Tarot Card Rashifal (23rd February): टैरो कार्ड्स से करें अपने भविष्य के दर्शन
punjabkesari.in Monday, Feb 23, 2026 - 04:40 AM (IST)
शास्त्रों की बात, जानें धर्म के साथ
मेष राशिफल- आज किस्मत आपके दरवाजे पर दस्तक देगी। कार्यक्षेत्र में आपकी मेहनत की सराहना होगी और कोई बड़ी जिम्मेदारी मिल सकती है। हालांकि, अति आत्मविश्वास से बचें।
वृष राशिफल- आज करियर में बड़े अवसर और नई चुनौतियां एक साथ आएंगी। आर्थिक रूप से दिन लाभकारी है, रुका हुआ धन वापस मिल सकता है। वाणी पर नियंत्रण रखें।
मिथुन राशिफल- आज आज का दिन संचार और नेटवर्किंग के लिए बेहतरीन है। व्यापारियों को बड़ा मुनाफा हो सकता है। लव लाइफ में थोड़ी अनबन संभव है, इसलिए बातचीत से मसले सुलझाएं।
कर्क राशिफल- आज धन लाभ के विशेष योग बन रहे हैं। परिवार में कोई मांगलिक कार्य हो सकता है। आज आपकी भावुकता बढ़ सकती है, इसलिए महत्वपूर्ण निर्णय दिमाग से लें।
सिंह राशिफल- आज आपका भाग्य चमकेगा। समाज में मान-सम्मान बढ़ेगा और नेतृत्व करने का मौका मिलेगा। पेट से संबंधित स्वास्थ्य का ध्यान रखें और बाहर के खाने से बचें।
कन्या राशिफल- आज करियर में बड़ा ब्रेक मिल सकता है। जो लोग नौकरी की तलाश में हैं, उन्हें आज सफलता मिल सकती है। निवेश के लिए दिन बहुत अच्छा है।
तुला राशिफल- आज सफलता का खास संयोग बन रहा है। प्रेम संबंधों में मधुरता आएगी और जीवनसाथी के साथ यादगार समय बीतेगा। आर्थिक स्थिति पहले से बेहतर होगी।
वृश्चिक राशिफल- आज ऊर्जा का स्तर ऊंचा रहेगा। शत्रुओं पर विजय प्राप्त करेंगे। हालांकि, कार्यस्थल पर वाद-विवाद से दूर रहें। अचानक यात्रा के योग बन सकते हैं।
धनु राशिफल- आज अध्यात्म की ओर झुकाव बढ़ेगा। शिक्षा और प्रतियोगिता के क्षेत्र में विद्यार्थियों को सफलता मिलेगी। रुका हुआ कोई सरकारी काम आज बन सकता है।
मकर राशिफल- आज काम का दबाव अधिक रह सकता है, जिससे शारीरिक थकान महसूस होगी। भूमि या वाहन खरीदने का विचार कर सकते हैं। पुराने मित्रों से मुलाकात होगी।
कुंभ राशिफल- आज भाई-बहनों का सहयोग मिलेगा। छोटे निवेशों से भविष्य में बड़ा लाभ होगा। आज नए लोगों से मुलाकात होगी जो करियर में मददगार साबित होंगे।
मीन राशिफल- आज आर्थिक पक्ष मजबूत होगा। आपकी रचनात्मकता की लोग प्रशंसा करेंगे। वैवाहिक जीवन सुखमय रहेगा। सेहत में सुधार देखने को मिलेगा।
