यादा पढ़े गए
Content Writer
Niyati Bhandari