Tarot Card Rashifal ( 29th May): टैरो कार्ड्स से करें अपने भविष्य के दर्शन
punjabkesari.in Friday, May 29, 2026 - 01:53 AM (IST)
मेष- आपके लिए आज का दिन काफी बढ़िया रहेगा। परिवार का वातावरण काफी अच्छा रहेगा और अचानक से कोई धन प्राप्ति हो सकती है। काम के सिलसिले में आपको आज थोड़ा निराश होना पड़ सकता है क्योंकि कार्यस्थल पर किसी से आपकी झड़प हो सकती है। व्यापार के मामले में दिन बढ़िया रहेगा।
वृष- आज का दिन बुंदिया भरा है, सुनहरे मौके को लपकने के लिए तैयार रहें। कहीं ऐसा न हो लापरवाही से अपने पैरों पर खुद कुल्हाड़ी मार लें। शुभ समाचार से जीवन में नया मोड़ आएगा।
मिथुन- आज हर कार्य में सकारात्मक परिणाम प्राप्त होंगे लेकिन कड़ी मेहनत करनी होगी। नौकरी-व्यापार में हर कदम फूंक-फूंक कर उठाएं। लेन-देन के मामलों में सावधानी बरतें। परिवार और मित्रों के साथ संबंध अच्छे रहेंगे।
कर्क- काम के सिलसिले में किए गए प्रयास रंग लेकर आएंगे। आपका मन काम में खूब लगेगा और आपको प्रशंसा मिलेगी। भाग्य की बदौलत आप कोई प्रॉपर्टी खरीदने में कामयाब होंगे। लड़ाई-झगड़े में हस्तक्षेप करने की आदत से बचें। इनकम में उतार-चढ़ाव रहेगा। व्यापार के नजरिए से दिन बढ़िया रहेगा।
सिंह- आज किसी अनजान की सलाह आपको बड़ा लाभ देगी। कहीं घूमने का प्रोग्राम बना सकते हैं। समाज में मान-सम्मान बढ़ेगा। फैमिली के साथ सुखद समय व्यतीत करेंगे। घर के बुजुर्गों की सेहत का ध्यान रखने की आवश्यकता है।
कन्या- बिजनेस में सहज स्वभाव के कारण समाज में सम्मान बना रहेगा। कार्यक्षेत्र में निजी समस्याओं के चलते काम बिगड़ सकता है। छात्र किसी अजनबी पर आंख मूंद कर भरोसा न करें। परिवार में प्रेम बना रहेगा। सेहत को सही करने के लिए डॉक्टर के पास जाना पड़ सकता है।
तुला- आज शेयर मॉर्किट से जुड़े लोगों को बहुत बड़ा मुनाफा देखने को मिल सकता है। ऑफिस में अपनी काबिलियत दिखाने का मौका मिलेगा। छात्रों को अपनी परीक्षाओं के सकारात्मक परिणाम देखने को मिलेंगे। पारिवारिक समस्याओं को लेकर पति-पत्नी के बीच अनबन हो सकती है।
वृश्चिक- आज ऑफिस में किसी प्रभावशाली व्यक्ति से मिलने का मौका मिलेगा। व्यापार में साझेदार के साथ अनबन होने की संभावना है। छात्र अपने काम को जल्दी निपटाने का प्रयास करेंगे। सिंगल फिर किसी को पब्लिक प्लेस में अपना दिल दे बैठेंगे। पैर में दर्द हो सकता है।
धनु- आज का दिन बहुत मजेदार रहने वाला है। निवेश करने के बेहतर मौके मिलेंगे, भविष्य में अच्छा लाभ देंगे। पुराने मित्र से मुलाकात हसीन यादों को ताजा करेगी। परिवार में किसी मेहमान के आने से बहार आएगी। सेहत नासाज रहेगी।
मकर- आज का दिन बहुत ही खास होगा। कार्यक्षेत्र में इंक्रीमेंट मिलने के चांस हैं। बिजनेस में बढ़ोतरी होने की संभावना है। विज्ञान के क्षेत्र में छात्रों की रुचि बढ़ेगी। युवा करियर के प्रति थोड़े से चिंतित रहेंगे। परिवार के साथ किसी समारोह पर जा सकते हैं। मानसिक थकान को दूर करने के लिए ध्यान का सहारा लेंगे।
कुंभ- आज व्यापार में फोन के जरिए कोई महत्वपूर्ण खबर मिल सकती है। कार्यक्षेत्र में खुशनुमा माहौल बना रहने की संभावना है। रिश्तेदारों के साथ किसी भी तरह का लेन-देन करने से बचें। परिवार में मेहमानों की आवजाही लगी रहेगी। नींद न आने की दिक्कत हो सकती है।
मीन- आपके लिए आज का दिन अच्छा है। व्यापार में सफलता मिलेगी। सुदूर यात्राओं से लाभ मिलेगा। परिवार का वातावरण भी अच्छा रहेगा और लोगों में सामंजस्य दिखेगा। काम के सिलसिले में आज आप को मजबूती मिलेगी। आपके अधिकारों में बढ़ोतरी होगी। इनकम भी बढ़ेगी और धार्मिक काम भी करेंगे।
शास्त्रों की बात, जानें धर्म के साथ
