Tarot Card Rashifal (21st May): टैरो कार्ड्स से करें अपने भविष्य के दर्शन

punjabkesari.in Thursday, May 21, 2026 - 01:30 AM (IST)

मेष- आज का दिन मेष राशि वालों के लिए बेहतर रहने वाला है। परिवार के साथ किसी रिश्तेदार के घर जाने का प्लान बनाएंगे। मन को शांत रखने के लिए मंदिर जाएंगे। इस राशि के युवा अपने भविष्य की तैयारी में लगे रहेंगे। सेहत ठीक रहेगी।

वृष- आज का दिन आपके लिए बेहतर रहने वाला है। मन को शांत रखने के लिए दोस्तों के साथ किसी धार्मिक स्थान पर जाने का प्लान बनाएंगे। घर के किसी काम को पूरा करने में माता जी की मदद करेंगे। पिता की सेहत में सुधार होता हुआ नजर आएगा।

मिथुन- आज का दिन मिथुन राशि के जातकों के लिए ताजगी से भरा रहने वाला है। किसी दोस्त के साथ मिलकर कोई नया व्यापार शुरू करेंगे। कोर्ट-कचहरी के मामले में फैसला आपके पक्ष में रहेगा। घर के लिए साज-सजावट का सामान खरीद सकते हैं।

कर्क- परिवार के साथ किसी रिश्तेदार के घर जाने का प्लान बनाएंगे। नए बिजनेस की शुरुआत करने के लिए बैंक से लोन लेना पड़ सकता है। भाईयों के साथ अच्छे संबंध बने रहेंगे। लव लाइफ को बेहतर बनाने के लिए इंटिमेसी का सहारा लेंगे।

सिंह- आज का दिन सिंह राशि के जातकों के लिए खास रहने वाला है। संतान की तरफ से कोई सुखद समाचार सुनने को मिलेगा। बड़े भाई की शादी पक्की हो जाने से घर में मेहमानों का आना-जाना लगा रहेगा। आंखों में जलन की समस्या बनी रहेगी।

कन्या- आज का दिन कन्या राशि के जातकों के लिए सकारात्मक परिणाम लेकर आने वाला है। जीवनसाथी के साथ चल रहे मन-मुटाव दूर होंगे। बिजनेस में अचानक लाभ होने से आर्थिक स्थिति में सुधार होता हुआ नजर आएगा। सेहत ठीक रहेगी।

तुला- तुला राशि के जातकों को व्यापार में अच्छा लाभ मिलेगा। किसी प्रतियोगी परीक्षा की तैयारी कर रहे लोगों को कोई खुशखबरी मिल सकती है। ससुराल पक्ष से धन लाभ होने की संभावना है। जीवनसाथी के साथ एकांत में समय व्यतीत करने का मौका मिलेगा।

वृश्चिक- कार्यक्षेत्र में किसी नए प्रोजेक्ट में काम करने का अवसर मिलेगा। किसी से भी अपने मन की बात शेयर न करें, नहीं तो पछताना पड़ सकता है। दांपत्य जीवन में मधुरता बनी रहेगी। सिंगल लोग शादी के बंधन में बंध सकते हैं। सेहत बेहतर रहेगी।  

धनु- आज का दिन धनु राशि के जातकों के लिए बेहतर रहने वाला है। ऑफिस के किसी काम को पूरा करने के लिए सहकर्मियों की मदद लेनी पड़ सकती है। लव लाइफ में रोमांस की बहार छाई रहेगी। सेहत को लेकर लापरवाही न करें।

मकर- नए बिजनेस की शुरुआत करने से पहले किसी अनुभवी की सलाह जरूर लें। नौकरी की तलाश कर रहे लोगों को अच्छी जॉब मिल सकती है। जीवनसाथी के साथ किसी दोस्त के घर दावत पर जाएंगे। दोस्तों के साथ कहीं घूमने जाने का प्लान बनाएंगे।

कुंभ- आज का दिन आपके लिए सामान्य रहने वाला है। व्यापार कर रहे लोगों को फोन के जरिए कोई खुशखबरी सुनने को मिल सकती है। संतान के भविष्य को लेकर जीवनसाथी के साथ बातचीत करेंगे। राजनीति से जुड़े लोगों को समाज में मान-सम्मान मिलेगा।

मीन- आज का दिन काफी उत्साहित रहेगा। जीवन में चल रही बाधाएं दूर हो जाएंगी। कोई काम शुरू करने के लिए लोन लेना पड़ेगा। पैरों में दर्द था तो वो दूर हो जाएगा। मित्रों के साथ किसी बात को लेकर विवाद हो सकता है। सेहत ठीक हो जाएगी।

शास्त्रों की बात, जानें धर्म के साथ

 


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Writer

Niyati Bhandari

Related News