Tarot Card Rashifal (3rd May): टैरो कार्ड्स से करें अपने भविष्य के दर्शन

punjabkesari.in Sunday, May 03, 2026 - 01:54 AM (IST)

मेष- आज ऑफिस में कई चुनौतियों का सामना करना पड़ सकता है लेकिन सभी परेशानियों से जल्द छुटकारा मिलेगा। अपने पर्सनल और प्रोफेशनल लाइफ में बैलेंस बनाने की कोशिश करेंगे। लव लाइफ में यादगार पलों का आनंद ले सकते हैं।

वृष -  आज तुला राशि वालों को किसी भी काम को जल्दबाजी में करने से बचना होगा। कोई भी फैसला बहुत ही सोच-समझकर लें, परिवार की सलाह लेना अच्छा रहेगा। इस राशि के युवा किसी पर भी आंख मूंद कर भरोसा न करें। भाई-बहन के साथ रिश्तों में मधुरता बनी रहेगी।

मिथुन- आज का दिन मिथुन राशि के जातकों के लिए उतार-चढ़ाव भरा रहने वाला है। ऑफिस में कुछ विरोधी आपके काम में रोड़ा अटका सकते हैं। कोई सरकारी काम बनता-बनता बिगड़ सकता है। लव लाइफ में तनाव की स्थिति रहेगी। सेहत ठीक रहेगी।

कर्क- व्यापार कर रहे लोग किसी पर भी आंख मूंद कर भरोसा न करें नहीं तो पछताना पड़ सकता है। युवा वर्ग कोई नया व्यापार शुरू करने के बारे में सोच सकते हैं। कोर्ट-कचहरी के मामले में फैसला आपके पक्ष में रहेगा। लव लाइफ ठीक रहेगी।

सिंह- आज का दिन आपके लिए कॉन्फिडेंस से भरा रहने वाला है। नौकरी की तलाश कर रहे लोगों को अच्छी जॉब मिल सकती है। व्यापार में कुछ नए लोगों से मेलजोल बढ़ाने का मौका मिल सकता है। लव लाइफ अच्छी रहेगी। ऑयली खान-पान से परहेज करें।

कन्या- आज का दिन आपके लिए वो लेकर आ रहा है, जिसकी अपने कभी कल्पना भी नहीं की होगी। बहुत सारी खुशियां समेटने के लिए तैयार रहें। हर ओर से प्रगती मिलने वाली है। सेहत को लेकर थोड़ा सजग रहें।

तुला- आज का दिन तुला राशि के लोगों के लिए खास रहने वाला है। कार्यक्षेत्र में आपका प्रदर्शन अच्छा रहेगा। किसी को उधार देने से पहले एक बार सोच-विचार कर लें। लव पार्टनर के साथ इंटिमेसी का पूरा मजा लेंगे। सेहत का ध्यान रखें।

वृश्चिक- आज का दिन आपके लिए उत्तम रहने वाला है। बिजनेस कर रहे लोगों को काम के सिलसिले में शहर से बाहर जाना पड़ सकता है। इस राशि के सिंगल लोग शादी के बंधन में बंध सकते हैं। किसी परिजन के यहां से कोई अच्छी खबर मिल सकती है।

धनु- आज का दिन आपके लिए मिलाजुला रहने वाला है। माता-पिता का सहयोग मिलने से मन प्रसन्न रहेगा। नया वाहन खरीदने का प्लान बना रहे हैं तो आज का दिन अच्छा है। लव लाइफ में मधुरता बनी रहेगी। आंखों में इंफेक्शन होने की संभावना है।

मकर- नौकरी कर रहे लोगों को धन लाभ होने की संभावना है। किसी खास दोस्त के साथ मांगलिक कार्यक्रम में शामिल हो सकते हैं। संतान से जुड़ी कोई अच्छी खबर आपको मिल सकती है। छात्रों के लिए दिन उत्तम रहने वाला है। सेहत ठीक रहेगी।

कुंभ- व्यापार कर रहे लोगों को फोन के जरिए कोई खुशखबरी मिल सकती है। परिवार के साथ किसी धार्मिक स्थान पर जाने का प्लान बनाएंगे। इस राशि के बच्चे किसी चीज को खरीदने की जिद कर सकते हैं। सिर में भारीपन रहने से परेशान रह सकते हैं।

मीन- आज का दिन आपके लिए खास रहने वाला है। राजनीति से जुड़े लोगों को समाज में मान-सम्मान मिलेगा। कोई नई जानकारी मिलेगी, जो आपके लिए कारगर साबित होगी। लवमेट एक-दूसरे को समझने की कोशिश करेंगे।

शास्त्रों की बात, जानें धर्म के साथ

 

 


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Writer

Niyati Bhandari

Related News