Tarot Card Rashifal (24thMay): टैरो कार्ड्स से करें अपने भविष्य के दर्शन

punjabkesari.in Sunday, May 24, 2026 - 01:26 AM (IST)

मेष- मेष राशि के जातक कार्यक्षेत्र में अपने जरुरी काम को नजरअंदाज न करें। जीवन में आगे बढ़ने के लिए सुनहरे अवसर प्राप्त होंगे। नौकरी में प्रमोशन मिलने की सम्भावना है। कारोबार में अचानक से रुकावट देखने को मिलेगी।

वृष- आज का दिन मकर राशि के जातकों के लिए मिला-जुला रहने वाला है। बिजनेस कर रहे लोगों को पार्टनर से धोखा मिल सकता है। किसी कानूनी मामले को हल करने के लिए किसी अनुभवी व्यक्ति की मदद लेनी पड़ सकती है। सेहत उत्तम रहेगी।

मिथुन- आज का दिन मिथुन राशि के जातकों के लिए अच्छा रहने वाला है। माता के साथ अपने मन की कोई बात शेयर करेंगे। घर में किसी मेहमान के आने से खुशनुमा माहौल बना रहेगा। इस राशि के छात्रों का दिन बेहतर रहेगा। सेहत को लेकर लापरवाही न करें।

कर्क- आज का दिन कर्क राशि के जातकों के लिए बहुत शानदार रहने वाला है। हर कार्य में सफलता मिलेगी। किसी काम को पूरा करने में दोस्तों का सहयोग मिल सकता है। इस राशि के छात्रों का दिन बेहतर रहने वाला है। सेहत को लेकर लापरवाही न करें।

सिंह- आज कोई अधिकारी आपके काम में बाधा डाल सकता है, सतर्क रहें। व्यापार कर रहे लोगों को थोड़ा संभल कर कारोबार करने की आवश्यकता है। कोर्ट-कचहरी संबंधी कोई विवाद सुलझ सकता है। लवमेट के लिए दिन बहुत बेहतर रहेगा।

कन्या- आज ऑफिस में काम का प्रेशर बना रहेगा। किसी काम को पूरा करने के लिए अधिकारियों की मदद लेनी पड़ सकती है। प्रॉपर्टी संबंधी चल रहा विवाद दूर होगा। जीवनसाथी के साथ संबंध गहरे होंगे। माता की सेहत को लेकर मन में चिंता बनी रहेगी।

तुला- आज कार्यक्षेत्र किसी काम को लेकर बॉस के साथ बहस हो सकती है। संतान के बदल रहे व्यवहार का कारण जानने की कोशिश करें। मन की शांति के लिए किसी एकांत स्थान में कुछ समय व्यतीत करेंगे। कमर दर्द की समस्या से परेशान रहेंगे।

वृश्चिक- कोई बड़ा निवेश करने से पहले किसी अनुभवी व्यक्ति से सलाह जरूर लें। किसी को उधार दिया हुआ पैसा वापिस मिल सकता है। इस राशि की महिलाएं घर के कामों में बिजी रहेंगी। युवा दोस्तों के साथ कुछ समय मौज-मस्ती में व्यतीत कर सकते हैं।

धनु- आज का दिन आपके लिए उतार-चढ़ाव भरा रहने वाला है। किसी बात को लेकर जीवनसाथी से बहस हो सकती है। ऑफिस में किसी सहकर्मी को आपकी कोई बात बुरी लग सकती है। इस राशि के छात्र पढ़ाई में कम और इधर-उधर ज्यादा ध्यान देंगे।

मकर- आज का दिन मकर राशि के लोगों के लिए मिलाजुला रहने वाला है। परिवार के किसी सदस्य को आपकी कोई बात बुरी लग सकती है। इस राशि के युवाओं को कुछ नया सीखने का अवसर प्राप्त होगा। जीवनसाथी के साथ अकेले में समय व्यतीत करेंगे।

कुंभ- ऑफिस में सभी आपके काम की तारीफ करेंगे। कार्यक्षेत्र में अधिकारियों के साथ अच्छा तालमेल बना रहेगा। जो लोग लंबे समय से मकान या वाहन लेने के बारे में सोच रहे थे, उनकी यह इच्छा पूरी होगी। जीवनसाथी की तरफ से कोई तोहफा मिलेगा।

मीन- आज मीन राशि वालों को कोर्ट-कचहरी के मामले में सफलता मिलेगी। जीवनसाथी के साथ रोमांटिक डिनर पर जा सकते हैं। जीवनसाथी के साथ किसी समारोह में जाने का प्लान बनाएंगे। किसी को उधार दिया हुआ पैसा वापस मिलने की संभावना है।

शास्त्रों की बात, जानें धर्म के साथ

 

 


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Writer

Niyati Bhandari

Related News