Tarot Card Rashifal (28th May): टैरो कार्ड्स से करें अपने भविष्य के दर्शन
punjabkesari.in Thursday, May 28, 2026 - 01:55 AM (IST)
मेष- आज ग्रहों की शुभ स्थिति आप पर कुछ अधिक मेहरबान रहने वाली है। जो सपने संजोए थे, वे पूरा होने का समय बहुत निकट है। स्वास्थ्य बेहतर रहेगा लेकिन डॉक्टर की हिदायतों का सख्ती से पालन करें।
वृष- आज दिन भर में होने वाली शुभ-अशुभ घटनाओं में इतने व्यस्त रहेंगे की अपने लिए समय निकालने का मौका ही नहीं मिलेगा। थकान रहेगी। कुछ समस्याओं को लेकर परिवार से बातचीत करेंगे।
मिथुन- आपके लिए आज का दिन किसी यात्रा की ओर इशारा कर रहा है। यह यात्रा आपके व्यापार को बढ़ाने वाली साबित होगी। आपको धन लाभ भी मिलेगा। काम के सिलसिले में आपके प्रयास बढ़िया रहेंगे और आपको किसी पुरस्कार से नवाजा जा सकता है। आपकी इनकम भी बढ़ेगी और आपका मान-सम्मान भी।
कर्क- कार्यक्षेत्र में अपनी समस्या को लेकर सीनियर से बातचीत कर सकते हैं। नौकरीपेशा लोग किसी भी काम को करने के लिए थोड़ सोच-विचार कर लें। भूमि या वाहन को खरीदने के लिए समय बहुत उत्तम है। परिवार के साथ बैठ कर आपसी मन-मुटाव को दूर करने का प्रयास करेंगे।
सिंह- आज दुश्मन कोई नुकसान पहुंचाने का प्रयास करेंगे लेकिन आप उन्हें मुंहतोड़ जवाब देकर अपना सिक्का मनवाएंगे। धन आगमन के मनचाहे स्त्रोत बनेंगे। कुंवारों को मनचाहा साथी मिलने के योग हैं।
कन्या- आज ऑफिस में टारगेट को पूरा करने के लिए पहले से ज्यादा मेहनत करने की जरूरत पड़ेगी। युवाओं की थोड़ी सी लापरवाही करियर पर असर डाल सकती है। प्रॉपर्टी के मामलों में सफलता मिलेगी। छात्रों की दिलचस्पी धार्मिक कामों में पहले से अधिक बढ़ेगी। किसी पुराने मित्र से मिल कर खुशी मिलेगी।
तुला- आज का दिन आपके लिए मिलाजुला रहने वाला है। कुछ उतार-चढ़ाव बने रहेंगे। घर के बड़ों की सलाह मशवरे पर गौर करें, भविष्य में अच्छा लाभ मिलेगा। पुराना कर्ज उतारने के जुगाड़ बनेंगे।
वृश्चिक- आज मन काफी प्रसन्न रहेगा। जिस काम को भी करेंगे उसमें सफलता मिलेगी। व्यापार में सफलता काफी अच्छे तरीके से आपको मिलेगी। भाग्य मजबूत होगा लेकिन परिवार के किसी बुजुर्ग की तबीयत बिगड़ सकती है। खर्चों में कमी होगी। किसी अनचाही यात्रा पर जाना पड़ सकता है। स्वास्थ्य बढ़िया रहेगा।
धनु- आपके लिए आज का दिन तनावपूर्ण परिस्थितियों के बावजूद लाभ प्राप्ति के उद्देश्य से अच्छा रहेगा। कार्य में सफलता मिलेगी। भाग्य मजबूत बनेगा। मेहनत का अच्छा फल मिलेगा। काम के सिलसिले में किए गए प्रयास सार्थक होंगे। स्वास्थ्य बेहतर बनेगा, मगर किसी तरह की लापरवाही आपको परेशान कर सकती है।
मकर- आज का दिन उतार-चढ़ाव से भरा रहने वाला है। कार्यों में आंशिक तौर पर सफलता मिलेगी। आप काफी उत्साहित होंगे और अधिक परिश्रम करेंगे। परिवार का माहौल काफी खुशनुमा रहेगा और किसी अच्छे फंक्शन या समारोह का आयोजन हो सकता है जिससे लोगों का आपके घर आना जाना लगेगा। आपका स्वास्थ्य बेहतर रहेगा।
कुंभ- आज किया गया फैसला सुनहरी भविष्य की नींव रखेगा। प्रॉपर्टी की खरीद-फरोख्त करेंगे। छात्रों को पढ़ाई पर ध्यान देने की आवश्यकता है। परिवार में कोई गुड न्यूज आने से खुशियों भरा माहौल रहेगा।
मीन- आज व्यापार में अपेक्षा के अनुसार मेहनत करेंगे। फाइनेंस संबंधी गतिविधियों में बेहतर परिणाम मिलेंगे। छात्र परीक्षाओं को लेकर थोड़ डरा हुआ महसूस कर सकते हैं। बच्चों की जिम्मेदारियों को पूरा करने में समय व्यतीत होगा। व्यवस्थित दिनचर्या और खान-पान पर धयान दें।
सबसे ज्यादा पढ़े गए
Content Writer
Niyati Bhandari