Tarot Card Rashifal (10th August): टैरो कार्ड्स से करें अपने भविष्य के दर्शन

punjabkesari.in Saturday, Aug 10, 2024 - 08:19 AM (IST)

शास्त्रों की बात, जानें धर्म के साथ

मेष- आज का दिन मेष राशि के जातकों के लिए शुभ रहने वाला है। भाई-बहन में किसी बात को लेकर अनबन चल रही थी, तो वह दूर होगी। परिवार को समय देने से घर का माहौल खुशनुमा बना रहेगा। शाम को दोस्तों के साथ कहीं घूमने जाएंगे।

वृष- कार्यक्षेत्र पर किसी काम को लेकर बॉस के साथ बहस हो सकती है। जीवनसाथी के साथ घुमने जाने का प्लान बनाएंगे। बिजनेस के कामों में सफलता मिलेगी। संतान की तरफ से कोई खुशखबरी मिल सकती है। बदन दर्द से परेशान रहेंगे।

मिथुन- मिथुन राशि के जातकों के लिए व्यापार कर रहे लोगों को कोई नया ऑर्डर मिल सकता है। प्रेम जीवन व्यतीत कर रहे लोग शादी के बंधन में बंध सकते हैं। परिवार के साथ किसी मांगलिक कार्यक्रम में शामिल होने का मौका मिलेगा।  

कर्क- कर्क राशि के जातकों के लिए आज का दिन बढ़िया रहने वाला है। परिवार के साथ मूवी देखने जाने का प्लान बनाएंगे। बिजनेस में अचानक लाभ मिलने से आर्थिक स्थिति में सुधार होता हुआ नजर आएगा। पारिवारिक जीवन खुशनुमा बना रहेगा।

सिंह- आज का दिन आपके लिए सकारात्मक परिणाम लेकर आने वाला है। नौकरीपेशा लोगों को प्रमोशन मिलने की संभावना है। प्रेम जीवन व्यतीत कर रहे लोग अपने रिश्ते को आगे बढ़ाने के लिए इंटिमेसी का सहारा लेंगे। पेट की समस्या से परेशान रहेंगे।

कन्या- आज का दिन आपके लिए मिलाजुला रहने वाला है। मन को शांत रखने के लिए दोस्तों के साथ किसी धार्मिक स्थान पर जा सकते हैं। संतान के भविष्य को लेकर कोई अहम फैसला लेंगे। राजनीति से जुड़े लोगों को समाज में मान-सम्मान मिलेगा।

तुला- आज का दिन तुला राशि के जातकों के लिए तरक्की दिलाने वाला रहने वाला है। इस राशि के युवा दोस्तों के साथ मिलकर कोई नया व्यापार शुरू कर सकते हैं। किसी काम को लेकर छोटी दूरी की यात्रा करनी पड़ सकती है। सिर में भारीपन रहेगा।  

वृश्चिक- आज का दिन आपके लिए बेहतर रहने वाला है। जो लोग लंबे समय से किसी जॉब की तलाश में थे, उन्हें अच्छी नौकरी मिलेगी। इस राशि के युवा किसी वाद-विवाद में पड़ने से बचें। विदेश में व्यापार कर रहे लोगों को कोई अच्छी खबर मिलेगी।

धनु- व्यापार कर रहे लोगों को कोई बड़ी डील मिल सकती है। इस राशि के युवा करियर को लेकर किसी विशेष बात पर चर्चा कर सकते हैं। इस राशि के युवा पुरानी गलती से शिक्षा लेकर वर्तमान में उसे सुधारने की कोशिश करेंगे। मेडिटेशन के लिए समय निकालें।  

मकर- आज का दिन मकर राशि के जातकों के लिए ठीक-ठाक रहने वाला है। अपने कामों में सजग रहने की आवश्यकता है। अचानक किसी बचपन के दोस्त के साथ मुलाकात होगी। ससुराल पक्ष से धन लाभ होने की संभावना है। सेहत बेहतर रहेगी।

कुंभ- किसी की बातों में आकर कोई बड़ा निवेश न करें नहीं तो पछताना पड़ सकता है। परिवार के किसी सदस्य को आपकी कोई बात बुरी लग सकती है। ऑफिस के काम में व्यस्त रहने के चलते जीवनसाथी को समय नहीं दे पाएंगे। सेहत का ध्यान रखें।  

मीन- आज आपको किसी करीबी से धोखा मिल सकता है। व्यापार कर रहे लोग किसी भी कागज पर साइन करने से पहले एक बार अच्छे से पढ़ लें। परिवार में चल रही किसी समस्या को लेकर दोस्तों के साथ बातचीत करेंगे। माता की सेहत का ध्यान रखें।  


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Writer

Niyati Bhandari

Related News