Tarot Card Rashifal (29th April): टैरो कार्ड्स से करें अपने भविष्य के दर्शन
punjabkesari.in Wednesday, Apr 29, 2026 - 01:27 AM (IST)
मेष- आज का दिन आपके लिए बाकी दिनों के मुकाबले अच्छा रहने वाला है। किसी दोस्त के साथ अपने मन की बात शेयर करेंगे। व्यापार में धन लाभ होने की संभावना है। इस राशि के युवा अपने भविष्य को लेकर थोड़ा कन्फ्यूजन होंगे। सेहत ठीक रहेगी।
वृष- आज बिजनेस में दो गुना वृद्धि होने के योग बन रहे हैं। आर्थिक स्थिति अच्छी रहेगी। इस राशि के छात्रों का दिन अच्छा रहेगा, शिक्षकों का बेहतर मार्गदर्शन मिलेगा। अपने गुस्से पर काबू रखे और बिना वजह किसी से उलझने से बचें। माता की सेहत को लेकर मन परेशान रहेगा।
मिथुन- आज का दिन आपके लिए बेहतरीन रहने वाला है। पूरा दिन अपने आपको तरोताजा महसूस करेंगे। आपके आसपास सकारात्मक ऊर्जा बनी रहेगी। राजनीति से जुड़े लोगों का दिन शानदार रहने वाला है। सेहत को लेकर सतर्क रहें।
कर्क- आज का दिन शुभ रहेगा। इस राशि की महिलाएं घर की सुख-सुविधाओं से संबंधित कुछ नया सामान खरीदने बाजार जा सकती है। अपने खर्चों पर नियंत्रण करने की कोशिश करेंगे। जो लोग रिलेशन में हैं, वो अपने रिश्ते को लेकर घर वालों से बातचीत करेंगे।
सिंह- आज का दिन मिथुन राशि वालों के लिए उत्साह से भरपूर रहने वाला है। नौकरी कर रहे लोगों को इंक्रीमेंट मिलने से प्रसन्नता होगी। साझेदारी से किसी काम को करने में लाभ मिलेगा। वाहन चलाते समय सावधानी बरतने की आवश्यकता है। छोटे बच्चे पेंटिंग में व्यस्त रहेंगे।
कन्या- आज का दिन मीन राशि के जातकों के लिए मिलाजुला रहने वाला है। नौकरीपेशा लोगों को प्रमोशन मिलने की संभावना है। परिवार के साथ बैठकर किसी विशेष बात पर चर्चा कर सकते हैं। कोर्ट-कचहरी के मामले में फैसला आपके पक्ष में रहेगा।
तुला- आज का दिन आपके लिए ठीक-ठाक रहने वाला है। इस राशि के युवाओं को अपनी मेहनत का अच्छा परिणाम हासिल होगा। शादीशुदा जीवन में मधुरता बनी रहेगी। परिवार के साथ कहीं घूमने जाने का प्लान बनाएंगे। गैस की समस्या बनी रहेगी।
वृश्चिक- आज का दिन आपके लिए अच्छा रहने वाला है। व्यापार में आपको रोज की अपेक्षा से ज्यादा मुनाफा होगा। निवेश से जुड़े कुछ बेहतर आपको मिल सकते हैं। इस राशि के युवा अपने करियर को लेकर कुछ बेहतर योजना बनाएंगे। सेहत को लेकर सतर्क रहें।
धनु- आज का दिन मकर राशि के जातकों के लिए बेहतर रहने वाला है। व्यापार कर रहे लोगों को मनचाही सफलता मिलेगी। जीवनसाथी के साथ रोमांटिक समय व्यतीत करने का मौका मिलेगा। इस राशि के युवा अपने करियर को लेकर अहम फैसला करेंगे।
मकर- आज का दिन मीन राशि वालों के लिए शानदार रहने वाला है। व्यापार कर रहे लोगों को फोन के जरिए कोई खुशखबरी सुनने को मिल सकती है। परिवार के साथ लंबे समय बाद समय बिताने का मौका मिलेगा। लवमेट के लिए दिन रोमांटिक रहेगा।
कुंभ- आज का दिन आपके लिए सकारात्मक परिणाम लेकर आने वाला है। बिजनेस का कोई काम पूरा होते-होते रुक गया था, जो वह पूरा हो सकता है। ससुराल पक्ष से कोई खुशखबरी सुनने को मिलेगी। वैवाहिक जीवन में चल रही परेशानियों से छुटकारा मिलेगा।
मीन- आज का दिन आपके लिए ठीक-ठाक रहने वाला है। किसी को उधार दिया हुआ पैसा वापिस मिल सकता है। प्रॉपर्टी से जुड़ी समस्याओं को लेकर अधिक भागदौड़ करनी पड़ सकती है। राजनीति से जुड़े लोगों को समाज में मान-सम्मान मिलेगा। सेहत उत्तम रहेगी।
शास्त्रों की बात, जानें धर्म के साथ
