Tarot Card Rashifal (3rd June): टैरो कार्ड्स से करें अपने भविष्य के दर्शन

punjabkesari.in Wednesday, Jun 03, 2026 - 07:00 AM (IST)

मेष-  किसी पुराने मित्र से भेंट की संभावना है। लोह व्यापार से जुड़े जातक आज अच्छा लाभ कमा सकते हैं। मनोरंजन के साधनों को क्रय करेंगे। ध्यान रहे परिवार को आप की जरूरत है। जान का जोखिम लेना उचित नहीं है। 

वृष- मन प्रसन्न रहेगा, योग्यता के अनुसार बेहतर प्रस्ताव प्राप्त होंगे। किसी भी नए कार्य को करने के पहले उसकी योजना बनाएं। शारीरिक पीड़ा के चलते परेशान रहेंगे। 

मिथुन- विद्या प्राप्ति के लिए स्थान परिवर्तन करने की बात अभी टल सकती है। विवाह से जुड़ी कोई अच्छी खबर मिलेगी। भाई से सहायता मिलेगी। लोन से सम्बन्धित कागज़ी मामलों में समय लग सकता है। 

कर्क- किसी दूसरे के भरोसे किसी भी काम को हाथ में न लें। शादी का प्रस्ताव आने पर जलदबाजी न करें। घर-परिवार में शांति बनी रहेगी। प्रेम सम्बन्ध अच्छे स्तर पर रहेंगे। पदोन्नति के अच्छे योग हैं। सरकारी कामों में सफ़लता मिलेगी।

सिंह- कारोबार में ससुराल वालों का साथ मिलेगा। रिश्तेदार सहायक होने की बजाय आपकी स्थिति का लाभ उठा सकते हैं। धन की हालत नॉर्मल रहेगी। किसी प्रियजन से पैसा वापिस मिलने के योग हैं।

कन्या- शत्रुओं पर विजय प्राप्त होगी। घरवालों का विरोध सहना पड़ेगा। प्रेम सम्बन्ध अच्छे होंगे। कोई बड़ा आर्डर हाथ लगेगा। ग्राहकों की गिनती भी बढ़ेगी। धन संचय करना इस समय सर्वोत्तम निर्णय है। 

तुला- परिस्थितयों में सुधार होगा। बेवजह किसी से बहस में न पड़ें। रिश्तों में दुराव कम होगा। व्यापार का विस्तार होने के अच्छे योग हैं। रिश्तेदारों से सम्पर्क बढ़ेगा। उच्च पद पर आसीन अवसरों से लाभ नहीं मिलेगा।

वृश्चिक- समय रहते जरूरी कार्य कर लें, लाभ होगा। अपने अधिकारियों से विवाद की स्थिति निर्मित होगी। उचित होगा अपने क्रोध को शांत रखें। खर्च की अधिकता रहेगी। सन्तान के भविष्य की चिंता रहेगी। संत दर्शन संभव। 

धनु- किसी बड़े प्लान को अंजाम देने के लिए उपयुक्त समय है। शिक्षा के स्तर को बढ़ाने के लिए प्रयास करते रहें। बहन और बहनोई का विशेष साथ मिलेगा। दुर्लभ संयोग से आपको फिर से किसी प्रिय का साथ मिलेगा।

मकर- हर काम में कोई न कोई रुकावट आएगी। यात्रा में भी अधिक सफ़लता प्राप्त नहीं होगी। धन की स्थिती संतोषजनक रहेगी। किसी से पैसा निकलवाने के लिए सख्ती से काम लेना पड़ेगा। 

कुंभ- राजनीति से जुड़े लोगों को कड़े विरोध का सामना करना पड़ेगा। इस समय परिस्थिति काफी संघर्षपूर्ण हो सकती है। मानसिक तनाव बढ़ सकता है। दिन में घर से बाहर निकलने से सेहत खराब होने का खतरा रहेगा। 

मीन- आत्मविश्वास की कमी के कारण आप कई मौके हाथ से गवा सकते हैं। माता पिता पर सदैव के लिए निर्भर रहना अच्छा नहीं है। संतान से जुड़ी कोई चिंता आज ख़त्म होगी। अतिथि का आगमन घर के माहौल को बदल सकता है। 

शास्त्रों की बात, जानें धर्म के साथ

 

 


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Writer

Niyati Bhandari

Related News