Tarot Card Rashifal (1st May): टैरो कार्ड्स से करें अपने भविष्य के दर्शन
punjabkesari.in Friday, May 01, 2026 - 01:01 AM (IST)
मेष- आज सिंह राशि वालों को पुरानी चली आ रही परेशानियों से निजात मिलेगी। व्यवसाय में अच्छा धन कमाने का मौका मिलेगा। संबंधों में प्रगाढ़ता आएगी। पुराने निवेश से लाभ मिलेगा। जमीन-जायदाद खरीदने का मन बनाएंगे। सेहत पर ध्यान दें।
वृष- आज का दिन आपके लिए सुखमय रहने वाला है। किस परिजन से कोई महत्वपूर्ण तोहफा मिल सकता है। ऑफिस के किसी काम को समय से पूरा करने से राहत की सांस लेंगे। जीवनसाथी के साथ एकांत में समय व्यतीत करने के लिए डिनर डेट पर जाने का प्लान बनाएंगे।
मिथुन- आज का दिन आपके लिए सुनहरा रहने वाला है। किसी सामाजिक संस्था से जुड़कर काम करने का मौका मिलेगा। शादीशुदा जीवन सुखमय बना रहेगा। जीवनसाथी के साथ अकेले में समय व्यतीत करने का मौका मिलेगा। सेहत ठीक रहेगी।
कर्क- ऑफिस के किसी काम को लेकर चिंता बनी रहेगी, पर अधिकारियों की मदद से काम को जल्दी पूरा कर लेंगे। व्यापार कर रहे लोगों को फोन के जरिए कोई बहुत बड़ी खुशखबरी मिल सकती है। अपने धन का कुछ हिस्सा दान-पुण्य के कामों में लगा सकते हैं।
सिंह- आज ऑफिस में आपके पर्सनालिटी की तारीफ होगी। लव लाइफ के लिए आज का दिन अच्छा रहने वाला है, साथी से कोई उपहार मिल सकता है। परिवार के साथ किसी फैमिली फंक्शन में जाने का मौका मिलेगा। युवा घर के कामों में माता का सहयोग करेंगे।
कन्या- आज दिन की शुरुआत में ही आपको कोई अच्छी खबर सुनने को मिल सकती है। किसी पुराने स्कूल टीचर से आपकी मुलाकात हो सकती है। दोस्तों के साथ मिलकर ट्रिप पर जाने की प्लानिंग कर सकते हैं। सेहत को लेकर लापरवाही न करें।
तुला- आज का दिन मकर राशि वालों के लिए मिलाजुला रहने वाला है। कार्यक्षेत्र में कोई भी फैसला बहुत ही सोच-समझ कर लेना होगा, नहीं तो आपसे कोई गलती हो सकती है। परिवार के साथ किसी धार्मिक स्थान पर जाने का प्लान बनाएंगे। सेहत को लेकर परेशान रहेंगे।
वृश्चिक- कार्यक्षेत्र में किसी काम को पूरा करने के लिए दोस्तों की मदद लेनी पड़ सकती है। भाईयों को साथ मिलकर कोई नया बिजनेस शुरू करने की योजना बना सकते हैं। लव लाइफ में मधुरता बनी रहेगी। इस राशि के छात्र अपनी पढ़ाई में बिजी रहेंगे।
धनु- आज इस राशि के छात्रों को अपनी पढ़ाई के लिए गंभीर रहना होगा। घर में मांगलिक कार्यक्रम करवाने के बारे में विचार कर सकते हैं। जीवनसाथी के साथ किसी रोमांटिक डेट पर जाने का प्लान बनाएंगे। रिलेशनशिप से जुड़ी समस्या दूरी होगी।
मकर- आज का दिन कर्क राशि के जातकों के लिए खुशनुमा रहने वाला है। करीबी रिश्तेदार के साथ चल रहा विवाद आज सुलझने की संभावना है। इस राशि के युवा धर्म-कर्म के कामों में बढ़-चढ़कर हिस्सा लेंगे। माता की सेहत को लेकर परेशान रहेंगे।
कुंभ- आज का दिन आपके लिए भागदौड़ भरा रहने वाला है। संतान की संगत की और विशेष ध्यान देना होगा। माता-पिता के आशीर्वाद से रुका हुआ कोई काम पूरा हो सकता है। लव पार्टनर के साथ एकांत में समय व्यतीत करने का मौका मिलेगा।
मीन- आज का दिन आपके लिए थोड़ा उतार-चढ़ाव भरा रहने वाला है। ऑफिस में किसी अजनबी पर भरोसा करना नुकसान देगा। किसी पुराने दोस्त से धोखा मिल सकता है। माता-पिता के आशीर्वाद से कोई रुका हुआ काम पूरा हो जाएगा। घुटनों का दर्द बढ़ सकता है।
शास्त्रों की बात, जानें धर्म के साथ
