Tarot Card Rashifal (23rdMay): टैरो कार्ड्स से करें अपने भविष्य के दर्शन
punjabkesari.in Saturday, May 23, 2026 - 07:36 AM (IST)
मेष- आज का दिन मेष राशि के जातकों के लिए अच्छा रहने वाला है। कार्यक्षेत्र में लंबे समय से रुके काम पूरे हो जाएंगे। भाई के साथ मिलकर कोई नया व्यापार शुरू कर सकते हैं। शाम को परिवार के साथ शॉपिंग पर जाने का प्रोग्राम बनाएंगे।
वृष- आज का दिन आपके लिए खुशियों से भरा रहने वाला है। संतान को मन मुताबिक नौकरी की प्राप्ति हो सकती है। सरकारी योजना में निवेश करना आपके लिए बेहतर रहेगा। रुका हुआ धन मिलने से आपकी प्रसन्नता का ठिकाना नहीं रहेगा। सेहत का ध्यान रखें।
मिथुन- आज का दिन मिथुन राशि के जातकों के लिए बढ़िया रहने वाला है। इस राशि के छात्रों को बौद्धिक व मानसिक बोझ से छुटकारा मिलेगा। नौकरीपेशा लोगों को पसंदीदा जगह ट्रांसफर मिलने की संभावना है। वाहन चलाते समय सावधानी बरतें।
कर्क- आज का दिन आपके लिए उतार-चढ़ाव भरा रहने वाला है। परिवार के किसी सदस्य के साथ बहस होने की संभावना है। कार्यक्षेत्र में बॉस की कोई बात बुरी लग सकती है। लव लाइफ में रोमांस की कमी बनी रहेगी। बदन दर्द की समस्या से परेशान रहेंगे।
सिंह- आज आपको धन प्राप्ति के योग बन सकते हैं। जीवन में सुख-सुविधाओं में वृद्धि देखने को मिलेगी। कारोबार में आपको मनचाहा लाभ देखने को मिलेगा। खान-पान को लेकर बहुत ही सावधानी बरतें। किसी धार्मिक जगह पर जाने का प्लान बन सकता है।
कन्या- व्यापार कर रहे लोग कोई बड़ी डील फाइनल कर सकते हैं। इस राशि के छात्र उच्च शिक्षा के लिए विदेश जाने का प्लान बनाएंगे। प्रेम जीवन व्यतीत कर रहे लोग अपने रिश्ते को लेकर घर वालों से बातचीत करेंगे। भाई की सेहत को लेकर चिंतित रहेंगे।
तुला- आज का दिन तुला राशि के जातकों के लिए मिलाजुला रहने वाला है। व्यापार कर रहे लोगों को कोई बड़ी डील मिल सकती है। बिजनेस के किसी काम से शहर से बाहर जाना पड़ सकता है। प्रेम जीवन व्यतीत कर रहे लोगों के जीवन में रोमांस की कमी रहेगी।
वृश्चिक- आज का दिन आपके लिए शानदार रहने वाला है। सरकारी नौकरी की तलाश कर रहे लोगों को प्रमोशन मिलने की संभावना है। इस राशि के छात्र शिक्षा में आ रही समस्या को हल करने की कोशिश करेंगे। भाई की सेहत को लेकर मन परेशान रहेगा।
धनु- धनु राशि के जातक आज काफी खुश रहेंगे। ऋण से आपको छुटकारा मिल सकता है। अचानक से आपको धन लाभ मिलेगा। कोई नया वाहन खरीदने का प्लान बनाएंगे। अचानक से पैरों में दर्द देखने को मिलेगा। सेहत आपकी ठीक रहेगी।
मकर- आज आपके नए काम को लेकर काफी उत्साहित रहेंगे। रिलेशनशिप से जुड़ा कोई फैसला लेंगे। पेट दर्द की समस्या हो सकती है। धन को लेकर सारी परेशानियां दूर हो जाएंगी। शिक्षा संबंधी कोई रुकावट दूर हो जाएगी।
कुंभ- आज का दिन कुंभ राशि के जातकों के लिए खास रहने वाला है। कार्यक्षेत्र में आपके अच्छे काम के लिए सम्मानित किया जाएगा। नौकरीपेशा लोगों को प्रमोशन मिलने की संभावना है। लव लाइफ में रोमांस की बाहर छाई रहेगी। सेहत को लेकर सावधान रहें।
मीन- आज का दिन मीन राशि के जातकों के लिए खास रहने वाला है। बिजनेस कर रहे लोगों को मनचाही सफलता मिलेगी। दोस्तों के साथ मिलकर कोई नया व्यापार शुरू कर सकते हैं। लव लाइफ में मधुरता बनी रहेगी। सेहत बेहतर रहेगी।
शास्त्रों की बात, जानें धर्म के साथ
